उत्पत्ति 19:32
सो आ, हम अपने पिता को दाखमधु पिला कर, उसके साथ सोएं, जिस से कि हम अपने पिता के वंश को बचाए रखें।
Come, | לְכָ֨ה | lĕkâ | leh-HA |
let us make | נַשְׁקֶ֧ה | našqe | nahsh-KEH |
father our | אֶת | ʾet | et |
drink | אָבִ֛ינוּ | ʾābînû | ah-VEE-noo |
wine, | יַ֖יִן | yayin | YA-yeen |
lie will we and | וְנִשְׁכְּבָ֣ה | wĕniškĕbâ | veh-neesh-keh-VA |
with | עִמּ֑וֹ | ʿimmô | EE-moh |
preserve may we that him, | וּנְחַיֶּ֥ה | ûnĕḥayye | oo-neh-ha-YEH |
seed | מֵֽאָבִ֖ינוּ | mēʾābînû | may-ah-VEE-noo |
of our father. | זָֽרַע׃ | zāraʿ | ZA-ra |
Cross Reference
उत्पत्ति 9:21
और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया।
उत्पत्ति 11:3
तब वे आपस में कहने लगे, कि आओ; हम ईंटें बना बना के भली भाँति आग में पकाएं, और उन्होंने पत्थर के स्थान में ईंट से, और चूने के स्थान में मिट्टी के गारे से काम लिया।
लैव्यवस्था 18:6
तुम में से कोई अपनी किसी निकट कुटुम्बिन का तन उघाड़ने को उसके पास न जाए। मैं यहोवा हूं।
नीतिवचन 23:31
जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, और कटोरे में उसका सुन्दर रंग होता है, और जब वह धार के साथ उण्डेला जाता है, तब उस को न देखना।
हबक्कूक 2:15
हाय उस पर, जो अपने पड़ोसी को मदिरा पिलाता, और उस में विष मिलाकर उसको मतवाला कर देता है कि उसको नंगा देखे।
मरकुस 12:19
कि हे गुरू, मूसा ने हमारे लिये लिखा है, कि यदि किसी का भाई बिना सन्तान मर जाए, और उस की पत्नी रह जाए, तो उसका भाई उस की पत्नी को ब्याह ले और अपने भाई के लिये वंश उत्पन्न करे: सात भाई थे।