Hebrews 3 - YLT (Hindi)
1 Wherefore, holy brethren, partakers of a heavenly calling, consider the apostle and chief priest of our profession, Christ Jesus,सो हे पवित्र भाइयों तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्यान करो।
2 being stedfast to Him who did appoint him, as also Moses in all his house,जो अपने नियुक्त करने वाले के लिये विश्वास योग्य था, जैसा मूसा भी उसके सारे घर में था।
3 for of more glory than Moses hath this one been counted worthy, inasmuch as more honour than the house hath he who doth build it,क्योंकि वह मूसा से इतना बढ़ कर महिमा के योग्य समझा गया है, जितना कि घर का बनाने वाला घर से बढ़ कर आदर रखता है।
4 for every house is builded by some one, and He who the all things did build `is' God,क्योंकि हर एक घर का कोई न कोई बनाने वाला होता है, पर जिस ने सब कुछ बनाया वह परमेश्वर है।
5 and Moses indeed `was' stedfast in all his house, as an attendant, for a testimony of those things that were to be spoken,मूसा तो उसके सारे घर में सेवक की नाईं विश्वास योग्य रहा, कि जिन बातों का वर्णन होने वाला था, उन की गवाही दे।
6 and Christ, as a Son over his house, whose house are we, if the boldness and the rejoicing of the hope unto the end we hold fast.पर मसीह पुत्र की नाईं उसके घर का अधिकारी है, और उसका घर हम हैं, यदि हम साहस पर, और अपनी आशा के घमण्ड पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।
7 Wherefore, (as the Holy Spirit saith, `To-day, if His voice ye may hear --सो जैसा पवित्र आत्मा कहता है, कि यदि आज तुम उसका शब्द सुनो।
8 ye may not harden your hearts, as in the provocation, in the day of the temptation in the wilderness,तो अपने मन को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय और परीक्षा के दिन जंगल में किया था।
9 in which tempt Me did your fathers, they did prove Me, and saw My works forty years;जहां तुम्हारे बाप दादों ने मुझे जांच कर परखा और चालीस वर्ष तक मेरे काम देखे।
10 wherefore I was grieved with that generation, and said, Always do they go astray in heart, and these have not known My ways;इस कारण मैं उस समय के लोगों से रूठा रहा, और कहा, कि इन के मन सदा भटकते रहते हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहिचाना।
11 so I sware in My anger, If they shall enter into My rest -- !')तब मैं ने क्रोध में आकर शपथ खाई, कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएंगे।
12 See, brethren, lest there shall be in any of you an evil heart of unbelief in the falling away from the living God,हे भाइयो, चौकस रहो, कि तुम में ऐसा बुरा और अविश्वासी मन न हो, जो जीवते परमेश्वर से दूर हट जाए।
13 but exhort ye one another every day, while the To-day is called, that none of you may be hardened by the deceitfulness of the sin,वरन जिस दिन तक आज का दिन कहा जाता है, हर दिन एक दूसरे को समझाते रहो, ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन पाप के छल में आकर कठोर हो जाए।
14 for partakers we have become of the Christ, if the beginning of the confidence unto the end we may hold fast,क्योंकि हम मसीह के भागी हुए हैं, यदि हम अपने प्रथम भरोसे पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।
15 in its being said, `To-day, if His voice ye may hear, ye may not harden your hearts, as in the provocation,'जैसा कहा जाता है, कि यदि आज तुम उसका शब्द सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय किया था।
16 for certain having heard did provoke, but not all who did come out of Egypt through Moses;भला किन लोगों ने सुन कर क्रोध दिलाया? क्या उन सब ने नहीं जो मूसा के द्वारा मिसर से निकले थे?
17 but with whom was He grieved forty years? was it not with those who did sin, whose carcasses fell in the wilderness?और वह चालीस वर्ष तक किन लोगों से रूठा रहा? क्या उन्हीं से नहीं, जिन्हों ने पाप किया, और उन की लोथें जंगल में पड़ी रहीं?
18 and to whom did He swear that they shall not enter into His rest, except to those who did not believe? --और उस ने किन से शपथ खाई, कि तुम मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाओगे? केवल उन से जिन्हों ने आज्ञा न मानी?
19 and we see that they were not able to enter in because of unbelief.सो हम देखते हैं, कि वे अविश्वास के कारण प्रवेश न कर सके॥
Hindi Bible