Job 20 - WEB (Hindi)
1 Then Zophar the Naamathite answered,तब नामाती सोपर ने कहा,
2 "Therefore do my thoughts give answer to me, Even by reason of my haste that is in me.मेरा जी चाहता है कि उत्तर दूं, और इसलिये बोलने में फुतीं करता हूँ।
3 I have heard the reproof which puts me to shame; The spirit of my understanding answers me.मैं ने ऐसी चितौनी सुनी जिस से मेरी निन्दा हुई, और मेरी आत्मा अपनी समझ के अनुसार तुझे उत्तर देती है।
4 Don't you know this from old time, Since man was placed on earth,क्या तू यह नियम नहीं जानता जो प्राचीन और उस समय का है, जब मनुष्य पृथ्वी पर बसाया गया,
5 That the triumphing of the wicked is short, The joy of the godless but for a moment?कि दुष्टों का ताली बजाना जल्दी बन्द हो जाता और भक्तिहीनों का आनन्द पल भर का होता है?
6 Though his height mount up to the heavens, And his head reach to the clouds,चाहे ऐसे मनुष्य का माहात्म्य आकाश तक पहुंच जाए, और उसका सिर बादलों तक पहुंचे,
7 Yet he shall perish forever like his own dung, Those who have seen him shall say, 'Where is he?'तौभी वह अपनी विष्ठा की नाईं सदा के लिये नाश हो जाएगा; और जो उसको देखते थे वे पूछेंगे कि वह कहां रहा?
8 He shall fly away as a dream, and shall not be found: Yes, he shall be chased away like a vision of the night.वह स्वप्न की नाईं लोप हो जाएगा और किसी को फिर न मिलेगा; रात में देखे हुए रूप की नाईं वह रहने न पाएगा।
9 The eye which saw him shall see him no more, Neither shall his place any more see him.जिसने उसको देखा हो फिर उसे न देखेगा, और अपने स्थान पर उसका कुछ पता न रहेगा।
10 His children shall seek the favor of the poor. His hands shall give back his wealth.उसके लड़के-बाले कंगालों से भी बिनती करेंगे, और वह अपना छीना हुआ माल फेर देगा।
11 His bones are full of his youth, But youth shall lie down with him in the dust.उसकी हड्डियों में जवानी का बल भरा हुआ है परन्तु वह उसी के साथ मिट्टी में मिल जाएगा।
12 "Though wickedness is sweet in his mouth, Though he hide it under his tongue,चाहे बुराई उसको मीठी लगे, और वह उसे अपनी जीभ के नीचे छिपा रखे,
13 Though he spare it, and will not let it go, But keep it still within his mouth;और वह उसे बचा रखे और न छोड़े, वरन उसे अपने तालू के बीच दबा रखे,
14 Yet his food in his bowels is turned. It is cobra venom within him.तौभी उसका भोजन उसके पेट में पलटेगा, वह उसके अन्दर नाग का सा विष बन जाएगा।
15 He has swallowed down riches, and he shall vomit them up again. God will cast them out of his belly.उसने जो धन निगल लिया है उसे वह फिर उगल देगा; ईश्वर उसे उसके पेट में से निकाल देगा।
16 He shall suck cobra venom. The viper's tongue shall kill him.वह नागों का विष चूस लेगा, वह करैत के डसने से मर जाएगा।
17 He shall not look at the rivers, The flowing streams of honey and butter.वह नदियों अर्थात मधु और दही की नदियों को देखने न पाएगा।
18 That for which he labored he shall restore, and shall not swallow it down; According to the substance that he has gotten, he shall not rejoice.जिसके लिये उसने परिश्रम किया, उसको उसे लौटा देना पड़ेगा, और वह उसे निगलने न पाएगा; उसकी मोल ली हुई वस्तुओं से जितना आनन्द होना चाहिये, उतना तो उसे न मिलेगा।
19 For he has oppressed and forsaken the poor. He has violently taken away a house, and he shall not build it up.क्योंकि उसने कंगालों को पीस कर छोड़ दिया, उसने घर को छीन लिया, उसको वह बढ़ाने न पाएगा।
20 "Because he knew no quietness within him, He shall not save anything of that in which he delights.लालसा के मारे उसको कभी शान्ति नहीं मिलती थी, इसलिये वह अपनी कोई मनभावनी वस्तु बचा न सकेगा।
21 There was nothing left that he didn't devour, Therefore his prosperity shall not endure.कोई वस्तु उसका कौर बिना हुए न बचती थी; इसलिये उसका कुशल बना न रहेगा
22 In the fullness of his sufficiency, distress shall overtake him: The hand of everyone who is in misery shall come on him.पूरी सम्पत्ति रहते भी वह सकेती में पड़ेगा; तब सब दु:खियों के हाथ उस पर उठेंगे।
23 When he is about to fill his belly, God will cast the fierceness of his wrath on him. It will rain on him while he is eating.ऐसा होगा, कि उसका पेट भरने के लिये ईश्वर अपना क्रोध उस पर भड़काएगा, और रोटी खाने के समय वह उस पर पड़ेगा।
24 He shall flee from the iron weapon. The bronze arrow shall strike him through.वह लोहे के हथियार से भागेगा, और पीतल के धनुष से मारा जाएगा।
25 He draws it forth, and it comes out of his body. Yes, the glittering point comes out of his liver. Terrors are on him.वह उस तीर को खींच कर अपने पेट से निकालेगा, उसकी चमकीली नोंक उसके पित्ते से हो कर निकलेगी, भय उस में समाएगा।
26 All darkness is laid up for his treasures. An unfanned fire shall devour him. It shall consume that which is left in his tent.उसके गड़े हुए धन पर घोर अन्धकार छा जाएगा। वह ऐसी आग से भस्म होगा, जो मनुष्य की फूंकी हुई न हो; और उसी से उसके डेरे में जो बचा हो वह भी भस्म हो जाएगा।
27 The heavens shall reveal his iniquity, The earth shall rise up against him.आकाश उसका अधर्म प्रगट करेगा, और पृथ्वी उसके विरुद्ध खड़ी होगी।
28 The increase of his house shall depart; They shall rush away in the day of his wrath.उसके घर की बढ़ती जाती रहेगी, वह उसके क्रोध के दिन बह जाएगी।
29 This is the portion of a wicked man from God, The heritage appointed to him by God."परमेश्वर की ओर से दुष्ट मनुष्य का अंश, और उसके लिये ईश्वर का ठहराया हुआ भाग यही है।
Hindi Bible