Jonah 3 - BBE (Hindi)
1 And the word of the Lord came to Jonah a second time, saying,तब यहोवा का यह वचन दूसरी बार योना के पास पहुंचा,
2 Up! go to Nineveh, that great town, and give it the word which I have given you.उठ कर उस बड़े नगर नीनवे को जा, और जो बात मैं तुझ से कहूंगा, उसका उस में प्रचार कर।
3 So Jonah got up and went to Nineveh as the Lord had said. Now Nineveh was a very great town, three days' journey from end to end.तब योना यहोवा के वचन के अनुसार नीनवे को गया। नीनवे एक बहुत बड़ा नगर था, वह तीन दिन की यात्रा का था।
4 And Jonah first of all went a day's journey into the town, and crying out said, In forty days destruction will overtake Nineveh.और योना ने नगर में प्रवेश कर के एक दिन की यात्रा पूरी की, और यह प्रचार करता गया, अब से चालीस दिन के बीतने पर नीनवे उलट दिया जाएगा।
5 And the people of Nineveh had belief in God; and a time was fixed for going without food, and they put on haircloth, from the greatest to the least.तब नीनवे के मनुष्यों ने परमेश्वर के वचन की प्रतीति की; और उपवास का प्रचार किया गया और बड़े से ले कर छोटे तक सभों ने टाट ओढ़ा।
6 And the word came to the king of Nineveh, and he got up from his seat of authority, and took off his robe, and covering himself with haircloth, took his seat in the dust.तब यह समाचार नीनवे के राजा के कान में पहुंचा; और उसने सिंहासन पर से उठ, अपना राजकीय ओढ़ना उतार कर टाट ओढ़ लिया, और राख पर बैठ गया।
7 And he had it given out in Nineveh, By the order of the king and his great men, no man or beast, herd or flock, is to have a taste of anything; let them have no food or water:और राजा ने प्रधानों से सम्मति ले कर नीनवे में इस आज्ञा का ढींढोरा पिटवाया, कि क्या मनुष्य, क्या गाय-बैल, क्या भेड़-बकरी, या और पशु, कोई कुछ भी न खाएं; वे ने खांए और न पानी पीवें।
8 And let man and beast be covered with haircloth, and let them make strong prayers to God: and let everyone be turned from his evil way and the violent acts of their hands.और मनुष्य और पशु दोनों टाट ओढ़ें, और वे परमेश्वर की दोहाई चिल्ला-चिल्ला कर दें; और अपने कुमार्ग से फिरें; और उस उपद्रव से, जो वे करते हैं, पश्चाताप करें।
9 Who may say that God will not be turned, changing his purpose and turning away from his burning wrath, so that destruction may not overtake us?सम्भव है, परमेश्वर दया करे और अपनी इच्छा बदल दे, और उसका भड़का हुआ कोप शान्त हो जाए और हम नाश होने से बच जाएं॥
10 And God saw what they did, how they were turned from their evil way; and God's purpose was changed as to the evil which he said he would do to them, and he did it not.जब परमेश्वर ने उनके कामों को देखा, कि वे कुमार्ग से फिर रहे हैं, तब परमेश्वर ने अपनी इच्छा बदल दी, और उनकी जो हानि करने की ठानी थी, उसको न किया॥
Hindi Bible