Bible

Hosea 12 - WEB (Hindi)

1 Ephraim feeds on wind, And chases the east wind. He continually multiplies lies and desolation. They make a covenant with Assyria, And oil is carried into Egypt.एप्रैम पानी पीटता और पुरवाई का पीछा करता रहता है; वह लगातार झूठ और उत्पात को बढ़ाता रहता है; वे अश्शूर के साथ वाचा बान्धते और मिस्र में तेल भेजते हैं।

2 Yahweh also has a controversy with Judah, And will punish Jacob according to his ways; According to his deeds he will repay him.यहूदा के साथ भी यहोवा का मुकद्दमा है, और वह याकूब को उसके चालचलन के अनुसार दण्ड देगा; उसके कामों के अनुसार वह उसको बदला देगा।

3 In the womb he took his brother by the heel; And in his manhood he had power with God.अपनी माता की कोख ही में उसने अपने भाई को अड़ंगा मारा, और बड़ा हो कर वह परमेश्वर के साथ लड़ा।

4 Indeed, he had power over the angel, and prevailed; He wept, and made supplication to him. He found him at Bethel, and there he spoke with us,वह दूत से लड़ा, और जीत भी गया, वह रोया और उसने गिड़गिड़ाकर बिनती की। बेतेल में वह उसको मिला, और वहीं उसने हम से बातें की।

5 Even Yahweh, the God of hosts; Yahweh is his name of renown!यहोवा, सेनाओं का परमेश्वर, जिसका स्मरण यहोवा नाम से होता है।

6 Therefore turn to your God. Keep kindness and justice, And wait for your God continually.इसलिये तू अपने परमेश्वर की ओर फिर; कृपा और न्याय के काम करता रह, और अपने परमेश्वर की बाट निरन्तर जोहता रह॥

7 A merchant has dishonest scales in his hand. He loves to defraud.वह व्योपारी है, और उसके हाथ में छल का तराजू है; अन्धेर करना ही उसको भाता है।

8 Ephraim said, "Surely I have become rich, I have found myself wealth. In all my wealth they won't find in me any iniquity that is sin."एप्रैम कहता है, मैं धनी हो गया, मैं ने सम्पत्ति प्राप्त की है; मेरे किसी काम में ऐसा अधर्म नहीं पाया गया जिस से पाप लगे।

9 "But I am Yahweh your God from the land of Egypt. I will yet again make you to dwell in tents, As in the days of the solemn feast.मैं यहोवा, मिस्र देश ही से तेरा परमेश्वर हूं; मैं फिर तुझे तम्बुओं में ऐसा बसाऊंगा जैसा नियत पर्व के दिनों में हुआ करता है॥

10 I have also spoken to the prophets, And I have multiplied visions; And by the ministry of the prophets I have used parables.मैं ने भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बातें कीं, और बार बार दर्शन देता रहा; और भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा दृष्टान्त कहता आया हूं।

11 If Gilead is wicked, Surely they are worthless. In Gilgal they sacrifice bulls. Indeed, their altars are like heaps in the furrows of the field.क्या गिलाद कुकर्मी नहीं? वे पूरे छली हो गए हैं। गिल्गाल में बैल बलि किए जाते हैं, वरन उनकी वेदियां उन ढेरों के समान हैं जो खेत की रेघारियों के पास हों।

12 Jacob fled into the country of Aram, And Israel served to get a wife, And for a wife he tended flocks and herds.याकूब अराम के मैदान में भाग गया था; वहां इस्राएल ने एक पत्नी के लिये सेवा की, और पत्नी के लिये वह चरवाही करता था।

13 By a prophet Yahweh brought Israel up out of Egypt, And by a prophet he was preserved.एक भविष्यद्वक्ता के द्वारा यहोवा इस्राएल को मिस्र से निकाल ले आया, और भविष्यद्वक्ता ही के द्वारा उसकी रक्षा हुई।

14 Ephraim has provoked to anger most bitterly. Therefore his blood will be left on him, And his his Lord will repay his contempt.एप्रैम ने अत्यन्त रिस दिलाई है; इसलिये उसका किया हुआ खून उसी के ऊपर बना रहेगा, और उसने अपने परमेश्वर के नाम में जो बट्टा लगाया है, वह उसी को लौटाया जाएगा॥

Hindi Bible