Bible

Jeremiah 2 - WEB (Hindi)

1 The word of Yahweh came to me, saying,यहोवा का वह वचन मेरे पास पहुंचा,

2 Go, and cry in the ears of Jerusalem, saying, Thus says Yahweh, I remember for you the kindness of your youth, the love of your weddings; how you went after me in the wilderness, in a land that was not sown.और यरूशलेम में पुकार कर यह सुना दे, यहोवा यह कहता है, तेरी जवानी का स्नेह और तेरे विवाह के समय का प्रेम मुझे स्मरण आता है कि तू कैसे जंगल में मेरे पीछे पीछे चली जहां भूमि जोती-बोई न गई थी।

3 Israel [was] holiness to Yahweh, the first fruits of his increase: all who devour him shall be held guilty; evil shall come on them, says Yahweh.इस्राएल, यहोवा के लिये पवित्र और उसकी पहली अपज थी। उसे खाने वाले सब दोषी ठहरेंगे और विपत्ति में पड़ेंगे, यहोवा की यही वाणी है।

4 Hear you the word of Yahweh, O house of Jacob, and all the families of the house of Israel:हे याकूब के घराने, हे इस्राएल के घराने के कुलों के लोगो, यहोवा का वचन सुनो!

5 thus says Yahweh, What unrighteousness have your fathers found in me, that they have gone far from me, and have walked after vanity, and are become vain?यहोवा यों कहता है, तुम्हारे पुरखाओं ने मुझ में कौन ऐसी कुटिलता पाई कि मुझ से दूर हट गए और निकम्मी वस्तुओं के पीछे हो कर स्वयं निकम्मे हो गए?

6 Neither said they, Where is Yahweh who brought us up out of the land of Egypt, who led us through the wilderness, through a land of deserts and of pits, through a land of drought and of the shadow of death, through a land that none passed through, and where no man lived?उन्होंने इतना भी न कहा कि जो हमें मिस्र देश से निकाल ले आया वह यहोवा कहां है? जो हमें जंगल में से ओर रेत और गड़हों से भरे हुए निर्जल और घोर अन्धकार के देश से जिस में हो कर कोई नहीं चलता, और जिस में कोई मनुष्य नहीं रहता, हमें निकाल ले आया।

7 I brought you into a plentiful land, to eat the fruit of it and the goodness of it; but when you entered, you defiled my land, and made my heritage an abomination.और मैं तुम को इस उपजाऊ देश में ले आया कि उसका फल और उत्तम उपज खाओ; परन्तु मेरे इस देश में आकर तुम ने इसे अशुद्ध किया, और मेरे इस निज भाग को घृणित कर दिया है।

8 The priests didn't say, Where is Yahweh? and those who handle the law didn't know me: the rulers also transgressed against me, and the prophets prophesied by Baal, and walked after things that do not profit.याजकों ने भी नहीं पूछा कि यहोवा कहां है; जो व्यवस्था सिखाते थे वे भी मुझ को न जानते थे; चरवाहों ने भी मुझ से बलवा किया; भविष्यद्वक्ताओं ने बाल देवता के नाम से भविष्यद्वाणी की और निष्फल बातों के पीछे चले।

9 Therefore I will yet contend with you, says Yahweh, and with your children's children will I contend.इस कारण यहोवा यह कहता है, मैं फिर तुम से विवाद, और तुम्हारे बेटे और पोतों से भी प्रश्न करूंगा।

10 For pass over to the isles of Kittim, and see; and send to Kedar, and consider diligently; and see if there has been such a thing.कित्तियों के द्वीपों में पार जा कर देखो, या केदार में दूत भेज कर भली भांति विचार करो और देखो; देखो, कि ऐसा काम कहीं और भी हुआ है? क्या किसी जाति ने अपने देवताओं को बदल दिया जो परमेश्वर भी नहीं हैं?

11 Has a nation changed [its] gods, which yet are no gods? but my people have changed their glory for that which does not profit.परन्तु मेरी प्रजा ने अपनी महिमा को निकम्मी वस्तु से बदल दिया है।

12 Be astonished, you heavens, at this, and be horribly afraid, be you very desolate, says Yahweh.हे आकाश, चकित हो, बहुत ही थरथरा और सुनसान हो जा, यहोवा की यह वाणी है।

13 For my people have committed two evils: they have forsaken me, the spring of living waters, and hewed them out cisterns, broken cisterns, that can hold no water.क्योंकि मेरी प्रजा ने दो बुराइयां की हैं: उन्होंने मुझ बहते जल के सोते को त्याग दिया है, और, उन्होंने हौद बना लिए, वरन ऐसे हौद जो टूट गए हैं, और जिन में जल नहीं रह सकता।

14 Is Israel a servant? is he a home-born [slave]? why is he become a prey?क्या इस्राएल दास है? क्या वह घर में जन्मा हुआ दास है? फिर वह क्यों शिकार बना?

15 The young lions have roared on him, and yelled; and they have made his land waste: his cities are burned up, without inhabitant.जवान सिंहों ने उसके विरुद्ध गरजकर नाद किया। उन्होंने उसके देश को उजाड़ दिया; उन्होंने उसके नगरों को ऐसा उजाड़ दिया कि उन में कोई बसने वाला ही न रहा।

16 The children also of Memphis and Tahpanhes have broken the crown of your head.और नोप और तहपत्हेस के निवासी भी तेरे देश की उपज चट कर गए हैं।

17 Haven't you procured this to yourself, in that you have forsaken Yahweh your God, when he led you by the way?क्या यह तेरी ही करनी का फल नहीं, जो तू ने अपने परमेश्वर यहोवा को छोड़ दिया जो तुझे मार्ग में लिए चला?

18 Now what have you to do in the way to Egypt, to drink the waters of the Shihor? or what have you to do in the way to Assyria, to drink the waters of the River?और अब तुझे मिस्र के मार्ग से क्या लाभ है कि तू सीहोर का जल पीए? अथवा अश्शूर के मार्ग से भी तुझे क्या लाभ कि तू महानद का जल पीए?

19 Your own wickedness shall correct you, and your backsliding shall reprove you: know therefore and see that it is an evil thing and a bitter, that you have forsaken Yahweh your God, and that my fear is not in you, says the Lord, Yahweh of Hosts.तेरी बुराई ही तेरी ताड़ना करेगी, और तेरा भटक जाना तुझे उलाहना देगा। जान ले और देख कि अपने परमेश्वर यहोवा को त्यागना, यह बुरी और कड़वी बात है; तुझे मेरा भय ही नहीं रहा, प्रभु सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है।

20 For of old time I have broken your yoke, and burst your bonds; and you said, I will not serve; for on every high hill and under every green tree you did bow yourself, playing the prostitute.क्योंकि बहुत समय पहिले मैं ने तेरा जूआ तोड़ डाला और तेरे बन्धन खोल दिए; परन्तु तू ने कहा, मैं सेवा न करूंगी। और सब ऊंचे-ऊंचे टीलों पर और सब हरे पेड़ों के नीचे तू व्यभिचारिण का सा काम करती रही।

21 Yet I had planted you a noble vine, wholly a right seed: how then are you turned into the degenerate branches of a foreign vine to me?मैं ने तो तुझे उत्तम जाति की दाखलता और उत्तम बीज कर के लगाया था, फिर तू क्यों मेरे लिये जंगली दाखलता बन गई?

22 For though you wash yourself with lye, and use much soap, yet your iniquity is marked before me, says the Lord Yahweh.चाहे तू अपने को सज्जी से धोए और बहुत सा साबुन भी प्रयोग करे, तौभी तेरे अधर्म का धब्बा मेरे साम्हने बना रहेगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।

23 How can you say, I am not defiled, I have not gone after the Baals? see your way in the valley, know what you have done: [you are] a swift dromedary traversing her ways;तू क्योंकर कह सकती है कि मैं अशुद्ध नहीं, मैं बाल देवताओं के पीछे नहीं चली? तराई में की अपनी चाल देख और जान ले कि तू ने क्या किया है? तू वेग से चलने वाली और इधर उधर फिरने वाली सांड़नी है,

24 a wild donkey used to the wilderness, that snuffs up the wind in her desire; in her occasion who can turn her away? all those who seek her will not weary themselves; in her month they shall find her.जंगल में पड़ी हुई जंगली गदही जो कामातुर हो कर वायु सूंघती फिरती है तब कौन उसे वश में कर सकता है? जितने उसको ढूंढ़ते हैं वे व्यर्थ परिश्रम न करें; क्योंकि वे उसे उसकी ॠतु में पाएंगे।

25 Withhold your foot from being unshod, and your throat from thirst: but you said, It is in vain; no, for I have loved strangers, and after them will I go.अपने पांव नंगे और गला सुखाए न रह। परन्तु तू ने कहा, नहीं, ऐसा नहीं हो सकता, क्योंकि मेरा प्रेम दूसरों से लग गया है और मैं उनके पीछे चलती रहूंगी।

26 As the thief is ashamed when he is found, so is the house of Israel ashamed; they, their kings, their princes, and their priests, and their prophets;जैसे चोर पकड़े जाने पर लज्जित होता है, वैसे ही इस्राएल का घराना राजाओं, हाकिमों, याजकों और भविष्यद्वक्ताओं समेत लज्जित होगा।

27 who tell a stock, You are my father; and to a stone, You have brought me forth: for they have turned their back to me, and not their face; but in the time of their trouble they will say, Arise, and save us.वे काठ से कहते हैं, तू मेरा बाप है, और पत्थर से कहते हैं, तू ने मुझे जन्म दिया है। इस प्रकार उन्होंने मेरी ओर मुंह नहीं पीठ ही फेरी है; परन्तु विपत्ति के समय वे कहते हैं, उठ कर हमें बचा!

28 But where are your gods that you have made you? let them arise, if they can save you in the time of your trouble: for according to the number of your cities are your gods, Judah.परन्तु जो देवता तू ने बना लिए हैं, वे कहां रहे? यदि वे तेरी विपत्ति के समय तुझे बचा सकते हैं तो अभी उठें; क्योंकि हे यहूदा, तेरे नगरों के बराबर तेरे देवता भी बहुत हैं।

29 Why will you contend with me? you all have transgressed against me, says Yahweh.तुम क्यों मुझ से वादविवाद करते हो? तुम सभों ने मुझ से बलवा किया है, यहोवा की यही वाणी है।

30 In vain have I struck your children; they received no correction: your own sword has devoured your prophets, like a destroying lion.मैं ने व्यर्थ ही तुम्हारे बेटों की ताड़ना की, उन्होंने कुछ भी नहीं माना; तुम ने अपने भविष्यद्वक्ताओं को अपनी ही तलवार से ऐसा काट डाला है जैसा सिंह फाड़ता है।

31 Generation, see the word of Yahweh. Have I been a wilderness to Israel? or a land of thick darkness? why say my people, We are broken loose; we will come no more to you?हे लोगो, यहोवा के वचन पर ध्यान दो! क्या मैं इस्राएल के लिये जंगल वा घोर अन्धकार का देश बना? तब मेरी प्रजा क्यों कहती है कि हम तो आजाद हो गए हैं सो तेरे पास फिर न आएंगे?

32 Can a virgin forget her ornaments, or a bride her attire? yet my people have forgotten me days without number.क्या कुमारी अपने सिंगार वा दुल्हिन अपनी सजावट भूल सकती है? तौभी मेरी प्रजा ने युगों से मुझे बिसरा दिया है।

33 How trimmest you your way to seek love! therefore even the wicked women have you taught your ways.प्रेम लगाने के लिये तू कैसी सुन्दर चाल चलती है! बुरी स्त्रियों को भी तू ने अपनी सी चाल सिखाई है।

34 Also in your skirts is found the blood of the souls of the innocent poor: you did not find them breaking in; but it is because of all these things.तेरे घाघरे में निर्दोष और दरिद्र लोगों के लोहू का चिन्ह पाया जाता है; तू ने उन्हें सेंध लगाते नहीं पकड़ा। परन्तु इन सब के होते हुए भी तू कहती है, मैं निर्दोष हूं;

35 Yet you said, I am innocent; surely his anger is turned away from me. Behold, I will enter into judgment with you, because you say, I have not sinned.निश्चय उसका क्रोध मुझ पर से हट जाएगा। देख, तू जो कहती है कि मैं ने पाप नहीं किया, इसलिये मैं तेरा न्याय कराऊंगा।

36 Why go you about so much to change your way? you shall be ashamed of Egypt also, as you were ashamed of Assyria.तू क्यों नया मार्ग पकड़ने के लिये इतनी डांवाडोल फिरती है? जैसे अश्शूरियों से तू लज्जित हुई वैसे ही मिस्रियों से भी होगी।

37 From there also shall you go forth, with your hands on your head: for Yahweh has rejected those in whom you trust, and you shall not prosper with them.वहां से भी तू सिर पर हाथ रखे हुए यों ही चली आएगी, क्योंकि जिन पर तू ने भरोसा रखा है उन को यहोवा ने निकम्मा ठहराया है, और उसके कारण तू सफल न होगी।

Hindi Bible