प्रेरितों के काम 11:29
तब चेलों ने ठहराया, कि हर एक अपनी अपनी पूंजी के अनुसार यहूदिया में रहने वाले भाइयों की सेवा के लिये कुछ भेजे।
Then | τῶν | tōn | tone |
the | δὲ | de | thay |
disciples, | μαθητῶν | mathētōn | ma-thay-TONE |
every | καθὼς | kathōs | ka-THOSE |
man | ηὐπορεῖτό | ēuporeito | eef-poh-REE-TOH |
to according | τις | tis | tees |
his | ὥρισαν | hōrisan | OH-ree-sahn |
ability, | ἕκαστος | hekastos | AKE-ah-stose |
determined | αὐτῶν | autōn | af-TONE |
send to | εἰς | eis | ees |
relief | διακονίαν | diakonian | thee-ah-koh-NEE-an |
unto | πέμψαι | pempsai | PAME-psay |
τοῖς | tois | toos | |
the brethren | κατοικοῦσιν | katoikousin | ka-too-KOO-seen |
which | ἐν | en | ane |
dwelt | τῇ | tē | tay |
in | Ἰουδαίᾳ | ioudaia | ee-oo-THAY-ah |
Judaea: | ἀδελφοῖς· | adelphois | ah-thale-FOOS |
Cross Reference
एज्रा 2:69
उन्होंने अपनी अपनी पूंजी के अनुसार इकसठ हजार दर्कमोन सोना और पांच हजार माने चान्दी और याजकों के योग्य एक सौ अंगरखे अपनी अपनी इच्छा से उस काम के खजाने में दे दिए।
इब्रानियों 13:5
तुम्हारा स्वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।
गलातियों 2:10
केवल यह कहा, कि हम कंगालों की सुधि लें, और इसी काम के करने का मैं आप भी यत्न कर रहा था।
2 कुरिन्थियों 9:1
अब उस सेवा के विषय में जो पवित्र लोगों के लिये की जाती है, मुझे तुम को लिखना अवश्य नहीं।
2 कुरिन्थियों 8:12
क्योंकि यदि मन की तैयारी हो तो दान उसके अनुसार ग्रहण भी होता है जो उसके पास है न कि उसके अनुसार जो उसके पास नहीं।
2 कुरिन्थियों 8:2
कि क्लेश की बड़ी परीक्षा में उन के बड़े आनन्द और भारी कंगालपन के बढ़ जाने से उन की उदारता बहुत बढ़ गई।
1 कुरिन्थियों 16:1
अब उस चन्दे के विषय में जो पवित्र लोगों के लिये किया जाता है, जैसी आज्ञा मैं ने गलतिया की कलीसियाओं को दी, वैसा ही तुम भी करो।
1 कुरिन्थियों 13:5
वह अनरीति नहीं चलता, वह अपनी भलाई नहीं चाहता, झुंझलाता नहीं, बुरा नहीं मानता।
रोमियो 15:25
परन्तु अभी तो पवित्र लोगों की सेवा करने के लिये यरूशलेम को जाता हूं।
प्रेरितों के काम 11:26
और जब उन से मिला तो उसे अन्ताकिया में लाया, और ऐसा हुआ कि वे एक वर्ष तक कलीसिया के साथ मिलते और बहुत लोगों को उपदेश देते रहे, और चेले सब से पहिले अन्ताकिया ही में मसीही कहलाए॥
प्रेरितों के काम 11:1
और प्रेरितों और भाइयों ने जो यहूदिया में थे सुना, कि अन्यजातियों ने भी परमेश्वर का वचन मान लिया है।
प्रेरितों के काम 4:34
और उन में कोई भी दरिद्र न था, क्योंकि जिन के पास भूमि या घर थे, वे उन को बेच बेचकर, बिकी हुई वस्तुओं का दाम लाते, और उसे प्रेरितों के पांवों पर रखते थे।
प्रेरितों के काम 2:44
और वे सब विश्वास करने वाले इकट्ठे रहते थे, और उन की सब वस्तुएं साझे की थीं।
लूका 12:29
और तुम इस बात की खोज में न रहो, कि क्या खाएंगे और क्या पीएंगे, और न सन्देह करो।
सभोपदेशक 11:1
अपनी रोटी जल के ऊपर डाल दे, क्योंकि बहुत दिन के बाद तू उसे फिर पाएगा।
नहेमायाह 5:8
और मैं ने उन से कहा, हम लोगों ने तो अपनी शक्ति भर अपने यहूदी भाइयों को जो अन्यजातियों के हाथ बिक गए थे, दाम देकर छुड़ाया है, फिर क्या तुम अपने भाइयों को बेचोगे? क्या वे हमारे हाथ बिकेंगे? तब वे चुप रहे और कुछ न कह सके।
1 पतरस 4:9
बिना कुड़कुड़ाए एक दूसरे की पहुनाई करो।