Job 9 - WEB (Hindi)
1 Then Job answered,तब अय्यूब ने कहा,
2 "Truly I know that it is so, But how can man be just with God?मैं निश्चय जानता हूं, कि बात ऐसी ही है; परन्तु मनुष्य ईश्वर की दृष्टि में क्योंकर धमीं ठहर सकता है?
3 If he is pleased to contend with him, He can't answer him one time in a thousand.चाहे वह उस से मुक़द्दमा लड़ना भी चाहे तौभी मनुष्य हजार बातों में से एक का भी उत्तर न दे सकेगा।
4 God who is wise in heart, and mighty in strength: Who has hardened himself against him, and prospered?वह बुद्धिमान और अति सामथीं है: उसके विरोध में हठ कर के कौन कभी प्रबल हुआ है?
5 Who removes the mountains, and they don't know it, When he overturns them in his angerवह तो पर्वतों को अचानक हटा देता है और उन्हें पता भी नहीं लगता, वह क्रोध में आकर उन्हें उलट पुलट कर देता है।
6 Who shakes the earth out of its place; The pillars of it tremble;वह पृथ्वी को हिला कर उसके स्थान से अलग करता है, और उसके खम्भे कांपने लगते हैं।
7 Who commands the sun, and it doesn't rise, And seals up the stars;उसकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं; और वह तारों पर मुहर लगाता है;
8 Who alone stretches out the heavens, Treads on the waves of the sea;वह आकाशमण्डल को अकेला ही फैलाता है, और समुद्र की ऊंची ऊंची लहरों पर चलता है;
9 Who makes the Bear, Orion, and the Pleiades, And the chambers of the south;वह सप्तर्षि, मृगशिरा और कचपचिया और दक्खिन के नक्षत्रों का बनाने वाला है।
10 Who does great things past finding out, Yes, marvelous things without number.वह तो ऐसे बड़े कर्म करता है, जिनकी थाह नहीं लगती; और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जा सकते।
11 Behold, he goes by me, and I don't see him. He passes on also, but I don't perceive him.देखो, वह मेरे साम्हने से हो कर तो चलता है परन्तु मुझ को नहीं दिखाई पड़ता; और आगे को बढ़ जाता है, परन्तु मुझे सूझ ही नहीं पड़ता है।
12 Behold, he snatches away; who can hinder him? Who will ask him, 'What are you doing?'देखो, जब वह छीनने लगे, तब उसको कौन रोकेगा? कौन उस से कह सकता है कि तू यह क्या करता है?
13 "God will not withdraw his anger; The helpers of Rahab stoop under him.ईश्वर अपना क्रोध ठंडा नहीं करता। अभिमानी के सहायकों को उसके पांव तले झुकना पड़ता है।
14 How much less shall I answer him, Choose my words to argue with him?फिर मैं क्या हूं, जो उसे उत्तर दूं, और बातें छांट छांटकर उस से विवाद करूं?
15 Whom, though I were righteous, yet would I not answer. I would make supplication to my judge.चाहे मैं निर्दोष भी होता परन्तु उसको उत्तर न दे सकता; मैं अपने मुद्दई से गिड़गिड़ाकर बिनती करता।
16 If I had called, and he had answered me, Yet would I not believe that he listened to my voice.चाहे मेरे पुकारने से वह उत्तर भी देता, तौभी मैं इस बात की प्रतीति न करता, कि वह मेरी बात सुनता है।
17 For he breaks me with a tempest, Multiplies my wounds without cause.वह तो आंधी चला कर मुझे तोड़ डालता है, और बिना कारण मेरे चोट पर चोट लगाता है।
18 He will not allow me to take my breath, But fills me with bitterness.वह मुझे सांस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है।
19 If it is a matter of strength, behold, he is mighty! If of justice, 'Who,' says he, 'will summon me?'जो सामर्थ्य की चर्चा हो, तो देखो, वह बलवान है: और यदि न्याय की चर्चा हो, तो वह कहेगा मुझ से कौन मुक़द्दमा लड़ेगा?
20 Though I am righteous, my own mouth shall condemn me. Though I am blameless, it shall prove me perverse.चाहे मैं निर्दोष ही क्यों न हूँ, परन्तु अपने ही मुंह से दोषी ठहरूंगा; खरा होने पर भी वह मुझे कुटिल ठहराएगा।
21 I am blameless. I don't regard myself. I despise my life.मैं खरा तो हूँ, परन्तु अपना भेद नहीं जानता; अपने जीवन से मुझे घृण आती है।
22 "It is all the same. Therefore I say, He destroys the blameless and the wicked.बात तो एक ही है, इस से मैं यह कहता हूँ कि ईश्वर खरे और दुष्ट दोनों को नाश करता है।
23 If the scourge kills suddenly, He will mock at the trial of the innocent.जब लोग विपत्ति से अचानक मरने लगते हैं तब वह निर्दोष लोगों के जांचे जाने पर हंसता है।
24 The earth is given into the hand of the wicked. He covers the faces of the judges of it. If not he, then who is it?देश दुष्टों के हाथ में दिया गया है। वह उसके न्यायियों की आंखों को मून्द देता है; इसका करने वाला वही न हो तो कौन है?
25 "Now my days are swifter than a runner. They flee away, they see no good,मेरे दिन हरकारे से भी अधिक वेग से चले जाते हैं; वे भागे जाते हैं और उन को कल्याण कुछ भी दिखाई नहीं देता।
26 They have passed away as the swift ships, As the eagle that swoops on the prey.वे वेग चाल से नावों की नाईं चले जाते हैं, वा अहेर पर झपटते हुए उक़ाब की नाईं।
27 If I say, 'I will forget my complaint, I will put off my sad face, and cheer up;'जो मैं कहूं, कि विलाप करना फूल जाऊंगा, और उदासी छोड़कर अपना मन प्रफुल्लित कर दूंगा,
28 I am afraid of all my sorrows, I know that you will not hold me innocent.तब मैं अपने सब दुखों से डरता हूँ। मैं तो जानता हूँ, कि तू मुझे निर्दोष न ठहराएगा।
29 I shall be condemned; Why then do I labor in vain?मैं तो दोषी ठहरूंगा; फिर व्यर्थ क्यों परिश्रम करूं?
30 If I wash myself with snow, And cleanse my hands with lye,चाहे मैं हिम के जल में स्नान करूं, और अपने हाथ खार से निर्मल करूं,
31 Yet you will plunge me in the ditch. My own clothes shall abhor me.तौभी तू मुझे गड़हे में डाल ही देगा, और मेरे वस्त्र भी मुझ से घिनाएंगे।
32 For he is not a man, as I am, that I should answer him, That we should come together in judgment.क्योंकि वह मेरे तुल्य मनुष्य नहीं है कि मैं उस से वादविवाद कर सकूं, और हम दोनों एक दूसरे से मुक़द्दमा लड़ सकें।
33 There is no umpire between us, That might lay his hand on us both.हम दोनों के बीच कोई बिचवई नहीं है, जो हम दोंनों पर अपना हाथ रखे। वह अपना सोंटा मुझ पर से दूर करे
34 Let him take his rod away from me, Let his terror not make me afraid: और उसकी भय देनेवाली बात मुझे न घबराए।
35 Then I would speak, and not fear him, For I am not so in myself.तब मैं उस से निडर हो कर कुछ कह सकूंगा, क्योंकि मैं अपनी दृष्टि में ऐसा नहीं हूँ।
Hindi Bible