यिर्मयाह 44:23 in Hindi

हिंदी हिंदी बाइबिल यिर्मयाह यिर्मयाह 44 यिर्मयाह 44:23

Jeremiah 44:23
क्योंकि तुम धूप जलाकर यहोवा के विरुद्ध पाप करते और उसकी नहीं सुनते थे, और उसकी व्यवस्था और विधियों और चितौनियों के अनुसार नहीं चले, इस कारण यह विपत्ति तुम पर आ पड़ी है, जैसे कि आज है।

Jeremiah 44:22Jeremiah 44Jeremiah 44:24

Jeremiah 44:23 in Other Translations

King James Version (KJV)
Because ye have burned incense, and because ye have sinned against the LORD, and have not obeyed the voice of the LORD, nor walked in his law, nor in his statutes, nor in his testimonies; therefore this evil is happened unto you, as at this day.

American Standard Version (ASV)
Because ye have burned incense, and because ye have sinned against Jehovah, and have not obeyed the voice of Jehovah, nor walked in his law, nor in his statutes, nor in his testimonies; therefore this evil is happened unto you, as it is this day.

Bible in Basic English (BBE)
Because you have been burning perfumes, and sinning against the Lord, and have not given ear to the voice of the Lord, or gone in the way of his law or his rules or his orders; for this reason this evil has come on you, as it is today.

Darby English Bible (DBY)
Because ye have burned incense, and because ye have sinned against Jehovah, and have not hearkened unto the voice of Jehovah, nor walked in his law, nor in his statutes, nor in his testimonies; therefore this evil hath come upon you, as at this day.

World English Bible (WEB)
Because you have burned incense, and because you have sinned against Yahweh, and have not obeyed the voice of Yahweh, nor walked in his law, nor in his statutes, nor in his testimonies; therefore this evil is happened to you, as it is this day.

Young's Literal Translation (YLT)
`Because that ye have made perfume, and because ye have sinned against Jehovah, and have not hearkened to the voice of Jehovah, and in His law, and in His statutes, and in His testimonies ye have not walked, therefore hath this evil met you as `at' this day.'

Because
מִפְּנֵי֩mippĕnēymee-peh-NAY

אֲשֶׁ֨רʾăšeruh-SHER
ye
have
burned
incense,
קִטַּרְתֶּ֜םqiṭṭartemkee-tahr-TEM
because
and
וַאֲשֶׁ֧רwaʾăšerva-uh-SHER
ye
have
sinned
חֲטָאתֶ֣םḥăṭāʾtemhuh-ta-TEM
against
the
Lord,
לַיהוָ֗הlayhwâlai-VA
not
have
and
וְלֹ֤אwĕlōʾveh-LOH
obeyed
שְׁמַעְתֶּם֙šĕmaʿtemsheh-ma-TEM
the
voice
בְּק֣וֹלbĕqôlbeh-KOLE
Lord,
the
of
יְהוָ֔הyĕhwâyeh-VA
in
וּבְתֹרָת֧וֹûbĕtōrātôoo-veh-toh-ra-TOH
his
וּבְחֻקֹּתָ֛יוûbĕḥuqqōtāywoo-veh-hoo-koh-TAV
law,
statutes,
in
וּבְעֵדְוֺתָ֖יוûbĕʿēdĕwōtāywoo-veh-ay-deh-voh-TAV
nor
his
testimonies;
his
לֹ֣אlōʾloh
in
nor
nor
walked
הֲלַכְתֶּ֑םhălaktemhuh-lahk-TEM
therefore
עַלʿalal

כֵּ֞ןkēnkane
unto
קָרָ֥אתqārātka-RAHT
is
אֶתְכֶ֛םʾetkemet-HEM
happened
evil
this
הָרָעָ֥הhārāʿâha-ra-AH
day.
you,
as
at
הַזֹּ֖אתhazzōtha-ZOTE
this
כַּיּ֥וֹםkayyômKA-yome
הַזֶּֽה׃hazzeha-ZEH

Cross Reference

दानिय्येल 9:11
वरन सब इस्राएलियों ने तेरी व्यवस्था का उल्लंघन किया, और ऐसे हट गए कि तेरी नहीं सुनी। इस कारण जिस शाप की चर्चा परमेश्वर के दास मूसा की व्यवस्था में लिखी हुई है, वह शाप हम पर घट गया, क्योंकि हम ने उसके विरुद्ध पाप किया है।

1 राजा 9:9
तब लोग कहेंगे, कि उन्होंने अपने परमेश्वर यहोवा को जो उनके पुरखाओं को मिस्र देश से निकाल लाया था। तजकर पराये देवताओं को पकड़ लिया, और उन को दण्डवत की और उनकी उपासना की इस कारण यहोवा ने यह सब विपत्ति उन पर डाल दी।

भजन संहिता 119:150
जो दुष्टता में धुन लगाते हैं, वे निकट आ गए हैं; वे तेरी व्यवस्था से दूर हैं।

नहेमायाह 13:18
क्या तुम्हारे पुरखा ऐसा नहीं करते थे? और क्या हमारे परमेश्वर ने यह सब विपत्ति हम पर और इस नगर पर न डाली? तौभी तुम विश्रामदिन को अपवित्र करने से इस्राएल पर परमेश्वर का क्रोध और भी भड़काते जाते हो।

2 कुरिन्थियों 6:16
और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बन्ध? क्योंकि हम तो जीवते परमेश्वर का मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है कि मैं उन में बसूंगा और उन में चला फिरा करूंगा; और मैं उन का परमेश्वर हूंगा, और वे मेरे लोग होंगे।

1 कुरिन्थियों 10:20
नहीं, वरन यह, कि अन्यजाति जो बलिदान करते हैं, वे परमेश्वर के लिये नहीं, परन्तु दुष्टात्माओं के लिये बलिदान करते हैं: और मैं नहीं चाहता, कि तुम दुष्टात्माओं के सहभागी हो।

विलापगीत 1:8
यरूशलेम ने बड़ा पाप किया, इसलिये वह अशुद्ध स्त्री सी हो गई है; जितने उसका आदर करते थे वे उसका निरादर करते हैं, क्योंकि उन्होंने उसकी नंगाई देखी है; हां, वह कराहती हुई मुंह फेर लेती है।

यिर्मयाह 44:21
तुम्हारे पुरखा और तुम जो अपने राजाओं और हाकिमों और लोगों समेत यहूदा देश के नगरों और यरूशलेम की सड़कों में धूप जलाते थे, क्या वह यहोवा के ध्यान में नहीं आया?

यिर्मयाह 44:18
परन्तु जब से हम ने स्वर्ग की रानी के लिये धूप जलाना और तपावन देना छोड़ दिया, तब से हम को सब वस्तुओं की घटी है; और हम तलवार और महंगी के द्वारा मिट चले हैं।

यिर्मयाह 44:8
क्योंकि इस मिस्र देश में जहां तुम परदेशी हो कर रहने के लिये आए हो, तुम अपने कामों के द्वारा, अर्थात दूसरे देवताओं के लिये धूप जला कर मुझे रिस दिलाते हो जिस से तुम नाश हो जाओगे ओर पृथ्वी भर की सब जातियों के लोग तुम्हारी जाति की नामधराई करेंगे और तुम्हारी उपमा देकर शाप दिया करेंगे।

यिर्मयाह 40:3
ओर जैसा यहोवा ने कहा था वैसा ही उसने पूरा भी किया है। तुम लोगों ने जो यहोवा के विरुद्ध पाप किया ओर उसकी आज्ञा नहीं मानी, इस कारण तुम्हारी यह दशा हुई है।

यिर्मयाह 32:31
यह नगर जब से बसा है तब से आज के दिन तक मेरे क्रोध और जलजलाहट के भड़कने का कारण हुआ है, इसलिये अब मैं इस को अपने साम्हने से इस कारण दूर करूंगा

यिर्मयाह 7:13
अब यहोवा की यह वाणी है, कि तुम जो ये सब काम करते आए हो, और यद्यपि मैं तुम से बड़े यत्न से बातें करता रहा हूँ, तौभी तुम ने नहीं सुना, और तुम्हें बुलाता आया परन्तु तुम नहीं बोले,

भजन संहिता 119:155
दुष्टों को उद्धार मिलना कठिन है, क्योंकि वे तेरी विधियों की सुधि नहीं रखते।

भजन संहिता 78:56
तौभी उन्होने परमप्रधान परमेश्वर की परीक्षा की और उससे बलवा किया, और उसकी चितौनियों को न माना,

2 इतिहास 36:16
परन्तु वे परमेश्वर के दूतों को ठट्ठों में उड़ाते, उस के वचनों को तुच्छ जानते, और उसके नबियों की हंसी करते थे। निदान यहोवा अपनी प्रजा पर ऐसा झुंझला उठा, कि बचने का कोई उपाय न रहा।