Joshua 2:1
तब नून के पुत्र यहोशू ने दो भेदियों को शित्तीम से चुपके से भेज दिया, और उन से कहा, जा कर उस देश और यरीहो को देखो। तुरन्त वे चल दिए, और राहाब नाम किसी वेश्या के घर में जा कर सो गए।
And Joshua | וַיִּשְׁלַ֣ח | wayyišlaḥ | va-yeesh-LAHK |
the son | יְהוֹשֻׁ֣עַ | yĕhôšuaʿ | yeh-hoh-SHOO-ah |
Nun of | בִּן | bin | been |
sent | נ֠וּן | nûn | noon |
out of | מִֽן | min | meen |
Shittim | הַשִּׁטִּ֞ים | haššiṭṭîm | ha-shee-TEEM |
two | שְׁנַֽיִם | šĕnayim | sheh-NA-yeem |
men | אֲנָשִׁ֤ים | ʾănāšîm | uh-na-SHEEM |
to spy | מְרַגְּלִים֙ | mĕraggĕlîm | meh-ra-ɡeh-LEEM |
secretly, | חֶ֣רֶשׁ | ḥereš | HEH-resh |
saying, | לֵאמֹ֔ר | lēʾmōr | lay-MORE |
Go | לְכ֛וּ | lĕkû | leh-HOO |
view | רְא֥וּ | rĕʾû | reh-OO |
אֶת | ʾet | et | |
land, the | הָאָ֖רֶץ | hāʾāreṣ | ha-AH-rets |
even Jericho. | וְאֶת | wĕʾet | veh-ET |
went, they And | יְרִיח֑וֹ | yĕrîḥô | yeh-ree-HOH |
and came into | וַיֵּ֨לְכ֜וּ | wayyēlĕkû | va-YAY-leh-HOO |
harlot's an | וַ֠יָּבֹאוּ | wayyābōʾû | VA-ya-voh-oo |
house, | בֵּית | bêt | bate |
אִשָּׁ֥ה | ʾiššâ | ee-SHA | |
named | זוֹנָ֛ה | zônâ | zoh-NA |
Rahab, | וּשְׁמָ֥הּ | ûšĕmāh | oo-sheh-MA |
and lodged | רָחָ֖ב | rāḥāb | ra-HAHV |
there. | וַיִּשְׁכְּבוּ | wayyiškĕbû | va-yeesh-keh-VOO |
שָֽׁמָּה׃ | šāmmâ | SHA-ma |
Cross Reference
James 2:25
वैसे ही राहाब वेश्या भी जब उस ने दूतों को अपने घर में उतारा, और दूसरे मार्ग से विदा किया, तो क्या कर्मों से धामिर्क न ठहरी?
Hebrews 11:31
विश्वास ही से राहाब वेश्या आज्ञा ने मानने वालों के साथ नाश नहीं हुई; इसलिये कि उस ने भेदियों को कुशल से रखा था।
Numbers 25:1
इस्त्राएली शित्तीम में रहते थे, और लोग मोआबी लड़कियों के संग कुकर्म करने लगे।
Matthew 1:5
और सलमोन और राहब से बोअज उत्पन्न हुआ। और बोअज और रूत से ओबेद उत्पन्न हुआ; और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।
Ephesians 5:5
क्योंकि तुम यह जानते हो, कि किसी व्यभिचारी, या अशुद्ध जन, या लोभी मनुष्य की, जो मूरत पूजने वाले के बराबर है, मसीह और परमेश्वर के राज्य में मीरास नहीं।
Matthew 10:16
देखो, मैं तुम्हें भेड़ों की नाईं भेडिय़ों के बीच में भेजता हूं सो सांपों की नाईं बुद्धिमान और कबूतरों की नाईं भोले बनो।
Judges 18:17
और जो पांच मनुष्य देश का भेद लेने गए थे, उन्होंने वहां घुसकर उस खुदी हुई मूरत, और एपोद, और गृहदेवताओं, और ढली हुई मूरत को ले लिया, और वह पुरोहित फाटक में उन हथियार बान्धे हुए छ: सौ पुरूषों के संग खड़ा था।
Judges 18:14
तब जो पांच मनुष्य लैश के देश का भेद लेने गए थे, वे अपने भाइयों से कहने लगे, क्या तुम जानते हो कि इन घरों में एक एपोद, कई एक गृहदेवता, एक खुदी और एक ढली हुई मूरत है? इसलिये अब सोचो, कि क्या करना चाहिये।
Judges 18:2
तब दानियों ने अपने सब कुल में से पांच शूरवीरों को सोरा और एशताओल से देश का भेद लेने और उस में देख भाल करने के लिये यह कहकर भेज दिया, कि जा कर देश में देख भाल करो। इसलिये वे एप्रैम के पहाड़ी देश में मीका के घर तक जा कर वहां टिक गए।
Joshua 21:31
हेल्कात, और रहोब; ये चार नगर दिए गए।
Joshua 6:1
और यरीहो के सब फाटक इस्राएलियों के डर के मारे लगातार बन्द रहे, और कोई बाहर भीतर आने जाने नहीं पाता था।
Joshua 5:10
सो इस्राएली गिलगाल में डेरे डाले हुए रहे, और उन्होंने यरीहो के पास के अराबा में पूर्णमासी की सन्ध्या के समय फसह माना।
Joshua 3:1
बिहान को यहोशू सबेरे उठा, और सब इस्राएलियों को साथ ले शित्तीम से कूच कर यरदन के किनारे आया; और वे पार उतरने से पहिले वहीं टिक गए।
Numbers 33:49
और वे मोआब के अराबा में वेत्यशीमोत से ले कर आबेलशित्तीम तक यरदन के तीर तीर डेरे डाले॥
Numbers 13:17
उन को कनान देश के भेद लेने को भेजते समय मूसा ने कहा, इधर से, अर्थात दक्षिण देश हो कर जाओ,
Numbers 13:2
कनान देश जिसे मैं इस्त्राएलियों को देता हूं उसका भेद लेने के लिये पुरूषों को भेज; वे उनके पितरों के प्रति गोत्र का एक प्रधान पुरूष हों।