Bible

Luke 20 - WEB (Hindi)

1 It happened on one of those days, as he was teaching the people in the temple and preaching the Gospel, that the {TR adds "chief"}priests and scribes came to him with the elders.एक दिन ऐसा हुआ कि जब वह मन्दिर में लोगों को उपदेश देता और सुसमाचार सुना रहा था, तो महायाजक और शास्त्री, पुरनियों के साथ पास आकर खड़े हुए।

2 They asked him, "Tell us: by what authority do you do these things? Or who is giving you this authority?"और कहने लगे, कि हमें बता, तू इन कामों को किस अधिकार से करता है, और वह कौन है, जिस ने तुझे यह अधिकार दिया है?

3 He answered them, "I also will ask you one question. Tell me:उस ने उन को उत्तर दिया, कि मैं भी तुम में से एक बात पूछता हूं; मुझे बताओ।

4 the baptism of John, was it from heaven, or from men?"यूहन्ना का बपतिस्मा स्वर्ग की ओर से था या मनुष्यों की ओर से था?

5 They reasoned with themselves, saying, "If we say, 'From heaven,' he will say, 'Why didn't you believe him?'तब वे आपस में कहने लगे, कि यदि हम कहें स्वर्ग की ओर से, तो वह कहेगा; फिर तुम ने उस की प्रतीति क्यों न की?

6 But if we say, 'From men,' all the people will stone us, for they are persuaded that John was a prophet."और यदि हम कहें, मनुष्यों की ओर से, तो सब लोग हमें पत्थरवाह करेंगे, क्योंकि वे सचमुच जानते हैं, कि यूहन्ना भविष्यद्वक्ता था।

7 They answered that they didn't know where it was from.सो उन्होंने उत्तर दिया, हम नहीं जानते, कि वह किस की ओर से था।

8 Jesus said to them, "Neither will I tell you by what authority I do these things."यीशु ने उन से कहा, तो मैं भी तुम को नहीं बताता, कि मैं ये काम किस अधिकार से करता हूं।

9 He began to tell the people this parable. "A {NU (in brackets) and TR add "certain"}man planted a vineyard, and rented it out to some farmers, and went into another country for a long time.तब वह लोगों से यह दृष्टान्त कहने लगा, कि किसी मनुष्य ने दाख की बारी लगाई, और किसानों को उसका ठेका दे दिया और बहुत दिनों के लिये परदेश चला गया।

10 At the proper season, he sent a servant to the farmers to collect his share of the fruit of the vineyard. But the farmers beat him, and sent him away empty.समय पर उस ने किसानों के पास एक दास को भेजा, कि वे दाख की बारी के कुछ फलों का भाग उसे दें, पर किसानों ने उसे पीटकर छूछे हाथ लौटा दिया।

11 He sent yet another servant, and they also beat him, and treated him shamefully, and sent him away empty.फिर उस ने एक और दास को भेजा, ओर उन्होंने उसे भी पीटकर और उसका अपमान करके छूछे हाथ लौटा दिया।

12 He sent yet a third, and they also wounded him, and threw him out.फिर उस ने तीसरा भेजा, और उन्होंने उसे भी घायल करके निकाल दिया।

13 The lord of the vineyard said, 'What shall I do? I will send my beloved son. It may be that seeing him, they will respect him.'तब दाख की बारी के स्वामी ने कहा, मैं क्या करूं? मैं अपने प्रिय पुत्र को भेजूंगा क्या जाने वे उसका आदर करें।

14 "But when the farmers saw him, they reasoned among themselves, saying, 'This is the heir. Come, let's kill him, that the inheritance may be ours.'जब किसानों ने उसे देखा तो आपस में विचार करने लगे, कि यह तो वारिस है; आओ, हम उसे मार डालें, कि मिरास हमारी हो जाए।

15 They threw him out of the vineyard, and killed him. What therefore will the lord of the vineyard do to them?और उन्होंने उसे दाख की बारी से बाहर निकालकर मार डाला: इसलिये दाख की बारी का स्वामी उन के साथ क्या करेगा?

16 He will come and destroy these farmers, and will give the vineyard to others." When they heard it, they said, "May it never be!"वह आकर उन किसानों को नाश करेगा, और दाख की बारी औरों को सौंपेगा: यह सुनकर उन्होंने कहा, परमेश्वर ऐसा न करे।

17 But he looked at them, and said, "Then what is this that is written, 'The stone which the builders rejected, The same was made the chief cornerstone?'उस ने उन की ओर देखकर कहा; फिर यह क्या, लिखा है, कि जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था, वही कोने का सिरा हो गया।

18 "Everyone who falls on that stone will be broken to pieces, But it will crush whomever it falls on to dust."जो कोई उस पत्थर पर गिरेगा वह चकनाचूर हो जाएगा, और जिस पर वह गिरेगा, उसे वह पीस डालेगा॥

19 The chief priests and the scribes sought to lay hands on Him that very hour, but they feared the people--for they knew He had spoken this parable against them.उसी घड़ी शास्त्रियों और महायाजकों ने उसे पकड़ना चाहा, क्योंकि समझ गए, कि उस ने हम पर यह दृष्टान्त कहा, परन्तु वे लोगों से डरे।

20 They watched him, and sent out spies, who pretended to be righteous, that they might trap him in something he said, so as to deliver him up to the power and authority of the governor.और वे उस की ताक में लगे और भेदिये भेजे, कि धर्म का भेष धरकर उस की कोई न कोई बात पकड़ें, कि उसे हाकिम के हाथ और अधिकार में सौंप दें।

21 They asked him, "Teacher, we know that you say and teach what is right, and aren't partial to anyone, but truly teach the way of God.उन्होंने उस से यह पूछा, कि हे गुरू, हम जानते हैं कि तू ठीक कहता, और सिखाता भी है, और किसी का पक्षपात नहीं करता; वरन परमेश्वर का मार्ग सच्चाई से बताता है।

22 Is it lawful for us to pay taxes to Caesar, or not?"क्या हमें कैसर को कर देना उचित है, कि नहीं।

23 But he perceived their craftiness, and said to them, "Why do you test me?उस ने उन की चतुराई को ताड़कर उन से कहा; एक दीनार मुझे दिखाओ।

24 Show me a denarius. Whose image and inscription are on it?" They answered, "Caesar's."इस पर किस की मूर्ति और नाम है उन्होंने कहा, कैसर का।

25 He said to them, "Then give to Caesar the things that are Caesar's, and to God the things that are God's."उस ने उन से कहा; तो जो कैसर का है, वह कैसर को दो और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो।

26 They weren't able to trap him in his words before the people. They marveled at his answer, and were silent.वे लोगों के साम्हने उस बात को पकड़ न सके, वरन उसके उत्तर से अचम्भित होकर चुप रह गए।

27 Some of the Sadducees came to him, those who deny that there is a resurrection.फिर सदूकी जो कहते हैं, कि मरे हुओं का जी उठना है ही नहीं, उन में से कितनों ने उसके पास आकर पूछा।

28 They asked him, "Teacher, Moses wrote to us that if a man's brother dies having a wife, and he is childless, his brother should take the wife, and raise up children for his brother.कि हे गुरू, मूसा ने हमारे लिये यह लिखा है, कि यदि किसी का भाई अपनी पत्नी के रहते हुए बिना सन्तान मर जाए, तो उसका भाई उस की पत्नी को ब्याह ले, और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे।

29 There were therefore seven brothers. The first took a wife, and died childless.सो सात भाई थे, पहिला भाई ब्याह करके बिना सन्तान मर गया।

30 The second took her as wife, and he died childless.फिर दूसरे और तीसरे ने भी उस स्त्री को ब्याह लिया।

31 The third took her, and likewise the seven all left no children, and died.इसी रीति से सातों बिना सन्तान मर गए।

32 Afterward the woman also died.सब के पीछे वह स्त्री भी मर गई।

33 Therefore in the resurrection whose wife of them will she be? For the seven had her as a wife."सो जी उठने पर वह उन में से किस की पत्नी होगी, क्योंकि वह सातों की पत्नी हो चुकी थी।

34 Jesus said to them, "The children of this age marry, and are given in marriage.यीशु ने उन से कहा; कि इस युग के सन्तानों में तो ब्याह शादी होती है।

35 But those who are considered worthy to attain to that age and the resurrection from the dead, neither marry, nor are given in marriage.पर जो लोग इस योग्य ठहरेंगे, कि उस युग को और मरे हुओं में से जी उठना प्राप्त करें, उन में ब्याह शादी न होगी।

36 For they can't die any more, for they are like the angels, and are children of God, being children of the resurrection.वे फिर मरने के भी नहीं; क्योंकि वे स्वर्गदूतों के समान होंगे, और जी उठने के सन्तान होने से परमेश्वर के भी सन्तान होंगे।

37 But that the dead are raised, even Moses showed at the bush, when he called the Lord 'The God of Abraham, the God of Isaac, and the God of Jacob.'परन्तु इस बात को कि मरे हुए जी उठते हैं, मूसा न भी झाड़ी की कथा में प्रगट की है, कि वह प्रभु को इब्राहीम का परमेश्वर, और इसहाक का परमेश्वर, और याकूब का परमेश्वर कहता है।

38 Now he is not the God of the dead, but of the living, for all are alive to him."परमेश्वर तो मुरदों का नहीं परन्तु जीवतों का परमेश्वर है: क्योंकि उसके निकट सब जीवित हैं।

39 Some of the scribes answered, "Teacher, you speak well."तब यह सुनकर शास्त्रियों में से कितनों ने कहा, कि हे गुरू, तू ने अच्छा कहा।

40 They didn't dare to ask him any more questions.और उन्हें फिर उस से कुछ और पूछने का हियाव न हुआ॥

41 He said to them, "Why do they say that the Christ is David's son?फिर उस ने उन से पूछा, मसीह को दाऊद का सन्तान क्योंकर कहते हैं।

42 David himself says in the book of Psalms, 'The Lord said to my Lord, "Sit at my right hand,दाऊद आप भजनसंहिता की पुस्तक में कहता है, कि प्रभु ने मेरे प्रभु से कहा।

43 Until I make your enemies the footstool of your feet."'मेरे दाहिने बैठ, जब तक कि मैं तेरे बैरियों को तेरे पांवों के तले न कर दूं।

44 "David therefore calls him Lord, so how is he his son?"दाऊद तो उसे प्रभु कहता है; तो फिर वह उस की सन्तान क्योंकर ठहरा?

45 In the hearing of all the people, he said to his disciples,जब सब लोग सुन रहे थे, तो उस ने अपने चेलों से कहा।

46 "Beware of the scribes, who like to walk in long robes, and love greetings in the marketplaces, the best seats in the synagogues, and the best places at feasts;शास्त्रियों से चौकस रहो, जिन को लम्बे लम्बे वस्त्र पहिने हुए फिरना भला है, और जिन्हें बाजारों में नमस्कार, और सभाओं में मुख्य आसन और जेवनारों में मुख्य स्थान प्रिय लगते हैं।

47 who devour widows' houses, and for a pretense make long prayers: these will receive greater condemnation."वे विधवाओं के घर खा जाते हैं, और दिखाने के लिये बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हैं: ये बहुत ही दण्ड पाएंगे॥

Hindi Bible