Luke 13 - WEB (Hindi)
1 Now there were some present at the same time who told him about the Galileans, whose blood Pilate had mixed with their sacrifices.उस समय कुछ लोग आ पहुंचे, और उस से उन गलीलियों की चर्चा करने लगे, जिन का लोहू पीलातुस ने उन ही के बलिदानों के साथ मिलाया था।
2 Jesus answered them, "Do you think that these Galileans were worse sinners than all the other Galileans, because they suffered such things?यह सुन उस ने उन से उत्तर में यह कहा, क्या तुम समझते हो, कि ये गलीली, और सब गलीलियों से पापी थे कि उन पर ऐसी विपत्ति पड़ी?
3 I tell you, no, but, unless you repent, you will all perish in the same way.मैं तुम से कहता हूं, कि नहीं; परन्तु यदि तुम मन न फिराओगे तो तुम सब भी इसी रीति से नाश होगे।
4 Or those eighteen, on whom the tower in Siloam fell, and killed them; do you think that they were worse offenders than all the men who dwell in Jerusalem?या क्या तुम समझते हो, कि वे अठारह जन जिन पर शीलोह का गुम्मट गिरा, और वे दब कर मर गए: यरूशलेम के और सब रहने वालों से अधिक अपराधी थे?
5 I tell you, no, but, unless you repent, you will all perish in the same way."मैं तुम से कहता हूं, कि नहीं; परन्तु यदि तुम मन न फिराओगे तो तुम भी सब इसी रीति से नाश होगे।
6 He spoke this parable. "A certain man had a fig tree planted in his vineyard, and he came seeking fruit on it, and found none.फिर उस ने यह दृष्टान्त भी कहा, कि किसी की अंगूर की बारी में एक अंजीर का पेड़ लगा हुआ था: वह उस में फल ढूंढ़ने आया, परन्तु न पाया।
7 He said to the vine dresser, 'Behold, these three years I have come looking for fruit on this fig tree, and found none. Cut it down. Why does it waste the soil?'तब उस ने बारी के रखवाले से कहा, देख तीन वर्ष से मैं इस अंजीर के पेड़ में फल ढूंढ़ने आता हूं, परन्तु नहीं पाता, इसे काट डाल कि यह भूमि को भी क्यों रोके रहे।
8 He answered, 'Lord, leave it alone this year also, until I dig around it, and fertilize it.उस ने उस को उत्तर दिया, कि हे स्वामी, इसे इस वर्ष तो और रहने दे; कि मैं इस के चारों ओर खोदकर खाद डालूं।
9 If it bears fruit, fine; but if not, after that, you can cut it down.'"सो आगे को फले तो भला, नहीं तो उसे काट डालना।
10 He was teaching in one of the synagogues on the Sabbath day.सब्त के दिन वह एक आराधनालय में उपदेश कर रहा था॥
11 Behold, there was a woman who had a spirit of infirmity eighteen years, and she was bent over, and could in no way straighten herself up.और देखो, एक स्त्री थी, जिसे अठारह वर्ष से एक र्दुबल करने वाली दुष्टात्मा लगी थी, और वह कुबड़ी हो गई थी, और किसी रीति से सीधी नहीं हो सकती थी।
12 When Jesus saw her, he called her, and said to her, "Woman, you are freed from your infirmity."यीशु ने उसे देखकर बुलाया, और कहा हे नारी, तू अपनी र्दुबलता से छूट गई।
13 He laid his hands on her, and immediately she stood up straight, and glorified God.तब उस ने उस पर हाथ रखे, और वह तुरन्त सीधी हो गई, और परमेश्वर की बड़ाई करने लगी।
14 The ruler of the synagogue, being indignant because Jesus had healed on the Sabbath, said to the multitude, "There are six days in which men ought to work. Therefore come on those days and be healed, and not on the Sabbath day!"इसलिये कि यीशु ने सब्त के दिन उसे अच्छा किया था, आराधनालय का सरदार रिसयाकर लोगों से कहने लगा, छ: दिन हैं, जिन में काम करना चाहिए, सो उन ही दिनों में आकर चंगे होओ; परन्तु सब्त के दिन में नहीं।
15 Therefore the Lord answered him, "You hypocrites! Doesn't each one of you free his ox or his donkey from the stall on the Sabbath, and lead him away to water?यह सुन कर प्रभु ने उत्तर देकर कहा; हे कपटियों, क्या सब्त के दिन तुम में से हर एक अपने बैल या गदहे को थान से खोलकर पानी पिलाने नहीं ले जाता?
16 Ought not this woman, being a daughter of Abraham, whom Satan had bound eighteen long years, be freed from this bondage on the Sabbath day?"और क्या उचित न था, कि यह स्त्री जो इब्राहीम की बेटी है जिसे शैतान ने अठारह वर्ष से बान्ध रखा था, सब्त के दिन इस बन्धन से छुड़ाई जाती?
17 As he said these things, all his adversaries were disappointed, and all the multitude rejoiced for all the glorious things that were done by him.जब उस ने ये बातें कहीं, तो उसके सब विरोधी लज्ज़ित हो गए, और सारी भीड़ उन महिमा के कामों से जो वह करता था, आनन्दित हुई॥
18 He said, "What is the Kingdom of God like? To what shall I compare it?फिर उस ने कहा, परमेश्वर का राज्य किस के समान है और मैं उस की उपमा किस से दूं?
19 It is like a grain of mustard seed, which a man took, and put in his own garden. It grew, and became a large tree, and the birds of the sky lodged in its branches."वह राई के एक दाने के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने लेकर अपनी बारी में बोया: और वह बढ़कर पेड़ हो गया; और आकाश के पक्षियों ने उस की डालियों पर बसेरा किया।
20 Again he said, "To what shall I compare the Kingdom of God?उस ने फिर कहा; मैं परमेश्वर के राज्य कि उपमा किस से दूं?
21 It is like yeast, which a woman took and hid in three measures{literally, three sata. 3 sata is about 39 litres or a bit more than a bushel} of flour, until it was all leavened."वह खमीर के समान है, जिस को किसी स्त्री ने लेकर तीन पसेरी आटे में मिलाया, और होते होते सब आटा खमीर हो गया॥
22 He went on his way through cities and villages, teaching, and traveling on to Jerusalem.वह नगर नगर, और गांव गांव होकर उपदेश करता हुआ यरूशलेम की ओर जा रहा था।
23 One said to him, "Lord, are they few who are saved?" He said to them,और किसी ने उस से पूछा; हे प्रभु, क्या उद्धार पाने वाले थोड़े हैं?
24 "Strive to enter in by the narrow door, for many, I tell you, will seek to enter in, and will not be able.उस ने उन से कहा; सकेत द्वार से प्रवेश करने का यत्न करो, क्योंकि मैं तुम से कहता हूं, कि बहुतेरे प्रवेश करना चाहेंगे, और न कर सकेंगे।
25 When once the master of the house has risen up, and has shut the door, and you begin to stand outside, and to knock at the door, saying, 'Lord, Lord, open to us!' then he will answer and tell you, 'I don't know you or where you come from.'जब घर का स्वामी उठकर द्वार बन्द कर चुका हो, और तुम बाहर खड़े हुए द्वार खटखटाकर कहने लगो, हे प्रभु, हमारे लिये खोल दे, और वह उत्तर दे कि मैं तुम्हें नहीं जानता, तुम कहां के हो?
26 Then you will begin to say, 'We ate and drink in your presence, and you taught in our streets.'तब तुम कहने लगोगे, कि हम ने तेरे साम्हने खाया पीया और तू ने हमारे बजारों में उपदेश किया।
27 He will say, 'I tell you, I don't know where you come from. Depart from me, all you workers of iniquity.'परन्तु वह कहेगा, मैं तुम से कहता हूं, मैं नहीं जानता तुम कहां से हो, हे कुकर्म करनेवालो, तुम सब मुझ से दुर हो।
28 There will be weeping and gnashing of teeth, when you see Abraham, Isaac, Jacob, and all the prophets, in the Kingdom of God, and yourselves being thrown outside.वहां रोना और दांत पीसना होगा: जब तुम इब्राहीम और इसहाक और याकूब और सब भविष्यद्वक्ताओं को परमेश्वर के राज्य में बैठे, और अपने आप को बाहर निकाले हुए देखोगे।
29 They will come from the east, west, north, and south, and will sit down in the Kingdom of God.और पूर्व और पच्छिम; उत्तर और दक्खिन से लोग आकर परमेश्वर के राज्य के भोज में भागी होंगे।
30 Behold, there are some who are last who will be first, and there are some who are first who will be last."और देखो, कितने पिछले हैं वे प्रथम होंगे, और कितने जो प्रथम हैं, वे पिछले होंगे॥
31 On that same day, some Pharisees came, saying to him, "Get out of here, and go away, for Herod wants to kill you."उसी घड़ी कितने फरीसियों ने आकर उस से कहा, यहां से निकलकर चला जा; क्योंकि हेरोदेस तुझे मार डालना चाहता है।
32 He said to them, "Go and tell that fox, 'Behold, I cast out demons and perform cures today and tomorrow, and the third day I complete my mission.उस ने उन से कहा; जाकर उस लोमड़ी से कह दो, कि देख मैं आज और कल दुष्टात्माओं को निकालता और बिमारों को चंगा करता हूं और तीसरे दिन पूरा करूंगा।
33 Nevertheless I must go on my way today and tomorrow and the next day, for it can't be that a prophet perish outside of Jerusalem.'तौभी मुझे आज और कल और परसों चलना अवश्य है, क्योंकि हो नही सकता कि कोई भविष्यद्वक्ता यरूशलेम के बाहर मारा जाए।
34 "Jerusalem, Jerusalem, that kills the prophets, and stones those who are sent to her! How often I wanted to gather your children together, like a hen gathers her own brood under her wings, and you refused!हे यरूशलेम ! हे यरूशलेम ! तू जो भविष्यद्वक्ताओं को मार डालती है, और जो तेरे पास भेजे गए उन्हें पत्थरवाह करती है; कितनी बार मैं ने यह चाहा, कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखो के नीचे इकट्ठे करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठे करूं, पर तुम ने यह न चाहा।
35 Behold, your house is left to you desolate. I tell you, you will not see me, until you say, 'Blessed is he who comes in the name of the Lord!'"देखो, तुम्हारा घर तुम्हारे लिये उजाड़ छोड़ा जाता है, और मैं तुम से कहता हूं; जब तक तुम न कहोगे, कि धन्य है वह, जो प्रभु के नाम से आता है, तब तक तुम मुझे फिर कभी न देखोगे॥
Hindi Bible