जकर्याह 8:22
बहुत से देशों के वरन सामर्थी जातियों के लोग यरूशलेम में सेनाओं के यहोवा को ढूंढ़ने और यहोवा से बिनती करने के लिये आएंगे।
Yea, many | וּבָ֨אוּ | ûbāʾû | oo-VA-oo |
people | עַמִּ֤ים | ʿammîm | ah-MEEM |
and strong | רַבִּים֙ | rabbîm | ra-BEEM |
nations | וְגוֹיִ֣ם | wĕgôyim | veh-ɡoh-YEEM |
come shall | עֲצוּמִ֔ים | ʿăṣûmîm | uh-tsoo-MEEM |
to seek | לְבַקֵּ֛שׁ | lĕbaqqēš | leh-va-KAYSH |
אֶת | ʾet | et | |
Lord the | יְהוָ֥ה | yĕhwâ | yeh-VA |
of hosts | צְבָא֖וֹת | ṣĕbāʾôt | tseh-va-OTE |
in Jerusalem, | בִּירוּשָׁלִָ֑ם | bîrûšālāim | bee-roo-sha-la-EEM |
pray to and | וּלְחַלּ֖וֹת | ûlĕḥallôt | oo-leh-HA-lote |
אֶת | ʾet | et | |
before | פְּנֵ֥י | pĕnê | peh-NAY |
the Lord. | יְהוָֽה׃ | yĕhwâ | yeh-VA |
Cross Reference
जकर्याह 8:21
और एक नगर के रहने वाले दूसरे नगर के रहने वालों के पास जा कर कहेंगे, यहोवा से बिनती करने और सेनाओं के यहोवा को ढूंढ़ने के लिये चलो; मैं भी चलूंगा।
प्रकाशित वाक्य 21:24
और जाति जाति के लोग उस की ज्योति में चले फिरेंगे, और पृथ्वी के राजा अपने अपने तेज का सामान उस में लाएंगे।
प्रकाशित वाक्य 15:4
हे प्रभु, कौन तुझ से न डरेगा और तेरे नाम की महिमा न करेगा? क्योंकि केवल तू ही पवित्र है, और सारी जातियां आकर तेरे साम्हने दण्डवत् करेंगी, क्योंकि तेरे न्याय के काम प्रगट हो गए हैं॥
यशायाह 25:7
और जो पर्दा सब देशों के लोगों पर पड़ा है, जो घूंघट सब अन्यजातियों पर लटका हुआ है, उसे वह इसी पर्वत पर नाश करेगा।
गलातियों 3:8
और पवित्र शास्त्र ने पहिले ही से यह जान कर, कि परमेश्वर अन्यजातियों को विश्वास से धर्मी ठहराएगा, पहिले ही से इब्राहीम को यह सुसमाचार सुना दिया, कि तुझ में सब जातियां आशीष पाएंगी।
हाग्गै 2:7
और मैं सारी जातियों को कम्पकपाऊंगा, और सारी जातियों की मनभावनी वस्तुएं आएंगी; और मैं इस भवन को अपनी महिमा के तेज से भर दूंगा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
मीका 4:3
वह बहुत देशों के लोगों का न्याय करेगा, और दूर दूर तक की सामर्थी जातियों के झगड़ों को मिटाएगा; सो वे अपनी तलवारें पीटकर हल के फाल, और अपने भालोंसे हंसिया बनाएंगे; तब एक जाति दूसरी जाति के विरुद्ध तलवार फिर न चलाएगी;
यिर्मयाह 4:2
और यदि तू सच्चाई और न्याय और धर्म से यहोवा के जीवन की शपथ खाए, तो अन्यजातियां उसके कारण अपने आप को धन्य कहेंगी, और उसी पर घमण्ड करेंगी।
यशायाह 60:3
और अन्यजातियां तेरे पास प्रकाश के लिये और राजा तेरे आरोहण के प्रताप की ओर आएंगे॥
यशायाह 55:5
सुन, तू ऐसी जाति को जिसे तू नहीं जानता बुलाएगा, और ऐसी जातियां जो तुझे नहीं जानतीं तेरे पास दौड़ी आएंगी, वे तेरे परमेश्वर यहोवा और इस्राएल के पवित्र के निमित्त यह करेंगी, क्योंकि उसने तुझे शोभायमान किया है॥
यशायाह 66:23
फिर ऐसा होगा कि एक नये चांद से दूसरे नये चांद के दिन तक और एक विश्राम दिन से दूसरे विश्राम दिन तक समस्त प्राणी मेरे साम्हने दण्डवत करने को आया करेंगे; यहोवा का यही वचन है॥