Job 24 - WEB (Hindi)
1 "Why aren't times laid up by the Almighty? Why don't those who know him see his days?सर्वशक्तिमान ने समय क्यों नहीं ठहराया, और जो लोग उसका ज्ञान रखते हैं वे उसके दिन क्यों देखने नहीं पाते?
2 There are people who remove the landmarks. They violently take away flocks, and feed them.कुछ लोग भूमि की सीमा को बढ़ाते, और भेड़ बकरियां छीन कर चराते हैं।
3 They drive away the donkey of the fatherless, And they take the widow's ox for a pledge.वे अनाथों का गदहा हांक ले जाते, और विधवा का बैल बन्धक कर रखते हैं।
4 They turn the needy out of the way. The poor of the earth all hide themselves.वे दरिद्र लोगों को मार्ग से हटा देते, और देश के दीनों को इकट्ठे छिपना पड़ता है।
5 Behold, as wild donkeys in the desert, They go forth to their work, seeking diligently for food; The wilderness yields them bread for their children.देखो, वे जंगली गदहों की नाईं अपने काम को और कुछ भोजन यत्न से ढूंढ़ने को निकल जाते हैं; उनके लड़के-बालों का भोजन उन को जंगल से मिलता है।
6 They cut their provender in the field. They glean the vineyard of the wicked.उन को खेत में चारा काटना, और दुष्टों की बची बचाई दाख बटोरना पड़ता है।
7 They lie all night naked without clothing, And have no covering in the cold.रात को उन्हें बिना वस्त्र नंगे पड़े रहना और जाड़े के समय बिना ओढ़े पड़े रहना पड़ता है।
8 They are wet with the showers of the mountains, And embrace the rock for lack of a shelter.वे पहाड़ों पर की झडिय़ों से भीगे रहते, और शरण न पाकर चट्टान से लिपट जाते हैं।
9 There are those who pluck the fatherless from the breast, And take a pledge of the poor,कुछ लोग अनाथ बालक को माँ की छाती पर से छीन लेते हैं, और दीन लोगों से बन्धक लेते हैं।
10 So that they go around naked without clothing. Being hungry, they carry the sheaves.जिस से वे बिना वस्त्र नंगे फिरते हैं; और भूख के मारे, पूलियां ढोते हैं।
11 They make oil within the walls of these men. They tread wine presses, and suffer thirst.वे उनकी भीतों के भीतर तेल पेरते और उनके कुणडों में दाख रौंदते हुए भी प्यासे रहते हैं।
12 From out of the populous city, men groan. The soul of the wounded cries out, Yet God doesn't regard the folly.वे बड़े नगर में कराहते हैं, और घायल किए हुओं का जी दोहाई देता है; परन्तु ईश्वर मूर्खता का हिसाब नहीं लेता।
13 "These are of those who rebel against the light; They don't know the ways of it, Nor abide in the paths of it.फिर कुछ लोग उजियाले से बैर रखते, वे उसके मार्गों को नहीं पहचानते, और न उसके मार्गों में बने रहते हैं।
14 The murderer rises with the light. He kills the poor and needy. In the night he is like a thief.खूनी, पह फटते ही उठ कर दीन दरिद्र मनुष्य को घात करता, और रात को चोर बन जाता है।
15 The eye also of the adulterer waits for the twilight, Saying, 'No eye shall see me.' He disguises his face.व्यभिचारी यह सोच कर कि कोई मुझ को देखने न पाए, दिन डूबने की राह देखता रहता है, और वह अपना मुंह छिपाए भी रखता है।
16 In the dark they dig through houses. They shut themselves up in the daytime. They don't know the light.वे अन्धियारे के समय घरों में सेंध मारते और दिन को छिपे रहते हैं; वे उजियाले को जानते भी नहीं।
17 For the morning is to all of them like thick darkness, For they know the terrors of the thick darkness.इसलिये उन सभों को भोर का प्रकाश घोर अन्धकार सा जान पड़ता है, क्योंकि घोर अन्धकार का भय वे जानते हैं।
18 "They are foam on the surface of the waters. Their portion is cursed in the earth: They don't turn into the way of the vineyards.वे जल के ऊपर हलकी वस्तु के सरीखे हैं, उनके भाग को पृथ्वी के रहने वाले कोसते हैं, और वे अपनी दाख की बारियों में लौटने नहीं पाते।
19 Drought and heat consume the snow waters; So does Sheol those who have sinned.जैसे सूखे और घाम से हिम का जल सूख जाता है वैसे ही पापी लोग अधोलोक में सूख जाते हैं।
20 The womb shall forget him. The worm shall feed sweetly on him. He shall be no more remembered. Unrighteousness shall be broken as a tree.माता भी उसको भूल जाती, और कीड़े उसे चूसते हें, भवीष्य में उसका स्मरण न रहेगा; इस रीति टेढ़ा काम करने वाला वृक्ष की नाईं कट जाता है।
21 He devours the barren who don't bear. He shows no kindness to the widow.वह बांज स्त्री को जो कभी नहीं जनी लूटता, और विधवा से भलाई करना नहीं चाहता है।
22 Yet God preserves the mighty by his power. He rises up who has no assurance of life.बलात्कारियों को भी ईश्वर अपनी शक्ति से खींच लेता है, जो जीवित रहने की आशा नहीं रखता, वह भी फिर उठ बैठता है।
23 God gives them security, and they rest in it. His eyes are on their ways.उन्हें ऐसे बेखटके कर देता है, कि वे सम्भले रहते हैं; उौर उसकी कृपादृष्टि उनकी चाल पर लगी रहती है।
24 They are exalted; yet a little while, and they are gone. Yes, they are brought low, they are taken out of the way as all others, And are cut off as the tops of the ears of grain.वे बढ़ते हैं, तब थोड़ी बेर में जाते रहते हैं, वे दबाए जाते और सभोंनकी नाईं रख लिये जाते हैं, और अनाज की बाल की नाईं काटे जाते हैं।
25 If it isn't so now, who will prove me a liar, And make my speech worth nothing?"क्या यह सब सच नहीं! कौन मुझे झुठलाएगा? कौन मेरी बातें निकम्मी ठहराएगा?
Hindi Bible