Bible

Job 11 - WEB (Hindi)

1 Then Zophar, the Naamathite, answered,तब नामाती सोपर ने कहा:

2 "Shouldn't the multitude of words be answered? Should a man full of talk be justified?बहुत सी बातें जो कही गई हैं, क्या उनका उत्तर देना न चाहिये? क्या बकवादी मनुष्य धमीं ठहराया जाए?

3 Should your boastings make men hold their peace? When you mock, shall no man make you ashamed?क्या तेरे बड़े बोल के कारण लोग चुप रहें? और जब तू ठट्ठा करता है, तो क्या कोई तुझे लज्जित न करे?

4 For you say, 'My doctrine is pure, I am clean in your eyes.'तू तो यह कहता है कि मेरा सिद्धान्त शुद्ध है और मैं ईश्वर की दृष्टि में पवित्र हूँ।

5 But oh that God would speak, And open his lips against you,परन्तु भला हो, कि ईश्वर स्वयं बातें करें, और तेरे विरुद्ध मुंह खोले,

6 That he would show you the secrets of wisdom! For true wisdom has two sides. Know therefore that God exacts of you less than your iniquity deserves.और तुझ पर बुद्धि की गुप्त बातें प्रगट करे, कि उनका मर्म तेरी बुद्धि से बढ़कर है। इसलिये जान ले, कि ईश्वर तेरे अधर्म में से बहुत कुछ भूल जाता है।

7 "Can you fathom the mystery of God? Or can you probe the limits of the Almighty?क्या तू ईश्वर का गूढ़ भेद पा सकता है? और क्या तू सर्वशक्तिमान का मर्म पूरी रीति से जांच सकता है?

8 They are high as heaven. What can you do? Deeper than Sheol: what can you know?वह आकाश सा ऊंचा है; तू क्या कर सकता है? वह अधोलोक से गहिरा है, तू कहां समझ सकता है?

9 The measure of it is longer than the earth, And broader than the sea.उसकी माप पृथ्वी से भी लम्बी है और समुद्र से चौड़ी है।

10 If he passes by, or confines, Or convenes a court, then who can oppose him?जब ईश्वर बीच से गुजरकर बन्द कर दे और अदालत (कचहरी) में बुलाए, तो कौन उसको रोक सकता है।

11 For he knows false men. He sees iniquity also, even though he doesn't consider it.क्योंकि वह पाखण्डी मनुष्यों का भेद जानता है, और अनर्थ काम को बिना सोच विचार किए भी जान लेता है।

12 But vain man can become wise If a man can be born as a wild donkey's colt.परन्तु मनुष्य छूछा और निर्बुद्धि होता है; क्योंकि मनुष्य जन्म ही से जंगली गदहे के बच्चे के समान होता है।

13 "If you set your heart aright, Stretch out your hands toward him.यदि तू अपना मन शुद्ध करे, और ईश्वर की ओर अपने हाथ फैलाए,

14 If iniquity is in your hand, put it far away, Don't let unrighteousness dwell in your tents.और जो कोई अनर्थ काम तुझ से होता हो उसे दूर करे, और अपने डेरों में कोई कुटिलता न रहने दे,

15 Surely then shall you lift up your face without spot; Yes, you shall be steadfast, and shall not fear:तब तो तू निश्चय अपना मुंह निष्कलंक दिखा सकेगा; और तू स्थिर हो कर कभी न डरेगा।

16 For you shall forget your misery; You shall remember it as waters that are passed away,तब तू अपना दु:ख भूल जाएगा, तू उसे उस पानी के समान स्मरण करेगा जो बह गया हो।

17 Life shall be clearer than the noonday; Though there is darkness, it shall be as the morning.और तेरा जीवन दोपहर से भी अधिक प्रकाशमान होगा; और चाहे अन्धेरा भी हो तौभी वह भोर सा हो जाएगा।

18 You shall be secure, because there is hope; Yes, you shall search, and shall take your rest in safety.और तुझे आशा होगी, इस कारण तू निर्भय रहेगा; और अपने चारों ओर देख देखकर तू निर्भय विश्राम कर सकेगा।

19 Also you shall lie down, and none shall make you afraid; Yes, many shall court your favor.और जब तू लेटेगा, तब कोई तुझे डराएगा नहीं; और बहुतेरे तुझे प्रसन्न करने का यत्न करेंगे।

20 But the eyes of the wicked shall fail, They shall have no way to flee; Their hope shall be the giving up of the spirit."परन्तु दुष्ट लोगों की आंखें रह जाएंगी, और उन्हें कोई शरुण स्थान न मिलेगा और उनकी आशा यही होगी कि प्राण निकल जाए।

Hindi Bible