Bible

Luke 15 - YLT (Hindi)

1 And all the tax-gatherers and the sinners were coming nigh to him, to hear him,सब चुंगी लेने वाले और पापी उसके पास आया करते थे ताकि उस की सुनें।

2 and the Pharisees and the scribes were murmuring, saying -- This one doth receive sinners, and doth eat with them.'और फरीसी और शास्त्री कुड़कुड़ा कर कहने लगे, कि यह तो पापियों से मिलता है और उन के साथ खाता भी है॥

3 And he spake unto them this simile, saying,तब उस ने उन से यह दृष्टान्त कहा।

4 `What man of you having a hundred sheep, and having lost one out of them, doth not leave behind the ninety-nine in the wilderness, and go on after the lost one, till he may find it?तुम में से कौन है जिस की सौ भेड़ें हों, और उन में से एक खो जाए तो निन्नानवे को जंगल में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे?

5 and having found, he doth lay `it' on his shoulders rejoicing,और जब मिल जाती है, तब वह बड़े आनन्द से उसे कांधे पर उठा लेता है।

6 and having come to the house, he doth call together the friends and the neighbours, saying to them, Rejoice with me, because I found my sheep -- the lost one.और घर में आकर मित्रों और पड़ोसियों को इकट्ठे करके कहता है, मेरे साथ आनन्द करो, क्योंकि मेरी खोई हुई भेड़ मिल गई है।

7 `I say to you, that so joy shall be in the heaven over one sinner reforming, rather than over ninety-nine righteous men, who have no need of reformation.मैं तुम से कहता हूं; कि इसी रीति से एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में भी स्वर्ग में इतना ही आनन्द होगा, जितना कि निन्नानवे ऐसे धमिर्यों के विषय नहीं होता, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं॥

8 `Or what woman having ten drachms, if she may lose one drachm, doth not light a lamp, and sweep the house, and seek carefully till that she may find?या कौन ऐसी स्त्री होगी, जिस के पास दस सिक्के हों, और उन में से एक खो जाए; तो वह दीया बारकर और घर झाड़ बुहार कर जब तक मिल न जाए, जी लगाकर खोजती न रहे?

9 and having found, she doth call together the female friends and the neighbours, saying, Rejoice with me, for I found the drachm that I lost.और जब मिल जाता है, तो वह अपने सखियों और पड़ोसिनियों को इकट्ठी करके कहती है, कि मेरे साथ आनन्द करो, क्योंकि मेरा खोया हुआ सिक्का मिल गया है।

10 `So I say to you, joy doth come before the messengers of God over one sinner reforming.'मैं तुम से कहता हूं; कि इसी रीति से एक मन फिराने वाले पापी के विषय में परमेश्वर के स्वर्गदूतों के साम्हने आनन्द होता है॥

11 And he said, `A certain man had two sons,फिर उस ने कहा, किसी मनुष्य के दो पुत्र थे।

12 and the younger of them said to the father, Father, give me the portion of the substance falling to `me', and he divided to them the living.उन में से छुटके ने पिता से कहा कि हे पिता संपत्ति में से जो भाग मेरा हो, वह मुझे दे दीजिए। उस ने उन को अपनी संपत्ति बांट दी।

13 `And not many days after, having gathered all together, the younger son went abroad to a far country, and there he scattered his substance, living riotously;और बहुत दिन न बीते थे कि छुटका पुत्र सब कुछ इकट्ठा करके एक दूर देश को चला गया और वहां कुकर्म में अपनी संपत्ति उड़ा दी।

14 and he having spent all, there came a mighty famine on that country, and himself began to be in want;जब वह सब कुछ खर्च कर चुका, तो उस देश में बड़ा अकाल पड़ा, और वह कंगाल हो गया।

15 and having gone on, he joined himself to one of the citizens of that country, and he sent him to the fields to feed swine,और वह उस देश के निवासियों में से एक के यहां जा पड़ा : उस ने उसे अपने खेतों में सूअर चराने के लिये भेजा।

16 and he was desirous to fill his belly from the husks that the swine were eating, and no one was giving to him.और वह चाहता था, कि उन फलियों से जिन्हें सूअर खाते थे अपना पेट भरे; और उसे कोई कुछ नहीं देता था।

17 `And having come to himself, he said, How many hirelings of my father have a superabundance of bread, and I here with hunger am perishing!जब वह अपने आपे में आया, तब कहने लगा, कि मेरे पिता के कितने ही मजदूरों को भोजन से अधिक रोटी मिलती है, और मैं यहां भूखा मर रहा हूं।

18 having risen, I will go on unto my father, and will say to him, Father, I did sin -- to the heaven, and before thee,मैं अब उठकर अपने पिता के पास जाऊंगा और उस से कहूंगा कि पिता जी मैं ने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है।

19 and no more am I worthy to be called thy son; make me as one of thy hirelings.अब इस योग्य नहीं रहा कि तेरा पुत्र कहलाऊं, मुझे अपने एक मजदूर की नाईं रख ले।

20 `And having risen, he went unto his own father, and he being yet far distant, his father saw him, and was moved with compassion, and having ran he fell upon his neck and kissed him;तब वह उठकर, अपने पिता के पास चला: वह अभी दूर ही था, कि उसके पिता ने उसे देखकर तरस खाया, और दौड़कर उसे गले लगाया, और बहुत चूमा।

21 and the son said to him, Father, I did sin -- to the heaven, and before thee, and no more am I worthy to be called thy son.पुत्र ने उस से कहा; पिता जी, मैं ने स्वर्ग के विरोध में और तेरी दृष्टि में पाप किया है; और अब इस योग्य नहीं रहा, कि तेरा पुत्र कहलाऊं।

22 `And the father said unto his servants, Bring forth the first robe, and clothe him, and give a ring for his hand, and sandals for the feet;परन्तु पिता ने अपने दासों से कहा; फट अच्छे से अच्छा वस्त्र निकालकर उसे पहिनाओ, और उसके हाथ में अंगूठी, और पांवों में जूतियां पहिनाओ।

23 and having brought the fatted calf, kill `it', and having eaten, we may be merry,और पला हुआ बछड़ा लाकर मारो ताकि हम खांए और आनन्द मनावें।

24 because this my son was dead, and did live again, and he was lost, and was found; and they began to be merry.क्योंकि मेरा यह पुत्र मर गया था, फिर जी गया है : खो गया था, अब मिल गया है: और वे आनन्द करने लगे।

25 `And his elder son was in a field, and as, coming, he drew nigh to the house, he heard music and dancing,परन्तु उसका जेठा पुत्र खेत में था : और जब वह आते हुए घर के निकट पहुंचा, तो उस ने गाने बजाने और नाचने का शब्द सुना।

26 and having called near one of the young men, he was inquiring what these things might be,और उस ने एक दास को बुलाकर पूछा; यह क्या हो रहा है?

27 and he said to him -- Thy brother is arrived, and thy father did kill the fatted calf, because in health he did receive him back.उस ने उस से कहा, तेरा भाई आया है; और तेरे पिता ने पला हुआ बछड़ा कटवाया है, इसलिये कि उसे भला चंगा पाया है।

28 `And he was angry, and would not go in, therefore his father, having come forth, was entreating him;यह सुनकर वह क्रोध से भर गया, और भीतर जाना न चाहा : परन्तु उसका पिता बाहर आकर उसे मनाने लगा।

29 and he answering said to the father, Lo, so many years I do serve thee, and never thy command did I transgress, and to me thou didst never give a kid, that with my friends I might make merry;उस ने पिता को उत्तर दिया, कि देख; मैं इतने वर्ष से तरी सेवा कर रहा हूं, और कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, तौभी तू ने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया, कि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द करता।

30 but when thy son -- this one who did devour thy living with harlots -- came, thou didst kill to him the fatted calf.परन्तु जब तेरा यह पुत्र, जिस ने तेरी संपत्ति वेश्याओं में उड़ा दी है, आया, तो उसके लिये तू ने पला हुआ बछड़ा कटवाया।

31 `And he said to him, Child, thou art always with me, and all my things are thine;उस ने उस से कहा; पुत्र, तू सर्वदा मेरे साथ है; और जो कुछ मेरा है वह सब तेरा ही है।

32 but to be merry, and to be glad, it was needful, because this thy brother was dead, and did live again, he was lost, and was found.'परन्तु अब आनन्द करना और मगन होना चाहिए क्योंकि यह तेरा भाई मर गया था फिर जी गया है; खो गया था, अब मिल गया है॥

Hindi Bible