Bible

Hosea 8 - DBY (Hindi)

1 Set the trumpet to thy mouth. [He cometh] as an eagle against the house of Jehovah, because they have transgressed my covenant, and rebelled against my law.अपने मुंह में नरसिंगा लगा। वह उकाब की नाईं यहोवा के घर पर झपटेगा, क्योंकि मेरे घर के लोगों ने मेरी वाचा तोड़ी, और मेरी व्यवस्था का उल्लंघन किया है।

2 They shall cry unto me, My God, we know thee; [we], Israel.वे मुझ से पुकार कर कहेंगे, हे हमारे परमेश्वर, हम इस्राएली लोग तुझे जानते हैं।

3 Israel hath cast off good: the enemy shall pursue him.परन्तु इस्राएल ने भलाई को मन से उतार दिया है; शत्रु उसके पीछे पड़ेगा॥

4 They have set up kings, but not by me; they have made princes, and I knew it not; of their silver and their gold have they made them idols, that they may be cut off.वे राजाओं को ठहराते रहे, परन्तु मेरी इच्छा से नहीं। वे हाकिमों को भी ठहराते रहे, परन्तु मेरे अनजाने में। उन्होंने अपना सोना-चान्दी ले कर मूरतें बना लीं जिस से वे ही नाश हो जाएं।

5 Thy calf, O Samaria, hath cast [thee] off; mine anger is kindled against them: how long will they be incapable of purity?हे शोमरोन, उसने तेरे बछड़े को मन से उतार दिया है, मेरा क्रोध उन पर भड़का है। वे निर्दोष होने में कब तक विलम्ब करेंगे?

6 For from Israel is this also: -- a workman made it, and itis no God: for the calf of Samaria shall be [broken in] pieces.यह इस्राएल से हुआ है॥ एक कारीगर ने उसे बनाया; वह परमेश्वर नहीं है। इस कारण शोमरोन का वह बछड़ा टुकड़े टुकड़े हो जाएगा॥

7 For they have sown the wind, and they shall reap the whirlwind: it hath no stalk; should it sprout, it would yield no meal; if so be it yield, strangers shall swallow it up.वे वायु बोते हैं, और वे बवण्डर लवेंगे। उनके लिये कुछ खेत रहेगा नहीं न उनकी उपज से कुछ आटा होगा; और यदि हो भी तो परदेशी उसको खा डालेंगे।

8 Israel is swallowed up: now are they become among the nations as a vessel wherein is no pleasure.इस्राएल निगला गया; अब वे अन्यजातियों में ऐसे निकम्मे ठहरे जैसे तुच्छ बरतन ठहरता है।

9 For they are gone up [to] Assyria [as] a wild ass alone by himself: Ephraim hath hired lovers.क्योंकि वे अश्शूर को ऐसे चले गए, जैसा जंगली गदहा झुण्ड से बिछुड़ के रहता है; एप्रैम ने यारों को मजदूरी पर रखा है।

10 Although they hire among the nations, now will I gather them, and they shall begin to be straitened under the burden of the king of princes.यद्यपि वे अन्यजातियों में से मजदूर बना कर रखें, तौभी मैं उन को इकट्ठा करूंगा। और वे हाकिमों और राजा के बोझ के कारण घटने लगेंगे।

11 Because Ephraim hath multiplied altars to sin, altars shall be unto him to sin.एप्रैम ने पाप करने को बहुत सी वेदियां बनाईं हैं, वे ही वेदियां उसके पापी ठहरने का कारण भी ठहरीं।

12 I have prescribed unto him the manifold things of my law: they are counted [as] a strange thing.मैं तो उनके लिये अपनी व्यवस्था की लाखों बातें लिखता आया हूं, परन्तु वे उन्हें पराया समझते हैं।

13 They sacrifice flesh [for] the sacrifices of mine offerings, and eat it; Jehovah hath no delight in them. Now will he remember their iniquity, and visit their sins: they shall return to Egypt.वे मेरे लिये बलिदान तो करते हैं, और पशु बलि भी करते हैं, परन्तु उसका फल मांस ही है; वे आप ही उसे खाते हैं; परन्तु यहोवा उन से प्रसन्न नहीं होता। अब वह उनके अधर्म की सुधि ले कर उनके पाप का दण्ड देगा; वे मिस्र में लौट जाएंगे।

14 For Israel hath forgotten his Maker, and buildeth temples; and Judah hath multiplied fenced cities: but I will send a fire upon his cities, and it shall devour the palaces thereof.क्योंकि इस्राएल ने अपने कर्त्ता को बिसरा कर महल बनाए, और यहूदा ने बहुत से गढ़ वाले नगरों को बसाया है; परन्तु मैं उनके नगरों में आग लगाऊंगा, और उस से उन के गढ़ भस्म हो जाएंगे।

Hindi Bible