Bible

Judges 3 - BBE (Hindi)

1 Now these are the nations which the Lord kept in the land for the purpose of testing Israel by them, all those who had had no experience of all the wars of Canaan;इस्राएलियों में से जितने कनान में की लड़ाईयों में भागी न हुए थे, उन्हें परखने के लिये यहोवा ने इन जातियों को देश में इसलिये रहने दिया;

2 Only because of the generations of the children of Israel, for the purpose of teaching them war--only those who up till then had no experience of it;कि पीढ़ी पीढ़ी के इस्राएलियों में से जो लड़ाई को पहिले न जानते थे वे सीखें, और जान लें,

3 The five chiefs of the Philistines, and all the Canaanites and the Zidonians and the Hivites living in Mount Lebanon, from the mountain Baal-hermon as far as Hamath:अर्थात पांचो सरदारों समेत पलिश्तियों, और सब कनानियों, और सीदोनियों, और बालहेर्मोन नाम पहाड़ से ले कर हमात की तराई तक लबानोन पर्वत में रहने वाले हिव्वियों को।

4 For the purpose of testing Israel by them, to see if they would give ear to the orders of the Lord, which he had given to their fathers by the hand of Moses.ये इसलिये रहने पाए कि उनके द्वारा इस्राएलियों की बात में परीक्षा हो, कि जो आज्ञाएं यहोवा ने मूसा के द्वारा उनके पूर्वजों को दिलाई थीं, उन्हें वे मानेंगे वा नहीं।

5 Now the children of Israel were living among the Canaanites, the Hittites, and the Amorites, and the Perizzites, and the Hivites, and the Jebusites:इसलिये इस्राएली कनानियों, हित्तियों, एमोरियों, परिज्जियों, हिव्वियों, और यबूसियों के बीच में बस गए;

6 And they took as wives the daughters of these nations and gave their daughters to their sons, and became servants to their gods.तब वे उनकी बेटियां ब्याह में लेने लगे, और अपनी बेटियां उनके बेटों को ब्याह में देने लगे; और उनके देवताओं की भी उपासना करने लगे॥

7 And the children of Israel did evil in the eyes of the Lord, and put out of their minds the Lord their God, and became servants to the Baals and the Astartes.इस प्रकार इस्राएलियों ने यहोवा की दृष्टि में बुरा किया, और अपने परमेश्वर यहोवा को भूलकर बाल नाम देवताओं और अशेरा नाम देवियों की उपासना करने लग गए।

8 So the wrath of the Lord was burning against Israel, and he gave them up into the hands of Cushan-rishathaim, king of Mesopotamia; and the children of Israel were his servants for eight years.तब यहोवा का क्रोध इस्राएलियों पर भड़का, और उसने उन को अरम्नहरैम के राजा कूशत्रिशातैम के आधीन कर दिया; सो इस्राएली आठ वर्ष तक कूशत्रिशातैम के आधीन में रहे।

9 And when the children of Israel made prayer to the Lord, he gave them a saviour, Othniel, the son of Kenaz, Caleb's younger brother.तब इस्राएलियों ने यहोवा की दोहाई दी, और उसने इस्राएलियों के लिये कालेब के छोटे भाई ओत्नीएल नाम एक कनजी छुड़ाने वाले को ठहराया, और उसने उन को छुड़ाया।

10 And the spirit of the Lord came on him and he became judge of Israel, and went out to war, and the Lord gave up Cushan-rishathaim, king of Mesopotamia, into his hands and he overcame him.उस में यहोवा का आत्मा समाया, और वह इस्राएलियों का न्यायी बन गया, और लड़ने को निकला, और यहोवा ने अराम के राजा कूशत्रिशातैम को उसके हाथ में कर दिया; और वह कूशत्रिशातैम पर जयवन्त हुआ।

11 Then for forty years the land had peace, till the death of Othniel, the son of Kenaz.तब चालीस वर्ष तक देश में शान्ति बनी रही। और उन्हीं दिनों में कन्जी ओत्नीएल मर गया॥

12 Then the children of Israel again did evil in the eyes of the Lord; and the Lord made Eglon, king of Moab, strong against Israel, because they had done evil in the Lord's eyes.तब इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया; और यहोवा ने मोआब के राजा एग्लोन को इस्राएल पर प्रबल किया, क्योंकि उन्होंने यहोवा की दृष्टि में बुरा किया था।

13 And Eglon got together the people of Ammon and Amalek, and they went and overcame Israel and took the town of palm-trees.इसलिये उसने अम्मोनियों और अमालेकियों को अपने पास इकट्ठा किया, और जा कर इस्राएल को मार लिया; और खजूर वाले नगर को अपने वश में कर लिया।

14 And the children of Israel were servants to Eglon, king of Moab, for eighteen years.तब इस्राएली अठारह वर्ष तक मोआब के राजा एग्लोन के आधीन में रहे।

15 Then when the children of Israel made prayer to the Lord, he gave them a saviour, Ehud, the son of Gera, the Benjamite, a left-handed man; and the children of Israel sent an offering by him to Eglon, king of Moab.फिर इस्राएलियों ने यहोवा की दोहाई दी, और उसने गेरा के पुत्र एहूद नाम एक बिन्यामीनी को उनका छुड़ाने वाला ठहराया; वह बैंहत्था था। इस्राएलियों ने उसी के हाथ से मोआब के राजा एग्लोन के पास कुछ भेंट भेजी।

16 So Ehud made himself a two-edged sword, a cubit long, which he put on at his right side under his robe.एहूद ने हाथ भर लम्बी एक दोधारी तलवार बनवाई थी, और उसको अपने वस्त्र के नीचे दाहिनी जांघ पर लटका लिया।

17 And he took the offering to Eglon, king of Moab, who was a very fat man.तब वह उस भेंट को मोआब के राजा एग्लोन के पास जो बड़ा मोटा पुरूष था ले गया।

18 And after giving the offering, he sent away the people who had come with the offering.जब वह भेंट को दे चुका, तब भेंट के लाने वाले को विदा किया।

19 But he himself, turning back from the stone images at Gilgal, said, I have something to say to you in secret, O king. And he said, Let there be quiet. Then all those who were waiting before him went out.परन्तु वह आप गिलगाल के निकट की खुदी हुई मूरतों के पास लौट गया, और एग्लोन के पास कहला भेजा, कि हे राजा, मुझे तुझ से एक भेद की बात कहनी है। तब राजा ने कहा, थोड़ी देर के लिये बाहर जाओ। तब जितने लोग उसके पास उपस्थित थे वे सब बाहर चले गए।

20 Then Ehud came in to him while he was seated by himself in his summer-house. And Ehud said, I have a word from God for you. And he got up from his seat.तब एहूद उसके पास गया; वह तो अपनी एक हवादार अटारी में अकेला बैठा था। एहूद ने कहा, परमेश्वर की ओर से मुझे तुझ से एक बात कहनी है। तब वह गद्दी पर से उठ खड़ा हुआ।

21 And Ehud put out his left hand, and took the sword from his right side, and sent it into his stomach;इतने में एहूद ने अपना बायां हाथ बढ़ाकर अपनी दाहिनी जांघ पर से तलवार खींचकर उसकी तोंद में घुसेड़ दी;

22 And the hand-part went in after the blade, and the fat was joined up over the blade; for he did not take the sword out of his stomach. And he went out into the ...और फल के पीछे मूठ भी पैठ गई, ओर फल चर्बी में धंसा रहा, क्योंकि उसने तलवार को उसकी तोंद में से न निकाला; वरन वह उसके आरपार निकल गई।

23 Then Ehud went out into the covered way, shutting the doors of the summer-house on him and locking them.तब एहूद छज्जे से निकलकर बाहर गया, और अटारी के किवाड़ खींचकर उसको बन्द करके ताला लगा दिया।

24 Now when he had gone, the king's servants came, and saw that the doors of the summer-house were locked; and they said, It may be that he is in his summer-house for a private purpose.उसके निकल जाते ही राजा के दास आए, तो क्या देखते हैं, कि अटारी के किवाड़ों में ताला लगा है; इस कारण वे बोले, कि निश्चय वह हवादार कोठरी में लघुशंका करता होगा।

25 And they went on waiting till they were shamed, but the doors were still shut; so they took the key, and, opening them, saw their lord stretched out dead on the floor.वे बाट जोहते जोहते लज्जित हो गए; तब यह देखकर कि वह अटारी के किवाड़ नहीं खोलता, उन्होंने कुंजी ले कर किवाड़ खोले तो क्या देखा, कि उनका स्वामी भूमि पर मरा पड़ा है।

26 But Ehud had got away while they were waiting and had gone past the stone images and got away to Seirah.जब तक वे सोच विचार कर ही रहे थे तब तक एहूद भाग निकला, और खूदी हुई मूरतों की परली ओर हो कर सेइरे में जा कर शरण ली।

27 And when he came there, he had a horn sounded in the hill-country of Ephraim, and all the children of Israel went down with him from the hill-country, and he at their head.वहां पहुंचकर उसने एप्रैम के पहाड़ी देश में नरसिंगा फूंका; तब इस्राएली उसके संग हो कर पहाड़ी देश से उसके पीछे पीछे नीचे गए।

28 And he said to them, Come after me; for the Lord has given the Moabites, your haters, into your hands. So they went down after him and took the crossing-places of Jordan against Moab, and let no one go across.और उसने उन से कहा, मेरे पीछे पीछे चले आओ; क्योंकि यहोवा ने तुम्हारे मोआबी शत्रुओं को तुम्हारे हाथ में कर दिया है। तब उन्होंने उसके पीछे पीछे जाके यरदन के घाटों को जो मोआब देश की ओर है ले लिया, और किसी को उतरने न दिया।

29 At that time they put about ten thousand men of Moab to the sword, every strong man and every man of war; not a man got away.उस समय उन्होंने कोई दस हजार मोआबियों को मार डाला; वे सब के सब हृष्ट पुष्ट और शूरवीर थे, परन्तु उन में से एक भी न बचा।

30 So Moab was broken that day under the hand of Israel. And for eighty years the land had peace.इस प्रकार उस समय मोआब इस्राएल के हाथ के तले दब गया। तब अस्सी वर्ष तक देश में शान्ति बनी रही॥

31 And after him came Shamgar, the son of Anath, who put to death six hundred Philistines with an ox-stick; and he was another saviour of Israel.उसके बाद अनात का पुत्र शमगर हुआ, उसने छ: सौ पलिश्ती पुरूषों को बैल के पैने से मार डाला; इस कारण वह भी इस्राएल का छुड़ाने वाला हुआ॥

Hindi Bible