Job 15 - WEB (Hindi)
1 Then Eliphaz the Temanite answered,तब तेमानी एलीपज ने कहा,
2 "Should a wise man answer with vain knowledge, And fill himself with the east wind?क्या बुद्धिमान को उचित है कि अज्ञानता के साथ उत्तर दे, वा अपने अन्त:करण को पूरबी पवन से भरे?
3 Should he reason with unprofitable talk, Or with speeches with which he can do no good?क्या वह निष्फल वचनों से, वा व्यर्थ बातों से वादविवाद करे?
4 Yes, you do away with fear, And hinder devotion before God.वरन तू भय मानना छोड़ देता, और ईश्वर का ध्यान करना औरों से छुड़ाता है।
5 For your iniquity teaches your mouth, And you choose the language of the crafty.तू अपने मुंह से अपना अधर्म प्रगट करता है, और धूर्त्त लोगों के बोलने की रीति पर बोलता है।
6 Your own mouth condemns you, and not I; Yes, your own lips testify against you.मैं तो नहीं परन्तु तेरा मुंह ही तुझे दोषी ठहराता है; और तेरे ही वचन तेरे विरुद्ध साक्षी देते हैं।
7 "Are you the first man who was born? Or were you brought forth before the hills?क्या पहिला मनुष्य तू ही उत्पन्न हुआ? क्या तेरी उत्पत्ति पहाड़ों से भी पहिले हुई?
8 Have you heard the secret counsel of God? Do you limit wisdom to yourself?क्या तू ईश्वर की सभा में बैठा सुनता था? क्या बुद्धि का ठेका तू ही ने ले रखा है?
9 What do you know, that we don't know? What do you understand, which is not in us?तू ऐसा क्या जानता है जिसे हम नहीं जानते? तुझ में ऐसी कौन सी समझ है जो हम में नहीं?
10 With us are both the gray-headed and the very aged men, Much elder than your father.हम लोगों में तो पक्के बाल वाले और अति पुरनिये मनुष्य हैं, जो तेरे पिता से भी बहुत आयु के हैं।
11 Are the consolations of God too small for you, Even the word that is gentle toward you?ईश्वर की शान्तिदायक बातें, और जो वचन तेरे लिये कोमल हैं, क्या ये तेरी दृष्टि में तुच्छ हैं?
12 Why does your heart carry you away? Why do your eyes flash,तेरा मन क्यों तुझे खींच ले जाता है? और तू आंख से क्यों सैन करता है?
13 That you turn your spirit against God, And let such words go out of your mouth?तू भी अपनी आत्मा ईश्वर के विरुद्ध करता है, और अपने मुंह से व्यर्थ बातें निकलने देता है।
14 What is man, that he should be clean? He who is born of a woman, that he should be righteous?मनुष्य है क्या कि वह निष्कलंक हो? और जो स्त्री से उत्पन्न हुआ वह है क्या कि निर्दोष हो सके?
15 Behold, he puts no trust in his holy ones; Yes, the heavens are not clean in his sight:देख, वह अपने पवित्रों पर भी विश्वास नहीं करता, और स्वर्ग भी उसकी दृष्टि में निर्मल नहीं है।
16 How much less one who is abominable and corrupt, A man who drinks iniquity like water!फिर मनुष्य अधिक घिनौना और मलीन है जो कुटिलता को पानी की नाईं पीता है।
17 "I will show you, listen to me; That which I have seen I will declare:मैं तुझे समझा दूंगा, इसलिये मेरी सुन ले, जो मैं ने देखा है, उसी का वर्णन मैं करता हूँ।
18 (Which wise men have told From their fathers, and have not hidden it;(वे ही बातें जो बुद्धिमानों ने अपने पुरखाओं से सुन कर बिना छिपाए बताया है।
19 To whom alone the land was given, And no stranger passed among them):केवल उन्हीं को देश दिया गया था, और उनके मध्य में कोई विदेशी आता जाता नहीं था।)
20 The wicked man travails with pain all his days, Even the number of years that are laid up for the oppressor.दुष्ट जन जीवन भर पीड़ा से तड़पता है, और बलात्कारी के वर्षों की गिनती ठहराई हुई है।
21 A sound of terrors is in his ears; In prosperity the destroyer shall come on him.उसके कान में डरावना शब्द गूंजता रहता है, कुशल के समय भी नाशक उस पर आ पड़ता है।
22 He doesn't believe that he shall return out of darkness, He is waited for by the sword.उसे अन्धियारे में से फिर निकलने की कुछ आशा नहीं होती, और तलवार उसकी घात में रहती है।
23 He wanders abroad for bread, saying, 'Where is it?' He knows that the day of darkness is ready at his hand.वह रोटी के लिये मारा मारा फिरता है, कि कहां मिलेगी। उसे निश्चय रहता है, कि अन्धकार का दिन मेरे पास ही है।
24 Distress and anguish make him afraid; They prevail against him, as a king ready to the battle.संकट और दुर्घटना से उस को डर लगता रहता है, ऐसे राजा की नाईं जो युद्ध के लिये तैयार हो, वे उस पर प्रबल होते हैं।
25 Because he has stretched out his hand against God, And behaves himself proudly against the Almighty;उसने तो ईश्वर के विरुद्ध हाथ बढ़ाया है, और सर्वशक्तिमान के विरुद्ध वह ताल ठोंकता है,
26 He runs at him with a stiff neck, With the thick shields of his bucklers;और सिर उठा कर और अपनी मोटी मोटी ढालें दिखाता हुआ घमण्ड से उस पर धावा करता है;
27 Because he has covered his face with his fatness, And gathered fat on his loins.इसलिये कि उसके मुंह पर चिकनाईं छा गई है, और उसकी कमर में चर्बी जमी है।
28 He has lived in desolate cities, In houses which no one inhabited, Which were ready to become heaps.और वह उजाड़े हुए नगरों में बस गया है, और जो घर रहने योग्य नहीं, और खण्डहर होने को छोड़े गए हैं, उन में बस गया है।
29 He shall not be rich, neither shall his substance continue, Neither shall their possessions be extended on the earth.वह धनी न रहेगा, और न उसकी सम्पत्ति बनी रहेगी, और ऐसे लोगों के खेत की उपज भूमि की ओर न झुकने पाएगी।
30 He shall not depart out of darkness; The flame shall dry up his branches, By the breath of God's mouth shall he go away.वह अन्धियारे से कभी न निकलेगा, और उसकी डालियां आग की लपट से झुलस जाएंगी, और ईश्वर के मुंह की श्वास से वह उड़ जाएगा।
31 Let him not trust in emptiness, deceiving himself; For emptiness shall be his reward.वह अपने को धोखा देकर व्यर्थ बातों का भरोसा न करे, क्योंकि उसका बदला धोखा ही होगा।
32 It shall be accomplished before his time. His branch shall not be green.वह उसके नियत दिन से पहिले पूरा हो जाएगा; उसकी डालियां हरी न रहेंगी।
33 He shall shake off his unripe grape as the vine, And shall cast off his flower as the olive tree.दाख की नाईं उसके कच्चे फल झड़ जाएंगे, और उसके फूल जलपाई के वृक्ष के से गिरेंगे।
34 For the company of the godless shall be barren, And fire shall consume the tents of bribery.क्योंकि भक्तिहीन के परिवार से कुछ बन न पड़ेगा, और जो घूस लेते हैं, उनके तम्बू आग से जल जाएंगे।
35 They conceive mischief, and bring forth iniquity. Their heart prepares deceit."उनके उपद्रव का पेट रहता, और अनर्थ उत्पन्न होता है: और वे अपने अन्त:करण में छल की बातें गढ़ते हैं।
Hindi Bible