Judges 14:4
उसके माता पिता न जानते थे कि यह बात यहोवा की ओर से होती है, कि वह पलिश्तियों के विरुद्ध दांव ढूंढता है। उस समय तो पलिश्ती इस्राएल पर प्रभुता करते थे॥
But his father | וְאָבִ֨יו | wĕʾābîw | veh-ah-VEEOO |
and his mother | וְאִמּ֜וֹ | wĕʾimmô | veh-EE-moh |
knew | לֹ֣א | lōʾ | loh |
not | יָֽדְע֗וּ | yādĕʿû | ya-deh-OO |
that | כִּ֤י | kî | kee |
it | מֵֽיְהוָה֙ | mēyĕhwāh | may-yeh-VA |
was of the Lord, | הִ֔יא | hîʾ | hee |
that | כִּֽי | kî | kee |
he | תֹאֲנָ֥ה | tōʾănâ | toh-uh-NA |
sought | הֽוּא | hûʾ | hoo |
an occasion | מְבַקֵּ֖שׁ | mĕbaqqēš | meh-va-KAYSH |
against the Philistines: | מִפְּלִשְׁתִּ֑ים | mippĕlištîm | mee-peh-leesh-TEEM |
that at for | וּבָעֵ֣ת | ûbāʿēt | oo-va-ATE |
time | הַהִ֔יא | hahîʾ | ha-HEE |
the Philistines | פְּלִשְׁתִּ֖ים | pĕlištîm | peh-leesh-TEEM |
had dominion | מֹֽשְׁלִ֥ים | mōšĕlîm | moh-sheh-LEEM |
over Israel. | בְּיִשְׂרָאֵֽל׃ | bĕyiśrāʾēl | beh-yees-ra-ALE |
Cross Reference
Joshua 11:20
क्योंकि यहोवा की जो मनसा थी, कि अपनी उस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी थी उन पर कुछ भी दया न करे; वरन सत्यानाश कर डाले, इस कारण उसने उनके मन ऐसे कठोर कर दिए, कि उन्होंने इस्राएलियों का साम्हना करके उन से युद्ध किया॥
Judges 13:1
और इस्राएलियों ने फिर यहोवा की दृष्टि में बुरा किया; इसलिये यहोवा ने उन को पलिश्तियों के वश में चालीस वर्ष के लिये रखा॥
Judges 15:11
तब तीन हजार यहूदी पुरूष ऐताम नाम चट्टान की दरार में जा कर शिमशोन से कहने लगे, क्या तू नहीं जानता कि पलिश्ती हम पर प्रभुता करते हैं? फिर तू ने हम से ऐसा क्यों किया है? उसने उन से कहा, जैसा उन्होंने मुझ से किया था, वैसा ही मैं ने भी उन से किया है।
Psalm 115:3
हमारा परमेश्वर तो स्वर्ग में हैं; उसने जो चाहा वही किया है।
2 Chronicles 25:20
परन्तु अमस्याह ने न माना। यह तो परमेश्वर की ओर से हुआ, कि वह उन्हें उनके शत्रुओं के हाथ कर दे, क्योंकि वे एदोम के देवताओं की खोज में लग गए थे।
2 Chronicles 22:7
और अहज्याह का विनाश यहोवा की ओर से हुआ, क्योंकि वह यहोराम के पास गया था। और जब वह वहां पहुंचा, तब यहोराम के संग निमशी के पुत्र येहू का साम्हना करने को निकल गया, जिसका अभिषेक यहोवा ने इसलिये कराया था कि वह अहाब के घराने को नाश करे।
2 Chronicles 10:15
इस प्रकार राजा ने प्रजा की बिनती न मानी; इसका कारण यह है, कि जो वचन यहोवा ने शीलोवासी अहिय्याह के द्वारा नबात के पुत्र यारोबाम से कहा था, उसको पूरा करने के लिये परमेश्वर ने ऐसा ही ठहराया था।
2 Kings 6:33
वह उन से यों बातें कर ही रहा था कि दूत उसके पास आ पहुंचा। और राजा कहने लगा, यह विपत्ति यहोवा की ओर से है, अब मैं आगे को यहोवा की बाट क्यों जोहता रहूं?
1 Kings 12:15
सो राजा ने प्रजा की बात नहीं मानी, इसका कारण यह है, कि जो वचन यहोवा ने शीलोवासी अहिय्याह के द्वारा नबात के पुत्र यारोबाम से कहा था, उसको पूरा करने के लिये उसने ऐसा ही ठहराया था।
Deuteronomy 28:48
इस कारण तुझ को भूखा, प्यासा, नंगा, और सब पदार्थों से रहित हो कर अपने उन शत्रुओं की सेवा करनी पड़ेगी जिन्हें यहोवा तेरे विरुद्ध भेजेगा; और जब तक तू नष्ट न हो जाए तब तक वह तेरी गर्दन पर लोहे का जूआ डाल रखेगा।