न्यायियों 11:34
जब यिप्तह मिस्पा को अपने घर आया, तब उसकी बेटी डफ बजाती और नाचती हुई उसकी भेंट के लिये निकल आई; वह उसकी एकलौती थी; उसको छोड़ उसके न तो कोई बेटा था और कोई न बेटी।
And Jephthah | וַיָּבֹ֨א | wayyābōʾ | va-ya-VOH |
came | יִפְתָּ֣ח | yiptāḥ | yeef-TAHK |
to Mizpeh | הַמִּצְפָּה֮ | hammiṣpāh | ha-meets-PA |
unto | אֶל | ʾel | el |
his house, | בֵּיתוֹ֒ | bêtô | bay-TOH |
behold, and, | וְהִנֵּ֤ה | wĕhinnē | veh-hee-NAY |
his daughter | בִתּוֹ֙ | bittô | vee-TOH |
came out | יֹצֵ֣את | yōṣēt | yoh-TSATE |
to meet | לִקְרָאת֔וֹ | liqrāʾtô | leek-ra-TOH |
timbrels with him | בְתֻפִּ֖ים | bĕtuppîm | veh-too-PEEM |
and with dances: | וּבִמְחֹל֑וֹת | ûbimḥōlôt | oo-veem-hoh-LOTE |
and she | וְרַק֙ | wĕraq | veh-RAHK |
child; only his was | הִ֣יא | hîʾ | hee |
beside | יְחִידָ֔ה | yĕḥîdâ | yeh-hee-DA |
neither had he her | אֵֽין | ʾên | ane |
son | ל֥וֹ | lô | loh |
nor | מִמֶּ֛נּוּ | mimmennû | mee-MEH-noo |
daughter. | בֵּ֖ן | bēn | bane |
אוֹ | ʾô | oh | |
בַֽת׃ | bat | vaht |
Cross Reference
यिर्मयाह 31:4
हे इस्राएली कुमारी कन्या! मैं तुझे फिर बसाऊंगा; वहां तू फिर सिंगार कर के डफ बजाने लगेगी, और आनन्द करने वालों के बीच में नाचती हुई निकलेगी।
निर्गमन 15:20
और हारून की बहिन मरियम नाम नबिया ने हाथ में डफ लिया; और सब स्त्रियां डफ लिए नाचती हुई उसके पीछे हो लीं।
न्यायियों 11:11
तब यिप्तह गिलाद के वृद्ध लोगों के संग चला, और लोगों ने उसको अपने ऊपर मुखिया और प्रधान ठहराया; और यिप्तह ने अपनी सब बातें मिस्पा में यहोवा के सम्मुख कह सुनाईं॥
न्यायियों 10:17
तब अम्मोनियोंने इकट्ठे होकर गिलाद में अपके डेरे डाले; और इस्राएलियोंने भी इकट्ठे होकर मिस्पा में अपके डेरे डाले।
भजन संहिता 68:25
गाने वाले आगे आगे और तार वाले बाजों के बजाने वाले पीछे पीछे गए, चारों ओर कुमारियां डफ बजाती थीं।
लूका 9:38
और देखो, भीड़ में से एक मनुष्य ने चिल्ला कर कहा, हे गुरू, मैं तुझ से बिनती करता हूं, कि मेरे पुत्र पर कृपा दृष्टि कर; क्योंकि वह मेरा एकलौता है।
लूका 8:42
क्योंकि उसके बारह वर्ष की एकलौती बेटी थी, और वह मरने पर थी: जब वह जा रहा था, तब लोग उस पर गिरे पड़ते थे॥
लूका 7:12
जब वह नगर के फाटक के पास पहुंचा, तो देखो, लोग एक मुरदे को बाहर लिए जा रहे थे; जो अपनी मां का एकलौता पुत्र था, और वह विधवा थी: और नगर के बहुत से लोग उसके साथ थे।
जकर्याह 12:10
और मैं दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों पर अपना अनुग्रह करने वाली और प्रार्थना सिखाने वाली आत्मा उण्डेलूंगा, तब वे मुझे ताकेंगे अर्थात जिसे उन्होंने बेधा है, और उसके लिये ऐसे रोएंगे जैसे एकलौते पुत्र के लिये रोते-पीटते हैं, और ऐसा भारी शोक करेंगे, जैसा पहिलौठे के लिये करते हैं।
यिर्मयाह 31:13
उस समय उनकी कुमारियां नाचती हुई हर्ष करेंगी, और जवान और बूढ़े एक संग आनन्द करेंगे। क्योंकि मैं उनके शोक को दूर कर के उन्हें आनन्दित करूंगा, मैं उन्हें शान्ति दूंगा, और दु:ख के बदले आनन्द दूंगा।
भजन संहिता 150:4
डफ बजाते और नाचते हुए उसकी स्तुति करो; तार वाले बाजे और बांसुली बजाते हुए उसकी स्तुति करो!
भजन संहिता 148:11
हे पृथ्वी के राजाओं, और राज्य राज्य के सब लोगों, हे हाकिमों और पृथ्वी के सब न्यायियों!
1 शमूएल 18:6
जब दाऊद उस पलिश्ती को मारकर लौटा आता था, और वे सब लोग भी आ रहे थे, तब सब इस्राएली नगरों से स्त्रियों ने निकलकर डफ और तिकोने बाजे लिए हुए, आनन्द के साथ गाती और नाचती हुई, शाऊल राजा के स्वागत में निकलीं।
न्यायियों 5:1
उसी दिन दबोरा और अबीनोअम के पुत्र बाराक ने यह गीत गाया,