Bible

John 13 - WEB (Hindi)

1 Now before the feast of the Passover, Jesus knowing that his time had come that he would depart from this world to the Father, having loved his own who were in the world, he loved them to the end.फसह के पर्व से पहिले जब यीशु ने जान लिया, कि मेरी वह घड़ी आ पहुंची है कि जगत छोड़कर पिता के पास जाऊं, तो अपने लोगों से, जो जगत में थे, जैसा प्रेम वह रखता था, अन्त तक वैसा ही प्रेम रखता रहा।

2 After supper, the devil having already put into the heart of Judas Iscariot, Simon's son, to betray him,और जब शैतान शमौन के पुत्र यहूदा इस्करियोती के मन में यह डाल चुका था, कि उसे पकड़वाए, तो भोजन के समय।

3 Jesus, knowing that the Father had given all things into his hands, and that he came forth from God, and was going to God,यीशु ने यह जानकर कि पिता ने सब कुछ मेरे हाथ में कर दिया है और मैं परमेश्वर के पास से आया हूं, और परमेश्वर के पास जाता हूं।

4 arose from supper, and laid aside his outer garments. He took a towel, and wrapped a towel around his waist.भोजन पर से उठकर अपने कपड़े उतार दिए, और अंगोछा लेकर अपनी कमर बान्धी।

5 Then he poured water into the basin, and began to wash the disciples' feet, and to wipe them with the towel that was wrapped around him.तब बरतन में पानी भरकर चेलों के पांव धोने और जिस अंगोछे से उस की कमर बन्धी थी उसी से पोंछने लगा।

6 Then he came to Simon Peter. He said to him, "Lord, do you wash my feet?"जब वह शमौन पतरस के पास आया: तब उस ने उस से कहा, हे प्रभु,

7 Jesus answered him, "You don't know what I am doing now, but you will understand later."क्या तू मेरे पांव धोता है? यीशु ने उस को उत्तर दिया, कि जो मैं करता हूं, तू अब नहीं जानता, परन्तु इस के बाद समझेगा।

8 Peter said to him, "You will never wash my feet!" Jesus answered him, "If I don't wash you, you have no part with me."पतरस ने उस से कहा, तू मेरे पांव कभी न धोने पाएगा: यह सुनकर यीशु ने उस से कहा, यदि मैं तुझे न धोऊं, तो मेरे साथ तेरा कुछ भी साझा नहीं।

9 Simon Peter said to him, "Lord, not my feet only, but also my hands and my head!"शमौन पतरस ने उस से कहा, हे प्रभु, तो मेरे पांव ही नहीं, वरन हाथ और सिर भी धो दे।

10 Jesus said to him, "Someone who has bathed only needs to have his feet washed, but is completely clean. You are clean, but not all of you."यीशु ने उस से कहा, जो नहा चुका है, उसे पांव के सिवा और कुछ धोने का प्रयोजन नहीं; परन्तु वह बिलकुल शुद्ध है: और तुम शुद्ध हो; परन्तु सब के सब नहीं।

11 For he knew him who would betray him, therefore he said, "You are not all clean."वह तो अपने पकड़वाने वाले को जानता था इसी लिये उस ने कहा, तुम सब के सब शुद्ध नहीं॥

12 So when he had washed their feet, put his outer garment back on, and sat down again, he said to them, "Do you know what I have done to you?जब वह उन के पांव धो चुका और अपने कपड़े पहिनकर फिर बैठ गया तो उन से कहने लगा, क्या तुम समझे कि मैं ने तुम्हारे साथ क्या किया?

13 You call me, 'Teacher' and 'Lord.' You say so correctly, for so I am.तुम मुझे गुरू, और प्रभु, कहते हो, और भला कहते हो, क्योंकि मैं वही हूं।

14 If I then, the Lord and the Teacher, have washed your feet, you also ought to wash one another's feet.यदि मैं ने प्रभु और गुरू होकर तुम्हारे पांव धोए; तो तुम्हें भी एक दुसरे के पांव धोना चाहिए।

15 For I have given you an example, that you also should do as I have done to you.क्योंकि मैं ने तुम्हें नमूना दिखा दिया है, कि जैसा मैं ने तुम्हारे साथ किया है, तुम भी वैसा ही किया करो।

16 Most assuredly I tell you, a servant is not greater than his lord, neither one who is sent greater than he who sent him.मैं तुम से सच सच कहता हूं, दास अपने स्वामी से बड़ा नहीं; और न भेजा हुआ अपने भेजने वाले से।

17 If you know these things, blessed are you if you do them.तुम तो ये बातें जानते हो, और यदि उन पर चलो, तो धन्य हो।

18 I don't speak concerning all of you. I know whom I have chosen. But that the Scripture may be fulfilled, 'He who eats bread with me has lifted up his heel against me.'मैं तुम सब के विषय में नहीं कहता: जिन्हें मैं ने चुन लिया है, उन्हें मैं जानता हूं: परन्तु यह इसलिये है, कि पवित्र शास्त्र का यह वचन पूरा हो, कि जो मेरी रोटी खाता है, उस ने मुझ पर लात उठाई।

19 From now on, I tell you before it happens, that when it happens, you may believe that I AM.अब मैं उसके होने से पहिले तुम्हें जताए देता हूं कि जब हो जाए तो तुम विश्वास करो कि मैं वहीं हूं।

20 Most assuredly I tell you, he who receives whomever I send, receives me; and he who receives me, receives him who sent me."मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि जो मेरे भेजे हुए को ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है, और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मेरे भेजने वाले को ग्रहण करता है॥

21 When Jesus had said this, he was troubled in spirit, and testified, "Most assuredly I tell you that one of you will betray me."ये बातें कहकर यीशु आत्मा में व्याकुल हुआ और यह गवाही दी, कि मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा।

22 The disciples looked at one another, perplexed about whom he spoke.चेले यह संदेह करते हुए, कि वह किस के विषय में कहता है, एक दूसरे की ओर देखने लगे।

23 One of his disciples, whom Jesus loved, was at the table, leaning against Jesus' breast.उसके चेलों में से एक जिस से यीशु प्रेम रखता था, यीशु की छाती की ओर झुका हुआ बैठा था।

24 Simon Peter therefore beckoned to him, and said to him, "Tell us who it is of whom he speaks."तब शमौन पतरस ने उस की ओर सैन करके पूछा, कि बता तो, वह किस के विषय में कहता है

25 He, leaning back, as he was, on Jesus' breast, asked him, "Lord, who is it?"तब उस ने उसी तरह यीशु की छाती की ओर झुक कर पूछा, हे प्रभु, वह कौन है? यीशु ने उत्तर दिया, जिसे मैं यह रोटी का टुकड़ा डुबोकर दूंगा, वही है।

26 Jesus therefore answered, "It is he to whom I will give this piece of bread when I have dipped it." So when he had dipped the piece of bread, he gave it to Judas, the son of Simon Iscariot.और उस ने टुकड़ा डुबोकर शमौन के पुत्र यहूदा इस्करियोती को दिया।

27 After the piece of bread, then Satan entered into him. Then Jesus said to him, "What you do, do quickly."और टुकड़ा लेते ही शैतान उस में समा गया: तब यीशु ने उस से कहा, जो तू करता है, तुरन्त कर।

28 Now no man at the table knew why he said this to him.परन्तु बैठने वालों में से किसी ने न जाना कि उस ने यह बात उस से किस लिये कही।

29 For some thought, because Judas had the money box, that Jesus said to him, "Buy what things we need for the feast," or that he should give something to the poor.यहूदा के पास थैली रहती थी, इसलिये किसी किसी ने समझा, कि यीशु उस से कहता है, कि जो कुछ हमें पर्व के लिये चाहिए वह मोल ले, या यह कि कंगालों को कुछ दे।

30 Therefore, having received that morsel, he went out immediately. It was night.तब वह टुकड़ा लेकर तुरन्त बाहर चला गया, और रात्रि का समय था॥

31 When he had gone out, Jesus said, "Now the Son of Man has been glorified, and God has been glorified in him.जब वह बाहर चला गया तो यीशु ने कहा; अब मनुष्य पुत्र की महिमा हुई, और परमेश्वर की महिमा उस में हुई।

32 If God has been glorified in him, God will also glorify him in himself, and he will glorify him immediately.और परमेश्वर भी अपने में उस की महिमा करेगा, वरन तुरन्त करेगा।

33 Little children, I will be with you a little while longer. You will seek me, and as I said to the Jews, 'Where I am going, you can't come,' so now I tell you.हे बाल को, मैं और थोड़ी देर तुम्हारे पास हूं: फिर तुम मुझे ढूंढोगे, और जैसा मैं ने यहूदियों से कहा, कि जहां मैं जाता हूं, वहां तुम नहीं आ सकते वैसा ही मैं अब तुम से भी कहता हूं।

34 A new commandment I give to you, that you love one another, just like I have loved you; that you also love one another.मैं तुम्हें एक नई आज्ञा देता हूं, कि एक दूसरे से प्रेम रखो: जैसा मैं ने तुम से प्रेम रखा है, वैसा ही तुम भी एक दुसरे से प्रेम रखो।

35 By this everyone will know that you are my disciples, if you have love for one another."यदि आपस में प्रेम रखोगे तो इसी से सब जानेंगे, कि तुम मेरे चेले हो॥

36 Simon Peter said to him, "Lord, where are you going?" Jesus answered, "Where I am going, you can't follow now, but you will follow afterwards."शमौन पतरस ने उस से कहा, हे प्रभु, तू कहां जाता है यीशु ने उत्तर दिया, कि जहां मैं जाता हूं, वहां तू अब मेरे पीछे आ नहीं सकता! परन्तु इस के बाद मेरे पीछे आएगा।

37 Peter said to him, "Lord, why can't I follow you now? I will lay down my life for you."पतरस ने उस से कहा, हे प्रभु, अभी मैं तेरे पीछे क्यों नहीं आ सकता? मैं तो तेरे लिये अपना प्राण दूंगा।

38 Jesus answered him, "Will you lay down your life for me? Most assuredly I tell you, the rooster won't crow until you have denied me three times.यीशु ने उत्तर दिया, क्या तू मेरे लिये अपना प्राण देगा? मैं तुझ से सच सच कहता हूं कि मुर्ग बांग न देगा जब तक तू तीन बार मेरा इन्कार न कर लेगा।

Hindi Bible