Sign in / My account

Lamentations 5:1-22 in Hindi

Lamentations 5:1
हे यहोवा, स्मरण कर कि हम पर क्या क्या बीता है; हमारी ओर दृष्टि कर के हमारी नामधराई को देख!

Lamentations 5:2
हमारा भाग परदेशियों का हो गया ओर हमारे घर परायों के हो गए हैं।

Lamentations 5:3
हम अनाथ और पिताहीन हो गए; हमारी माताएं विधवा सी हो गई हैं।

Lamentations 5:4
हम मोल ले कर पानी पीते हैं, हम को लकड़ी भी दाम से मिलती है।

Lamentations 5:5
खदेड़ने वाले हमारी गर्दन पर टूट पड़े हैं; हम थक गए हैं, हमें विश्राम नहीं मिलता।

Lamentations 5:6
हम स्वयं मिस्र के आधीन हो गए, और अश्शूर के भी, ताकि पेट भर सकें।

Lamentations 5:7
हमारे पुरखाओं ने पाप किया, ओर मर मिटे हैं; परन्तु उनके अधर्म के कामों का भार हम को उठाना पड़ा है।

Lamentations 5:8
हमारे ऊपर दास अधिकार रखते हैं; उनके हाथ से कोई हमें नहीं छुड़ाता।

Lamentations 5:9
जंगल में की तलवार के कारण हम अपने प्राण जोखिम में डाल कर भोजनवस्तु ले आते हैं।

Lamentations 5:10
भूख की झुलसाने वाली आग के कारण, हमारा चमड़ा तंदूर की नाईं काला हो गया है।

Lamentations 5:11
सिय्योन में स्त्रियां, और यहूदा के नगरों में कुमारियां भ्रष्ट की गई हैं।

Lamentations 5:12
हाकिम हाथ के बल टांगे गए हैं; और पुरनियों का कुछ भी आदर नहीं किया गया।

Lamentations 5:13
जवानों को चक्की चलानी पड़ती है; और लड़के-बाले लकड़ी का बोझ उठाते हुए लडखड़ाते हैं।

Lamentations 5:14
अब फाटक पर पुरनिये नहीं बैठते, न जवानों का गीत सुनाईं पड़ता है।

Lamentations 5:15
हमारे मन का हर्ष जाता रहा, हमारा नाचना विलाप में बदल गया है।

Lamentations 5:16
हमारे सिर पर का मुकुट गिर पड़ा है; हम पर हाय, क्योंकि हम ने पाप किया है!

Lamentations 5:17
इस कारण हमारा हृदय निर्बल हो गया है, इन्हीं बातों से हमारी आंखें धुंधली पड़ गई हैं,

Lamentations 5:18
क्योंकि सिय्योन पर्वत उजाड़ पड़ा है; उस में सियार घूमते हैं।

Lamentations 5:19
परन्तु हे यहोवा, तू तो सदा तक विराजमान रहेगा; तेरा राज्य पीढ़ी-पीढ़ी बना रहेगा।

Lamentations 5:20
तू ने क्यों हम को सदा के लिये भुला दिया है, और क्यों बहुत काल के लिये हमें छोड़ दिया है?

Lamentations 5:21
हे यहोवा, हम को अपनी ओर फेर, तब हम फिर सुधर जाएंगे। प्राचीनकाल की नाईं हमारे दिन बदल कर ज्यों के त्यों कर दे!

Lamentations 5:22
क्या तू ने हमें बिल्कुल त्याग दिया है? क्या तू हम से अत्यन्त क्रोधित है?

Hindi Bible