यशायाह 66:11
जिस से तुम उसके शान्तिरूपी स्तन से दूध पी पीकर तृप्त हो; और दूध पीकर उसकी महिमा की बहुतायत से अत्यन्त सुखी हो॥
That | לְמַ֤עַן | lĕmaʿan | leh-MA-an |
ye may suck, | תִּֽינְקוּ֙ | tînĕqû | tee-neh-KOO |
satisfied be and | וּשְׂבַעְתֶּ֔ם | ûśĕbaʿtem | oo-seh-va-TEM |
with the breasts | מִשֹּׁ֖ד | miššōd | mee-SHODE |
of her consolations; | תַּנְחֻמֶ֑יהָ | tanḥumêhā | tahn-hoo-MAY-ha |
that | לְמַ֧עַן | lĕmaʿan | leh-MA-an |
ye may milk out, | תָּמֹ֛צּוּ | tāmōṣṣû | ta-MOH-tsoo |
delighted be and | וְהִתְעַנַּגְתֶּ֖ם | wĕhitʿannagtem | veh-heet-ah-nahɡ-TEM |
with the abundance | מִזִּ֥יז | mizzîz | mee-ZEEZ |
of her glory. | כְּבוֹדָֽהּ׃ | kĕbôdāh | keh-voh-DA |
Cross Reference
यशायाह 60:16
तू अन्यजातियों का दूध पी लेगी, तू राजाओं की छातियां चूसेगी; और तू जान लेगी कि मैं यहोवा तेरा उद्धारकर्त्ता और तेरा छुड़ाने वाला, याकूब का सर्वशक्तिमान हूं॥
योएल 3:18
और उस समय पहाड़ों से नया दाखमधु टपकने लगेगा, और टीलों से दूध बहने लगेगा, और यहूदा देश के सब नाले जल से भर जाएंगे; और यहोवा के भवन में से एक सोता फूट निकलेगा, जिस से शित्तीम का नाम नाला सींचा जाएगा॥
भजन संहिता 36:8
वे तेरे भवन के चिकने भोजन से तृप्त होंगे, और तू अपनी सुख की नदी में से उन्हें पिलाएगा।
यशायाह 60:5
तब तू इसे देखेगी और तेरा मुख चमकेगा, तेरा हृदय थरथराएगा और आनन्द से भर जाएगा; क्योंकि समुद्र का सारा धन और अन्यजातियों की धन-सम्पति तुझ को मिलेगी।
1 पतरस 2:2
नये जन्मे हुए बच्चों की नाईं निर्मल आत्मिक दूध की लालसा करो, ताकि उसके द्वारा उद्धार पाने के लिये बढ़ते जाओ।