Bible

Isaiah 44 - WEB (Hindi)

1 Yet now hear, Jacob my servant, and Israel, who I have chosen:परन्तु अब हे मेरे दास याकूब, हे मेरे चुने हुए इस्राएल, सुन ले!

2 Thus says Yahweh who made you, and formed you from the womb, who will help you: Don't be afraid, Jacob my servant; and you, Jeshurun, whom I have chosen.तेरा कर्त्ता यहोवा, जो तुझे गर्भ ही से बनाता आया और तेरी सहायता करेगा, यों कहता है, हे मेरे दास याकूब, हे मेरे चुने हुए यशूरून, मत डर!

3 For I will pour water on him who is thirsty, and streams on the dry ground; I will pour my Spirit on your seed, and my blessing on your offspring:क्योंकि मैं प्यासी भूमि पर जल और सूखी भूमि पर धाराएं बहाऊंगा; मैं तेरे वंश पर अपनी आत्मा और तेरी सन्तान पर अपनी आशीष उण्डेलूंगा।

4 and they shall spring up among the grass, as willows by the watercourses.वे उन मजनुओं की नाईं बढ़ेंगे जो धाराओं के पास घास के बीच में होते हैं।

5 One shall say, I am Yahweh's; and another shall call [himself] by the name of Jacob; and another shall subscribe with his hand to Yahweh, and surname [himself] by the name of Israel.कोई कहेगा, मैं यहोवा का हूं, कोई अपना नाम याकूब रखेगा, कोई अपने हाथ पर लिखेगा, मैं यहोवा का हूं, और अपना कुलनाम इस्राएली बताएगा॥

6 Thus says Yahweh, the King of Israel, and his Redeemer, Yahweh of Hosts: I am the first, and I am the last; and besides me there is no God.यहोवा, जो इस्राएल का राजा है, अर्थात सेनाओं का यहोवा जो उसका छुड़ाने वाला है, वह यों कहता है, मैं सब से पहिला हूं, और मैं ही अन्त तक रहूंगा; मुझे छोड़ कोई परमेश्वर है ही नहीं।

7 Who, as I, shall call, and shall declare it, and set it in order for me, since I established the ancient people? and the things that are coming, and that shall happen, let them declare.और जब से मैं ने प्राचीनकाल में मनुष्यों को ठहराया, तब से कौन हुआ जो मेरी नाईं उसको प्रचार करे, वा बताए वा मेरे लिये रचे अथवा होनहार बातें पहिले ही से प्रगट करे?

8 Don't fear, neither be afraid: haven't I declared to you of old, and shown it? You are my witnesses. Is there a God besides me? Indeed, there is not. I don't know any Rock.मत डरो और न भयमान हो; क्या मैं ने प्राचीनकाल ही से ये बातें तुम्हें नहीं सुनाईं और तुम पर प्रगट नहीं कीं? तुम मेरे साक्षी हो। क्या मुझे छोड़ कोई और परमेश्वर है? नहीं, मुझे छोड़ कोई चट्टान नहीं; मैं किसी और को नहीं जानता॥

9 Those who fashion an engraved image are all of them vanity; and the things that they delight in shall not profit; and their own witnesses don't see, nor know: that they may be disappointed.जो मूरत खोदकर बनाते हैं, वे सब के सब व्यर्थ हैं और जिन वस्तुओं में वे आनन्द ढूंढते उन से कुछ लाभ न होगा; उसके साक्षी, न तो आप कुछ देखते और न कुछ जानते हैं, इसलिये उन को लज्जित होना पड़ेगा।

10 Who has fashioned a god, or molten an image that is profitable for nothing?किस ने देवता वा निष्फल मूरत ढाली है?

11 Behold, all his fellows shall be disappointed; and the workmen, they are of men: let them all be gathered together, let them stand up; they shall fear, they shall be put to shame together.देख, उसके सब संगियों को तो लज्जित होना पड़ेगा, कारीगर तो मनुष्य ही है; वे सब के सब इकट्ठे हो कर खड़े हों; वे डर जाएंगे; वे सब के सब लज्जित होंगे।

12 The smith [makes] an axe, and works in the coals, and fashions it with hammers, and works it with his strong arm: yes, he is hungry, and his strength fails; he drinks no water, and is faint.लोहार एक बसूला अंगारों में बनाता और हथौड़ों से गढ़कर तैयार करता है, अपने भुजबल से वह उसको बनाता है; फिर वह भूखा हो जाता है और उसका बल घटता है, वह पानी नहीं पीता और थक जाता है।

13 The carpenter stretches out a line; he marks it out with a pencil; he shapes it with planes, and he marks it out with the compasses, and shapes it after the figure of a man, according to the beauty of a man, to dwell in a house.बढ़ई सूत लगाकर टांकी से रखा करता है और रन्दनी से काम करता और परकार से रेखा खींचता है, वह उसका आकार और मनुष्य की सी सुन्दरता बनाता है ताकि लोग उस घर में रखें।

14 He cuts down cedars for himself, and takes the cypress and the oak, and strengthens for himself one among the trees of the forest: he plants a fir tree, and the rain nourishes it.वह देवदार को काटता वा वन के वृक्षों में से जाति जाति के बांजवृक्ष चुनकर सेवता है, वह एक तूस का वृक्ष लगाता है जो वर्षा का जल पाकर बढ़ता है।

15 Then shall it be for a man to burn; and he takes of it, and warms himself; yes, he kindles it, and bakes bread: yes, he makes a god, and worships it; he makes it an engraved image, and falls down to it.तब वह मनुष्य के ईंधन के काम में आता है; वह उस में से कुछ सुलगाकर तापता है, वह उसको जलाकर रोटी बनाता है; उसी से वह देवता भी बनाकर उसको दण्डवत करता है; वह मूरत खुदवाकर उसके साम्हने प्रणाम करता है।

16 He burns part of it in the fire; with part of it he eats flesh; he roasts roast, and is satisfied; yes, he warms himself, and says, Aha, I am warm, I have seen the fire.उसका एक भाग तो वह आग में जलाता और दूसरे भाग से मांस पकाकर खाता है, वह मांस भूनकर तृप्त होता; फिर तपाकर कहता है, अहा, मैं गर्म हो गया, मैं ने आग देखी है!

17 The residue of it he makes a god, even his engraved image; he falls down to it and worships, and prays to it, and says, Deliver me; for you are my god. उसके बचे हुए भाग को लेकर वह एक देवता अर्थात एक मूरत खोदकर बनाता है; तब वह उसके साम्हने प्रणाम और दण्डवत करता और उस से प्रार्थना कर के कहता है, मुझे बचा ले, क्योंकि तू मेरा देवता है। वे कुछ नहीं जानते, न कुछ समझ रखते हैं;

18 They don't know, neither do they consider: for he has shut their eyes, that they can't see; and their hearts, that they can't understand.क्योंकि उनकी आंखें ऐसी मून्दी गई हैं कि वे देख नहीं सकते; और उनकी बुद्धि ऐसी कि वे बूझ नहीं सकते।

19 None calls to mind, neither is there knowledge nor understanding to say, I have burned part of it in the fire; yes, also I have baked bread on the coals of it; I have roasted flesh and eaten it: and shall I make the residue of it an abomination? shall I fall down to the stock of a tree?कोई इस पर ध्यान नहीं करता, और न किसी को इतना ज्ञान वा समझ रहती है कि कह सके, उसका एक भाग तो मैं ने जला दिया और उसके कोयलों पर रोटी बनाईं; और मांस भूनकर खाया है; फिर क्या मैं उसके बचे हुए भाग को घिनौनी वस्तु बनाऊं? क्या मैं काठ को प्रणाम करूं?

20 He feeds on ashes; a deceived heart has turned him aside; and he can't deliver his soul, nor say, Is there not a lie in my right hand?वह राख खाता है; भरमाई हुई बुद्धि के कारण वह भटकाया गया है और वह न अपने को बचा सकता और न यह कह सकता है, क्या मेरे दाहिने हाथ में मिथ्या नहीं?

21 Remember these things, Jacob, and Israel; for you are my servant: I have formed you; you are my servant: Israel, you shall not be forgotten by me.हे याकूब, हे इस्राएल, इन बातों को स्मरण कर, तू मेरा दास है, मैं ने तुझे रचा है; हे इस्राएल, तू मेरा दास है, मैं तुझ को न बिसराऊंगा।

22 I have blotted out, as a thick cloud, your transgressions, and, as a cloud, your sins: return to me; for I have redeemed you.मैं ने तेरे अपराधों को काली घटा के समान और तेरे पापों को बादल के समान मिटा दिया है; मेरी ओर फिर लौट आ, क्योंकि मैं ने तुझे छुड़ा लिया है॥

23 Sing, you heavens, for Yahweh has done it; shout, you lower parts of the earth; break forth into singing, you mountains, O forest, and every tree therein: for Yahweh has redeemed Jacob, and will glorify himself in Israel.हे आकाश, ऊंचे स्वर से गा, क्योंकि यहोवा ने यह काम किया है; हे पृथ्वी के गहिरे स्थानों, जयजयकार करो; हे पहाड़ों, हे वन, हे वन के सब वृक्षों, गला खोल कर ऊंचे स्वर से गाओ! क्योंकि यहोवा ने याकूब को छुड़ा लिया है और इस्राएल में महिमावान होगा॥

24 Thus says Yahweh, your Redeemer, and he who formed you from the womb: I am Yahweh, who makes all things; who stretches forth the heavens alone; who spreads abroad the earth (who is with me?);यहोवा, तेरा उद्धारकर्त्ता, जो तुझे गर्भ ही से बनाता आया है, यों कहता है, मैं यहोवा ही सब का बनाने वाला हूं जिसने अकेले ही आकाश को ताना और पृथ्वी को अपनी ही शक्ति से फैलाया है।

25 who frustrates the signs of the liars, and makes diviners mad; who turns wise men backward, and makes their knowledge foolish;मैं झूठे लोगों के कहे हुए चिन्हों को व्यर्थ कर देता और भावी कहने वालों को बावला कर देता हूं; जो बुद्धिमानों को पीछे हटा देता और उनकी पण्डिताई को मूर्खता बनाता हूं;

26 who confirms the word of his servant, and performs the counsel of his messengers; who says of Jerusalem, She shall be inhabited; and of the cities of Judah, They shall be built, and I will raise up the waste places of it;और अपने दास के वचन को पूरा करता और अपने दूतों की युक्ति को सफल करता हूं; जो यरूशलेम के विषय कहता है, वह फिर बसाई जाएगी और यहूदा के नगरों के विषय, वे फिर बनाए जाएंगे और मैं उनके खण्डहरों को सुधारूंगा;

27 who says to the deep, Be dry, and I will dry up your rivers;जो गहिरे जल से कहता है, तू सूख जा, मैं तेरी नदियों को सुखाऊंगा;

28 Who says of Cyrus, [He is] my shepherd, and shall perform all my pleasure, even saying of Jerusalem, She shall be built; and of the temple, Your foundation shall be laid.जो कुस्रू के विषय में कहता है, वह मेरा ठहराया हुआ चरवाहा है और मेरी इच्छा पूरी करेगा; यरूशलेम के विषय कहता है, वह बसाई जाएगी और मन्दिर के विषय कि तेरी नेव डाली जाएगी॥

Hindi Bible