Daniel 7 - YLT (Hindi)
1 In the first year of Belshazzar king of Babylon, Daniel hath seen a dream, and the visions of his head on his bed, then the dream he hath written, the chief of the things he hath said.बाबुल के राजा बेलशस्सर के पहिले वर्ष में, दानिय्येल ने पलंग पर स्वप्न देखा। तब उसने वह स्वप्न लिखा, और बातों का सारांश भी वर्णन किया।
2 Answered hath Daniel and said, `I was seeing in my vision by night, and lo, the four winds of the heavens are coming forth to the great sea;दानिय्येल ने यह कहा, मैं ने रात को यह स्वप्न देखा कि महासागर पर चौमुखी आंधी चलने लगी।
3 and four great beasts are coming up from the sea, diverse one from another.तब समुद्र में से चार बड़े बड़े जन्तु, जो एक दूसरे से भिन्न थे, निकल आए।
4 The first `is' like a lion, and it hath an eagle's wings. I was seeing till that its wings have been plucked, and it hath been lifted up from the earth, and on feet as a man it hath been caused to stand, and a heart of man is given to it.पहिला जन्तु सिंह के समान था और उसके पंख उकाब के से थे। और मेरे देखते देखते उसके पंखों के पर नोचे गए और वह भूमि पर से उठा कर, मनुष्य की नाईं पांवों के बल खड़ा किया गया; और उसको मनुष्य का हृदय दिया गया।
5 And lo, another beast, a second, like to a bear, and to the same authority it hath been raised, and three ribs `are' in its mouth, between its teeth, and thus they are saying to it, Rise, consume much flesh.फिर मैं ने एक और जन्तु देखा जो रीछ के समान था, और एक पांजर के बल उठा हुआ था, और उसके मुंह में दांतों के बीच तीन पसुली थीं; और लोग उस से कह रहे थे, उठ कर बहुत मांस खा।
6 `After this I was seeing, and lo, another like a leopard, and it hath four wings of a fowl on its back, and four heads hath the beast, and dominion is given to it.इसके बाद मैं ने दृष्टि की और देखा कि चीते के समान एक और जन्तु है जिसकी पीठ पर पक्षी के से चार पंख हैं; और उस जन्तु के चार सिर थे; और उसको अधिकार दिया गया।
7 `After this I was seeing in the visions of the night, and lo, a fourth beast, terrible and fearful, and exceedingly strong; and it hath iron teeth very great, it hath consumed, yea, it doth break small, and the remnant with its feet it hath trampled; and it `is' diverse from all the beasts that `are' before it; and it hath ten horns.फिर इसके बाद मैं ने स्वप्न में दृष्टि की और देखा, कि एक चौथा जन्तु है जो भयंकर और डरावना और बहुत सामर्थी है; और उसके बड़े बड़े लोहे के दांत हैं; वह सब कुछ खा डालता है और चूर चूर करता है, और जो बच जाता है, उसे पैरों से रौंदता है। और वह सब पहिले जन्तुओं से भिन्न है; और उसके दस सींग हैं।
8 `I was considering about the horns, and lo, another horn, a little one, hath come up between them, and three of the first horns have been eradicated from before it, and lo, eyes as the eyes of man `are' in this horn, and a mouth speaking great things.मैं उन सींगों को ध्यान से देख रहा था तो क्या देखा कि उनके बीच एक और छोटा सा सींग निकला, और उसके बल से उन पहिले सींगों में से तीन उखाड़े गए; फिर मैं ने देखा कि इस सींग में मनुष्य की सी आंखें, और बड़ा बोल बोलने वाला मुंह भी है।
9 `I was seeing till that thrones have been thrown down, and the Ancient of Days is seated, His garment as snow `is' white, and the hair of his head `is' as pure wool, His throne flames of fire, its wheels burning fire.मैं ने देखते देखते अन्त में क्या देखा, कि सिंहासन रखे गए, और कोई अति प्राचीन विराजमान हुआ; उसका वस्त्र हिम सा उजला, और सिर के बाल निर्मल ऊन सरीखे थे; उसका सिंहासन अग्निमय और उसके पहिये धधकती हुई आग के से देख पड़ते थे।
10 A flood of fire is proceeding and coming forth from before Him, a thousand thousands do serve Him, and a myriad of myriads before Him do rise up, the Judge is seated, and the books have been opened.उस प्राचीन के सम्मुख से आग की धारा निकल कर बह रही थी; फिर हजारोंहजार लोग उसकी सेवा टहल कर रहे थे, और लाखों लाख लोग उसके साम्हने हाजिर थे; फिर न्यायी बैठ गए, और पुस्तकें खोली गईं।
11 `I was seeing, then, because of the voice of the great words that the horn is speaking, I was seeing till that the beast is slain, and his body hath been destroyed, and given to the burning fire;उस समय उस सींग का बड़ा बोल सुन कर मैं देखता रहा, और देखते देखते अन्त में देखा कि वह जन्तु घात किया गया, और उसका शरीर धधकती हुई आग में भस्म किया गया।
12 and the rest of the beasts have caused their dominion to pass away, and a prolongation in life is given to them, till a season and a time.और रहे हुए जन्तुओं का अधिकार ले लिया गया, परन्तु उनका प्राण कुछ समय के लिये बचाया गया।
13 `I was seeing in the visions of the night, and lo, with the clouds of the heavens as a son of man was `one' coming, and unto the Ancient of Days he hath come, and before Him they have brought him near.मैं ने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुंचा, और उसको वे उसके समीप लाए।
14 And to him is given dominion, and glory, and a kingdom, and all peoples, nations, and languages do serve him, his dominion `is' a dominion age-during, that passeth not away, and his kingdom that which is not destroyed.तब उसको ऐसी प्रभुता, महिमा और राज्य दिया गया, कि देश-देश और जाति-जाति के लोग और भिन्न-भिन्न भाषा बालने वाले सब उसके आधीन हों; उसकी प्रभुता सदा तक अटल, और उसका राज्य अविनाशी ठहरा॥
15 `Pierced hath been my spirit -- I, Daniel -- in the midst of the sheath, and the visions of my head trouble me;और मुझ दानिय्येल का मन विकल हो गया, और जो कुछ मैं ने देखा था उसके कारण मैं घबरा गया।
16 I have drawn near unto one of those standing, and the certainty I seek from him of all this; and he hath said to me, yea, the interpretation of the things he hath caused me to know:तब जो लोग पास खड़े थे, उन में से एक के पास जा कर मैं ने उन सारी बातों का भेद पूछा, उस न यह कह कर मुझे उन बातों का अर्थ बताया,
17 `These great beasts, that `are' four, `are' four kings, they rise up from the earth;उन चार बड़े बड़े जन्तुओं का अर्थ चार राज्य हैं, जो पृथ्वी पर उदय होंगे।
18 and receive the kingdom do the saints of the Most High, and they strengthen the kingdom unto the age, even unto the age of the ages.परन्तु परमप्रधान के पवित्र लोग राज्य को पाएंगे और युगानयुग उसके अधिकारी बन रहेंगे॥
19 `Then I wished for certainty concerning the fourth beast, that was diverse from them all, fearful exceedingly; its teeth of iron, and its nails of brass, it hath devoured, it doth break small, and the remnant with its feet it hath trampled;तब मेरे मन में यह इच्छा हुई की उस चौथे जन्तु का भेद भी जान लूं जो और तीनों से भिन्न और अति भयंकर था और जिसके दांत लोहे के और नख पीतल के थे; वह सब कुछ खा डालता, और चूर चूर करता, और बचे हुए को पैरों से रौंद डालता था।
20 and concerning the ten horns that `are' in its heads, and of the other that came up, and before which three have fallen, even of that horn that hath eyes, and a mouth speaking great things, and whose appearance `is' great above its companions.फिर उसके सिर में के दस सींगों का भेद, और जिस नये सींग के निकलने से तीन सींग गिर गए, अर्थात जिस सींग की आंखें और बड़ा बोल बोलने वाला मुंह और सब और सींगों से अधिक भयंकर था, उसका भी भेद जानने की मुझे इच्छा हुई।
21 `I was seeing, and this horn is making war with the saints, and hath prevailed over them,और मैं ने देखा था कि वह सींग पवित्र लोगों के संग लड़ाई कर के उन पर उस समय तक प्रबल भी हो गया,
22 till that the Ancient of Days hath come, and judgment is given to the saints of the Most High, and the time hath come, and the saints have strengthened the kingdom.जब तब वह अति प्राचीन न आया, और परमप्रधान के पवित्र लोग न्यायी न ठहरे, और उन पवित्र लोगों के राज्याधिकारी होने का समय न आ पहुंचा॥
23 `Thus he said: The fourth beast is the fourth kingdom in the earth, that is diverse from all kingdoms, and it consumeth all the earth, and treadeth it down, and breaketh it small.उसने कहा, उस चौथे जन्तु का अर्थ, एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर हो कर और सब राज्यों से भिन्न होगा, और सारी पृथ्वी को नाश करेगा, और दांवकर चूर-चूर करेगा।
24 And the ten horns out of the kingdom `are' ten kings, they rise, and another doth rise after them, and it is diverse from the former, and three kings it humbleth;और उन दस सींगों का अर्थ यह है, कि उस राज्य में से दास राजा उठेंगे, और उनके बाद उन पहिलों से भिन्न एक और राजा उठेगा, जो तीन राजाओं को गिरा देगा।
25 and words as an adversary of the Most High it doth speak, and the saints of the Most High it doth wear out, and it hopeth to change seasons and law; and they are given into its hand, till a time, and times, and a division of a time.और वह परमप्रधान के विरुद्ध बातें कहेगा, और परमप्रधान के पवित्र लोगों को पीस डालेगा, और समयों और व्यवस्था के बदल देने की आशा करेगा, वरन साढ़े तीन काल तक वे सब उसके वश में कर दिए जाएंगे।
26 `And the Judge is seated, and its dominion they cause to pass away, to cut off, and to destroy -- unto the end;परन्तु, तब न्यायी बैठेंगे, और उसकी प्रभुता छीन कर मिटाई और नाश की जाएगी; यहां तक कि उसका अन्त ही हो जाएगा।
27 and the kingdom, and the dominion, even the greatness of the kingdom under the whole heavens, is given to the people -- the saints of the Most High, His kingdom `is' a kingdom age-during, and all dominions do serve and obey Him.तब राज्य और प्रभुता और धरती पर के राज्य की महिमा, परमप्रधान ही की प्रजा अर्थात उसके पवित्र लोगों को दी जाएगी, उसका राज्य सदा का राज्य है, और सब प्रभुता करने वाले उसके आधीन होंगे और उसकी आज्ञा मानेंगे।
28 `Hitherto `is' the end of the matter. I, Daniel, greatly do my thoughts trouble me, and my countenance is changed on me, and the matter in my heart I have kept.इस बात का वर्णन मैं अब कर चुका, परन्तु मुझ दानिय्येल के मन में बड़ी घबराहट बनी रही, और मैं भयभीत हो गया; और इस बात को मैं अपने मन में रखे रहा॥
Hindi Bible