उत्पत्ति 48:4 in Hindi

हिंदी हिंदी बाइबिल उत्पत्ति उत्पत्ति 48 उत्पत्ति 48:4

Genesis 48:4
और कहा, सुन, मैं तुझे फुला-फलाकर बढ़ाऊंगा, और तुझे राज्य राज्य की मण्डली का मूल बनाऊंगा, और तेरे पश्चात तेरे वंश को यह देश दे दूंगा, जिस से कि वह सदा तक उनकी निज भूमि बनी रहे।

Genesis 48:3Genesis 48Genesis 48:5

Genesis 48:4 in Other Translations

King James Version (KJV)
And said unto me, Behold, I will make thee fruitful, and multiply thee, and I will make of thee a multitude of people; and will give this land to thy seed after thee for an everlasting possession.

American Standard Version (ASV)
and said unto me, Behold, I will make thee fruitful, and multiply thee, and I will make of thee a company of peoples, and will give this land to thy seed after thee for an everlasting possession.

Bible in Basic English (BBE)
And said to me, Truly, I will make you fertile and give you increase and will make of you a great family of nations: and I will give this land to your seed after you to be their heritage for ever.

Darby English Bible (DBY)
and he said to me, Behold, I will make thee fruitful and multiply thee, and I will make of thee a company of peoples; and will give this land to thy seed after thee [for] an everlasting possession.

Webster's Bible (WBT)
And said to me, Behold I will make thee fruitful, and multiply thee, and I will make of thee a multitude of people; and will give this land to thy seed after thee, for an everlasting possession.

World English Bible (WEB)
and said to me, 'Behold, I will make you fruitful, and multiply you, and I will make of you a company of peoples, and will give this land to your seed after you for an everlasting possession.'

Young's Literal Translation (YLT)
and saith unto me, Lo, I am making thee fruitful, and have multiplied thee, and given thee for an assembly of peoples, and given this land to thy seed after thee, a possession age-during.

for
And
וַיֹּ֣אמֶרwayyōʾmerva-YOH-mer
said
אֵלַ֗יʾēlayay-LAI
unto
me,
הִנְנִ֤יhinnîheen-NEE
Behold,
fruitful,
thee
make
will
מַפְרְךָ֙maprĕkāmahf-reh-HA
I
and
וְהִרְבִּיתִ֔ךָwĕhirbîtikāveh-heer-bee-TEE-ha
multiply
make
will
I
and
וּנְתַתִּ֖יךָûnĕtattîkāoo-neh-ta-TEE-ha
thee,
multitude
a
thee
לִקְהַ֣לliqhalleek-HAHL
of
of
עַמִּ֑יםʿammîmah-MEEM
people;
give
will
וְנָ֨תַתִּ֜יwĕnātattîveh-NA-ta-TEE
and
אֶתʾetet

הָאָ֧רֶץhāʾāreṣha-AH-rets
land
הַזֹּ֛אתhazzōtha-ZOTE
this
seed
thy
לְזַרְעֲךָ֥lĕzarʿăkāleh-zahr-uh-HA
to
after
אַֽחֲרֶ֖יךָʾaḥărêkāah-huh-RAY-ha
thee
possession.
an
אֲחֻזַּ֥תʾăḥuzzatuh-hoo-ZAHT
everlasting
עוֹלָֽם׃ʿôlāmoh-LAHM

Cross Reference

उत्पत्ति 17:8
और मैं तुझ को, और तेरे पश्चात तेरे वंश को भी, यह सारा कनान देश, जिस में तू परदेशी हो कर रहता है, इस रीति दूंगा कि वह युग युग उनकी निज भूमि रहेगी, और मैं उनका परमेश्वर रहूंगा।

उत्पत्ति 35:11
फिर परमेश्वर ने उससे कहा, मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर हूं: तू फूले-फले और बढ़े; और तुझ से एक जाति वरन जातियों की एक मण्डली भी उत्पन्न होगी, और तेरे वंश में राजा उत्पन्न होंगे।

आमोस 9:14
मैं अपनी प्रजा इस्राएल के बंधुओं को फेर ले आऊंगा, और वे उजड़े हुए नगरों को सुधारकर उन में बसेंगे; वे दाख की बारियां लगा कर दाखमधु पीएंगे, और बगीचे लगा कर उनके फल खाएंगे।

व्यवस्थाविवरण 32:8
जब परमप्रधान ने एक एक जाति को निज निज भाग बांट दिया, और आदमियों को अलग अलग बसाया, तब उसने देश देश के लोगों के सिवाने इस्राएलियों की गिनती के अनुसार ठहराए॥

निर्गमन 1:11
इसलिये उन्होंने उन पर बेगारी कराने वालों को नियुक्त किया कि वे उन पर भार डाल डालकर उन को दु:ख दिया करें; तब उन्होंने फिरौन के लिये पितोम और रामसेस नाम भण्डार वाले नगरों को बनाया।

निर्गमन 1:7
और इस्राएल की सन्तान फूलने फलने लगी; और वे अत्यन्त सामर्थी बनते चले गए; और इतना बढ़ गए कि कुल देश उन से भर गया॥

उत्पत्ति 47:27
और इस्राएली मिस्र के गोशेन देश में रहने लगे; और वहां की भूमि को अपने वश में कर लिया, और फूले-फले, और अत्यन्त बढ़ गए॥

उत्पत्ति 46:3
उसने कहा, मैं ईश्वर तेरे पिता का परमेश्वर हूं, तू मिस्र में जाने से मत डर; क्योंकि मैं तुझ से वहां एक बड़ी जाति बनाऊंगा।

उत्पत्ति 32:12
तू ने तो कहा है, कि मैं निश्चय तेरी भलाई करूंगा, और तेरे वंश को समुद्र की बालू के किनकों के समान बहुत करूंगा, जो बहुतायत के मारे गिने नहीं जो सकते।

उत्पत्ति 28:13
और यहोवा उसके ऊपर खड़ा हो कर कहता है, कि मैं यहोवा, तेरे दादा इब्राहीम का परमेश्वर, और इसहाक का भी परमेश्वर हूं: जिस भूमि पर तू पड़ा है, उसे मैं तुझ को और तेरे वंश को दूंगा।

उत्पत्ति 28:3
और सर्वशक्तिमान ईश्वर तुझे आशीष दे, और फुला-फला कर बढ़ाए, और तू राज्य राज्य की मण्डली का मूल हो।

उत्पत्ति 26:4
और मैं तेरे वंश को आकाश के तारागण के समान करूंगा। और मैं तेरे वंश को ये सब देश दूंगा, और पृथ्वी की सारी जातियां तेरे वंश के कारण अपने को धन्य मानेंगी।

उत्पत्ति 22:17
इस कारण मैं निश्चय तुझे आशीष दूंगा; और निश्चय तेरे वंश को आकाश के तारागण, और समुद्र के तीर की बालू के किनकों के समान अनगिनित करूंगा, और तेरा वंश अपने शत्रुओं के नगरों का अधिकारी होगा:

उत्पत्ति 17:13
जो तेरे घर में उत्पन्न हो, अथवा तेरे रुपे से मोल लिया जाए, उसका खतना अवश्य ही किया जाए; सो मेरी वाचा जिसका चिन्ह तुम्हारी देह में होगा वह युग युग रहेगी।

उत्पत्ति 13:15
क्योंकि जितनी भूमि तुझे दिखाई देती है, उस सब को मैं तुझे और तेरे वंश को युग युग के लिये दूंगा।

उत्पत्ति 12:2
और मैं तुझ से एक बड़ी जाति बनाऊंगा, और तुझे आशीष दूंगा, और तेरा नाम बड़ा करूंगा, और तू आशीष का मूल होगा।