Job 9 - BBE (Hindi)
1 And Job made answer and said,तब अय्यूब ने कहा,
2 Truly, I see that it is so: and how is it possible for a man to get his right before God?मैं निश्चय जानता हूं, कि बात ऐसी ही है; परन्तु मनुष्य ईश्वर की दृष्टि में क्योंकर धमीं ठहर सकता है?
3 If a man was desiring to go to law with him, he would not be able to give him an answer to one out of a thousand questions.चाहे वह उस से मुक़द्दमा लड़ना भी चाहे तौभी मनुष्य हजार बातों में से एक का भी उत्तर न दे सकेगा।
4 He is wise in heart and great in strength: who ever made his face hard against him, and any good came of it?वह बुद्धिमान और अति सामथीं है: उसके विरोध में हठ कर के कौन कभी प्रबल हुआ है?
5 It is he who takes away the mountains without their knowledge, overturning them in his wrath:वह तो पर्वतों को अचानक हटा देता है और उन्हें पता भी नहीं लगता, वह क्रोध में आकर उन्हें उलट पुलट कर देता है।
6 Who is moving the earth out of its place, so that its pillars are shaking:वह पृथ्वी को हिला कर उसके स्थान से अलग करता है, और उसके खम्भे कांपने लगते हैं।
7 Who gives orders to the sun, and it does not give its light; and who keeps the stars from shining.उसकी आज्ञा बिना सूर्य उदय होता ही नहीं; और वह तारों पर मुहर लगाता है;
8 By whose hand the heavens were stretched out, and who is walking on the waves of the sea:वह आकाशमण्डल को अकेला ही फैलाता है, और समुद्र की ऊंची ऊंची लहरों पर चलता है;
9 Who made the Bear and Orion, and the Pleiades, and the store-houses of the south:वह सप्तर्षि, मृगशिरा और कचपचिया और दक्खिन के नक्षत्रों का बनाने वाला है।
10 Who does great things not to be searched out; yes, wonders without number.वह तो ऐसे बड़े कर्म करता है, जिनकी थाह नहीं लगती; और इतने आश्चर्यकर्म करता है, जो गिने नहीं जा सकते।
11 See, he goes past me and I see him not: he goes on before, but I have no knowledge of him.देखो, वह मेरे साम्हने से हो कर तो चलता है परन्तु मुझ को नहीं दिखाई पड़ता; और आगे को बढ़ जाता है, परन्तु मुझे सूझ ही नहीं पड़ता है।
12 If he puts out his hand to take, by whom may it be turned back? who may say to him, What are you doing?देखो, जब वह छीनने लगे, तब उसको कौन रोकेगा? कौन उस से कह सकता है कि तू यह क्या करता है?
13 God's wrath may not be turned back; the helpers of Rahab were bent down under him.ईश्वर अपना क्रोध ठंडा नहीं करता। अभिमानी के सहायकों को उसके पांव तले झुकना पड़ता है।
14 How much less may I give an answer to him, using the right words in argument with him?फिर मैं क्या हूं, जो उसे उत्तर दूं, और बातें छांट छांटकर उस से विवाद करूं?
15 Even if my cause was good, I would not be able to give an answer; I would make request for grace from him who was against me.चाहे मैं निर्दोष भी होता परन्तु उसको उत्तर न दे सकता; मैं अपने मुद्दई से गिड़गिड़ाकर बिनती करता।
16 If I had sent for him to be present, and he had come, I would have no faith that he would give ear to my voice.चाहे मेरे पुकारने से वह उत्तर भी देता, तौभी मैं इस बात की प्रतीति न करता, कि वह मेरी बात सुनता है।
17 For I would be crushed by his storm, my wounds would be increased without cause.वह तो आंधी चला कर मुझे तोड़ डालता है, और बिना कारण मेरे चोट पर चोट लगाता है।
18 He would not let me take my breath, but I would be full of bitter grief.वह मुझे सांस भी लेने नहीं देता है, और मुझे कड़वाहट से भरता है।
19 If it is a question of strength, he says, Here I am! and if it is a question of a cause at law, he says, Who will give me a fixed day?जो सामर्थ्य की चर्चा हो, तो देखो, वह बलवान है: और यदि न्याय की चर्चा हो, तो वह कहेगा मुझ से कौन मुक़द्दमा लड़ेगा?
20 Though I was in the right, he would say that I was in the wrong; I have done no evil; but he says that I am a sinner.चाहे मैं निर्दोष ही क्यों न हूँ, परन्तु अपने ही मुंह से दोषी ठहरूंगा; खरा होने पर भी वह मुझे कुटिल ठहराएगा।
21 I have done no wrong; I give no thought to what becomes of me; I have no desire for life.मैं खरा तो हूँ, परन्तु अपना भेद नहीं जानता; अपने जीवन से मुझे घृण आती है।
22 It is all the same to me; so I say, He puts an end to the sinner and to him who has done no wrong together.बात तो एक ही है, इस से मैं यह कहता हूँ कि ईश्वर खरे और दुष्ट दोनों को नाश करता है।
23 If death comes suddenly through disease, he makes sport of the fate of those who have done no wrong.जब लोग विपत्ति से अचानक मरने लगते हैं तब वह निर्दोष लोगों के जांचे जाने पर हंसता है।
24 The land is given into the power of the evil-doer; the faces of its judges are covered; if not by him, then who has done it?देश दुष्टों के हाथ में दिया गया है। वह उसके न्यायियों की आंखों को मून्द देता है; इसका करने वाला वही न हो तो कौन है?
25 My days go quicker than a post-runner: they go in flight, they see no good.मेरे दिन हरकारे से भी अधिक वेग से चले जाते हैं; वे भागे जाते हैं और उन को कल्याण कुछ भी दिखाई नहीं देता।
26 They go rushing on like reed-boats, like an eagle dropping suddenly on its food.वे वेग चाल से नावों की नाईं चले जाते हैं, वा अहेर पर झपटते हुए उक़ाब की नाईं।
27 If I say, I will put my grief out of mind, I will let my face be sad no longer and I will be bright;जो मैं कहूं, कि विलाप करना फूल जाऊंगा, और उदासी छोड़कर अपना मन प्रफुल्लित कर दूंगा,
28 I go in fear of all my pains; I am certain that I will not be free from sin in your eyes.तब मैं अपने सब दुखों से डरता हूँ। मैं तो जानता हूँ, कि तू मुझे निर्दोष न ठहराएगा।
29 You will not let me be clear of sin! why then do I take trouble for nothing?मैं तो दोषी ठहरूंगा; फिर व्यर्थ क्यों परिश्रम करूं?
30 If I am washed with snow water, and make my hands clean with soap;चाहे मैं हिम के जल में स्नान करूं, और अपने हाथ खार से निर्मल करूं,
31 Then you will have me pushed into the dust, so that I will seem disgusting to my very clothing.तौभी तू मुझे गड़हे में डाल ही देगा, और मेरे वस्त्र भी मुझ से घिनाएंगे।
32 For he is not a man as I am, that I might give him an answer, that we might come together before a judge.क्योंकि वह मेरे तुल्य मनुष्य नहीं है कि मैं उस से वादविवाद कर सकूं, और हम दोनों एक दूसरे से मुक़द्दमा लड़ सकें।
33 There is no one to give a decision between us, who might have control over us.हम दोनों के बीच कोई बिचवई नहीं है, जो हम दोंनों पर अपना हाथ रखे। वह अपना सोंटा मुझ पर से दूर करे
34 Let him take away his rod from me and not send his fear on me: और उसकी भय देनेवाली बात मुझे न घबराए।
35 Then I would say what is in my mind without fear of him; for there is no cause of fear in myself.तब मैं उस से निडर हो कर कुछ कह सकूंगा, क्योंकि मैं अपनी दृष्टि में ऐसा नहीं हूँ।
Hindi Bible