Bible

Isaiah 45 - WEB (Hindi)

1 Thus says Yahweh to his anointed, to Cyrus, whose right hand I have held, to subdue nations before him, and I will loose the loins of kings; to open the doors before him, and the gates shall not be shut:यहोवा अपने अभिषिक्त कुस्रू के विषय यों कहता है, मैं ने उस के दाहिने हाथ को इसलिये थाम लिया है कि उसके साम्हने जातियों को दबा दूं और राजाओं की कमर ढीली करूं, उसके साम्हने फाटकों को ऐसा खोल दूं कि वे फाटक बन्द न किए जाएं।

2 I will go before you, and make the rough places smooth; I will break in pieces the doors of brass, and cut in sunder the bars of iron;मैं तेरे आगे आगे चलूंगा और ऊंची ऊंची भूमि को चौरस करूंगा, मैं पीतल के किवाड़ों को तोड़ डालूंगा और लोहे के बेड़ों को टुकड़े टुकड़े कर दूंगा।

3 and I will give you the treasures of darkness, and hidden riches of secret places, that you may know that it is I, Yahweh, who call you by your name, even the God of Israel.मैं तुझ को अन्धकार में छिपा हुआ और गुप्त स्थानों में गड़ा हुआ धन दूंगा, जिस से तू जाने कि मैं इस्राएल का परमेश्वर यहोवा हूं जो तुझे नाम ले कर बुलाता है।

4 For Jacob my servant's sake, and Israel my chosen, I have called you by your name: I have surnamed you, though you have not known me.अपने दास याकूब और अपने चुने हुए इस्राएल के निमित्त मैं ने नाम ले कर तुझे बुलाया है; यद्यिप तू मुझे नहीं जानता, तौभी मैं ने तुझे पदवी दी है।

5 I am Yahweh, and there is none else; besides me there is no God. I will gird you, though you have not known me;मैं यहोवा हूं और दूसरा कोई नहीं, मुझे छोड़ कोई परमेश्वर नहीं; यद्यपि तू मुझे नहीं जानता, तौभी मैं तेरी कमर कसूंगा,

6 that they may know from the rising of the sun, and from the west, that there is none besides me: I am Yahweh, and there is no one else.जिस से उदयाचल से ले कर अस्ताचल तक लोग जान लें कि मुझ बिना कोई है ही नहीं है।

7 I form the light, and create darkness; I make peace, and create evil. I am Yahweh, who does all these things.मैं उजियाले का बनाने वाला और अन्धियारे का सृजनहार हूं, मैं शान्ति का दाता और विपत्ति को रचता हूं, मैं यहोवा ही इन सभों का कर्त्ता हूं।

8 Distil, you heavens, from above, and let the skies pour down righteousness: let the earth open, that it may bring forth salvation, and let it cause righteousness to spring up together; I, Yahweh, have created it.हे आकाश, ऊपर से धर्म बरसा, आकाशमण्डल से धर्म की वर्षा हो; पृथ्वी खुले कि उद्धार उत्पन्न हो; और धर्म भी उसके संग उगाए; मैं यहोवा ही ने उसे उत्पन्न किया है॥

9 Woe to him who strives with his Maker--a potsherd among the potsherds of the earth! Shall the clay ask him who fashions it, "What are you making?" or your work, "He has no hands?"हाय उस पर जो अपने रचने वाले से झगड़ता है! वह तो मिट्टी के ठीकरों में से एक ठीकरा ही है! क्या मिट्टी कुम्हार से कहेगी, तू यह क्या करता है? क्या कारीगर का बनाया हुआ कार्य उसके विषय कहेगा कि उसके हाथ नहीं है?

10 Woe to him who says to a father, "What have you become the father of?" or to a woman, "With what do you travail?"हाय उस पर जो अपने पिता से कहे, तू क्या जन्माता है? और मां से कहे, तू किस की माता है?

11 Thus says Yahweh, the Holy One of Israel, and his Maker: Ask me of the things that are to come; concerning my sons, and concerning the work of my hands, command you me.यहोवा जो इस्राएल का पवित्र और उसका बनाने वाला है, वह यों कहता है, क्या तुम आने वाली घटनाएं मुझ से पूछोगे? क्या मेरे पुत्रोंऔ र मेरे कामों के विषय मुझे आज्ञा दोगे?

12 I have made the earth, and created man on it: I, even my hands, have stretched out the heavens; and all their host have I commanded.मैं ही ने पृथ्वी को बनाया और उसके ऊपर मनुष्यों को सृजा है; मैं ने अपने ही हाथों से आकाश को ताना और उसके सारे गणों को आज्ञा दी है।

13 I have raised him up in righteousness, and I will make straight all his ways: he shall build my city, and he shall let my exiles go free, not for price nor reward, says Yahweh of Hosts.मैं ही ने उस पुरूष को धामिर्कता से उभारा है और मैं उसके सब मार्गों को सीधा करूंगा; वह मेरे नगर को फिर बसाएगा और मेरे बंधुओं को बिना दाम या बदला लिए छुड़ा देगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है॥

14 Thus says Yahweh: "The labor of Egypt, and the merchandise of Ethiopia, and the Sabeans, men of stature, shall come over to you, and they shall be yours. They shall go after you. In chains they shall come over; and they shall fall down to you. They shall make supplication to you: 'Surely God is in you; and there is none else, there is no other god.यहोवा यों कहता है, मिस्रियों की कमाई और कूशियों के ब्योपार का लाभ और सबाई लोग जो डील-डौल वाले हैं, तेरे पास चले आएंगे, और तेरे ही हो जाएंगे, वे तेरे पीछे पीछे चलेंगे; वे सांकलों में बन्धे हुए चले आएंगे और तेरे साम्हने दण्डवत कर तुझ से बिनती कर के कहेंगे, निश्चय परमेश्वर तेरे ही साथ है और दूसरा कोई नहीं; उसके सिवाय कोई और परमेश्वर नहीं॥

15 Most assuredly you are a God who hid yourself, God of Israel, the Savior.'हे इस्राएल के परमेश्वर, हे उद्धारकर्त्ता! निश्चय तू ऐसा ईश्वर है जो अपने को गुप्त रखता है।

16 They shall be disappointed, yes, confounded, all of them; they shall go into confusion together who are makers of idols.मूर्तियों के गढ़ने वाले सब के सब लज्जित और चकित होंगे, वे सब के सब व्याकुल होंगे।

17 [But] Israel shall be saved by Yahweh with an everlasting salvation: you shall not be disappointed nor confounded world without end.परन्तु इस्राएल यहोवा के द्वारा युग युग का उद्धार पाएगा; तुम युग युग वरन अनन्तकाल तक न तो कभी लज्जित और न कभी व्याकुल होगे॥

18 For thus says Yahweh who created the heavens, the God who formed the earth and made it, who established it and didn't create it a waste, who formed it to be inhabited: I am Yahweh; and there is no one else.क्योंकि यहोवा जो आकाश का सृजनहार है, वही परमेश्वर है; उसी ने पृथ्वी को रचा और बनाया, उसी ने उसको स्थिर भी किया; उसने उसे सुनसान रहने के लिये नहीं परन्तु बसने के लिये उसे रचा है। वही यों कहता है, मैं यहोवा हूं, मेरे सिवा दूसरा और कोई नहीं है।

19 I have not spoken in secret, in a place of the land of darkness; I didn't say to the seed of Jacob, Seek you me in vain: I, Yahweh, speak righteousness, I declare things that are right.मैं ने न किसी गुप्त स्थान में, न अन्धकार देश के किसी स्थान में बातें कीं; मैं ने याकूब के वंश से नहीं कहा, मुझे व्यर्थ में ढूंढ़ों। मैं यहोवा सत्य ही कहता हूं, मैं उचित बातें ही बताता आया हूं॥

20 Assemble yourselves and come; draw near together, you who have escaped from the nations: they have no knowledge who carry the wood of their engraved image, and pray to a god that can't save.हे अन्यजातियों में से बचे हुए लोगो, इकट्ठे हो कर आओ, एक संग मिलकर निकट आओ! वह जो अपनी लकड़ी की खोदी हुई मूरतें लिए फिरते हैं और ऐसे देवता से जिस से उद्धार नहीं हो सकता, प्रार्थना करते हैं, वे अज्ञान हैं।

21 Declare you, and bring [it] forth; yes, let them take counsel together: who has shown this from ancient time? who has declared it of old? Haven't I, Yahweh? and there is no God else besides me, a just God and a Savior; there is no one besides me.तुम प्रचार करो और उन को लाओ; हां, वे आपस में सम्मति करें किस ने प्राचीनकाल से यह प्रगट किया? किस ने प्राचीनकाल में इसकी सूचना पहिले ही से दी? क्या मैं यहोवा ही ने यह नहीं किया? इसलिये मुझे छोड़ कोई और दूसरा परमेश्वर नहीं है, धर्मी और उद्धारकर्ता ईश्वर मुझे छोड़ और कोई नहीं है॥

22 Look to me, and be you saved, all the ends of the earth; for I am God, and there is none else.हे पृथ्वी के दूर दूर के देश के रहने वालो, तुम मेरी ओर फिरो और उद्धार पाओ! क्योंकि मैं ही ईश्वर हूं और दूसरा कोई नहीं है।

23 By myself have I sworn, the word is gone forth from my mouth [in] righteousness, and shall not return, that to me every knee shall bow, every tongue shall swear.मैं ने अपनी ही शपथ खाई, धर्म के अनुसार मेरे मुख से यह वचन निकला है और वह नहीं टलेगा, प्रत्येक घुटना मेरे सम्मुख झुकेगा और प्रत्येक के मुख से मेरी ही शपथ खाई जाएगी॥

24 Only in Yahweh, it is said of me, is righteousness and strength; even to him shall men come; and all those who were incensed against him shall be disappointed.लोग मेरे विषय में कहेंगे, केवल यहोवा ही में धर्म और शक्ति है। उसी के पास लोग आएंगे। और जो उस से रूठे रहेंगे, उन्हें लज्जित होना पड़ेगा।

25 In Yahweh shall all the seed of Israel be justified, and shall glory.इस्राएल के सारे वंश के लोग यहोवा ही के कारण धर्मी ठहरेंगे, और उसकी महिमा करेंगे॥

Hindi Bible