Bible

Leviticus 17 - BBE (Hindi)

1 And the Lord said to Moses,फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2 Say to Aaron and to his sons and to all the children of Israel: This is the order which the Lord has given.हारून और उसके पुत्रों से और कुल इस्त्राएलियों से कह, कि यहोवा ने यह आज्ञा दी है,

3 If any man of Israel puts to death an ox or a lamb or a goat, in or outside the tent-circle;कि इस्त्राएल के घराने में से कोई मनुष्य हो जो बैल वा भेड़ के बच्चे, वा बकरी को, चाहे छावनी में चाहे छावनी से बाहर घात करके

4 And has not taken it to the door of the Tent of meeting, to make an offering to the Lord, before the Lord's House, its blood will be on him, for he has taken life, and he will be cut off from among his people:मिलापवाले तम्बू के द्वार पर, यहोवा के निवास के साम्हने यहोवा को चढ़ाने के निमित्त न ले जाए, तो उस मनुष्य को लोहू बहाने का दोष लगेगा; और वह मनुष्य जो लोहू बहाने वाला ठहरेगा, वह अपने लोगों के बीच से नाश किया जाए।

5 So that the children of Israel may take to the Lord, to the door of the Tent of meeting and to the priest, the offerings which they have put to death in the open country, and that they may make their peace-offerings to the Lord.इस विधि का यह कारण है कि इस्त्राएली अपने बलिदान जिन को वह खुले मैदान में वध करते हैं, वे उन्हें मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास, यहोवा के लिये ले जा कर उसी के लिये मेलबलि करके बलिदान किया करें;

6 And the priest will put blood on the altar of the Lord at the door of the Tent of meeting, burning the fat for a sweet smell to the Lord.और याजक लोहू को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर यहोवा की वेदी के ऊपर छिड़के, और चरबी को उसके सुखदायक सुगन्ध के लिये जलाए।

7 And let them make no more offerings to evil spirits, after which they have gone, turning away from the Lord. Let this be a law to them for ever, through all their generations.और वे जो बकरों के पूजक हो कर व्यभिचार करते हैं, वे फिर अपने बलिपशुओं को उनके लिये बलिदान न करें। तुम्हारी पीढिय़ों के लिये यह सदा की विधि होगी॥

8 And say to them, If any man of Israel, or any other living among them, makes a burned offering or other offering,और तू उन से कह, कि इस्त्राएल के घराने के लोगों में से वा उनके बीच रहनेहारे परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो होमबलि वा मेलबलि चढ़ाए,

9 And does not take it to the door of the Tent of meeting to make an offering to the Lord, that man will be cut off from among his people.और उसको मिलापवाले तम्बू के द्वार पर यहोवा के लिये चढ़ाने को न ले आए; वह मनुष्य अपने लोगों में से नाश किया जाए॥

10 And if any man of Israel, or any other living among them, takes any sort of blood for food, my wrath will be turned against that man and he will be cut off from among his people.फिर इस्त्राएल के घराने के लोगों में से वा उनके बीच रहने वाले परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो किसी प्रकार का लोहू खाए, मैं उस लोहू खाने वाले के विमुख हो कर उसको उसके लोगों के बीच में से नाश कर डालूंगा।

11 For the life of the flesh is in its blood; and I have given it to you on the altar to take away your sin: for it is the blood which makes free from sin because of the life in it.क्योंकि शरीर का प्राण लोहू में रहता है; और उसको मैं ने तुम लोगों को वेदी पर चढ़ाने के लिये दिया है, कि तुम्हारे प्राणों के लिये प्रायश्चित्त किया जाए; क्योंकि प्राण के कारण लोहू ही से प्रायश्चित्त होता है।

12 For this reason I have said to the children of Israel, No man among you, or any others living with you, may take blood as food.इस कारण मैं इस्त्राएलियों से कहता हूं, कि तुम में से कोई प्राणी लोहू न खाए, और जो पर देशी तुम्हारे बीच रहता हो वह भी लोहू कभी न खाए॥

13 And any man of Israel, or any other living among them, who gets with his bow any beast or bird used for food, is to see that its blood is covered with earth.और इस्त्राएलियों में से वा उनके बीच रहने वाले परदेशियों में से कोई मनुष्य क्यों न हो जो अहेर करके खाने के योग्य पशु वा पक्षी को पकड़े, वह उसके लोहू को उंडेलकर धूलि से ढांप दे।

14 For the blood is the life of all flesh: and so I have said to the children of Israel, You may not take any sort of blood as food, and any man who does so will be cut of.क्योंकि शरीर का प्राण जो है वह उसका लोहू ही है जो उसके प्राण के साथ एक है; इसी लिये मैं इस्त्राएलियों से कहता हूं, कि किसी प्रकार के प्राणी के लोहू को तुम न खाना, क्योंकि सब प्राणियों का प्राण उनका लोहू ही है; जो कोई उसको खाए वह नाश किया जाएगा।

15 And anyone who takes as food anything which has come to a natural end, or anything which has been put to death by beasts, if he is one of you by birth, or of another nation, will have to have his clothing washed and his body bathed in water and be unclean till evening, and then he will be clean.और चाहे वह देशी हो वा परदेशी हो, जो कोई किसी लोथ वा फाड़े हुए पशु का मांस खाए वह अपने वस्त्रों को धोकर जल से स्नान करे, और सांझ तक अशुद्ध रहे; तब वह शुद्ध होगा।

16 But if his clothing is not washed and his body bathed, his sin will be on him.और यदि वह उन को न धोए और न स्नान करे, तो उसको अपने अधर्म का भार स्वयं उठाना पड़ेगा॥

Hindi Bible