Hebrews 3 - DBY (Hindi)
1 Wherefore, holy brethren, partakers of [the] heavenly calling, consider the Apostle and High Priest of our confession, Jesus,सो हे पवित्र भाइयों तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्यान करो।
2 who is faithful to him that has constituted him, as Moses also in all his house.जो अपने नियुक्त करने वाले के लिये विश्वास योग्य था, जैसा मूसा भी उसके सारे घर में था।
3 For *he* has been counted worthy of greater glory than Moses, by how much he that has built it has more honour than the house.क्योंकि वह मूसा से इतना बढ़ कर महिमा के योग्य समझा गया है, जितना कि घर का बनाने वाला घर से बढ़ कर आदर रखता है।
4 For every house is built by some one; but he who has built all things [is] God.क्योंकि हर एक घर का कोई न कोई बनाने वाला होता है, पर जिस ने सब कुछ बनाया वह परमेश्वर है।
5 And Moses indeed [was] faithful in all his house, as a ministering servant, for a testimony of the things to be spoken after;मूसा तो उसके सारे घर में सेवक की नाईं विश्वास योग्य रहा, कि जिन बातों का वर्णन होने वाला था, उन की गवाही दे।
6 but Christ, as Son over his house, whose house are *we*, if indeed we hold fast the boldness and the boast of hope firm to the end.पर मसीह पुत्र की नाईं उसके घर का अधिकारी है, और उसका घर हम हैं, यदि हम साहस पर, और अपनी आशा के घमण्ड पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।
7 Wherefore, even as says the Holy Spirit, To-day if ye will hear his voice,सो जैसा पवित्र आत्मा कहता है, कि यदि आज तुम उसका शब्द सुनो।
8 harden not your hearts, as in the provocation, in the day of temptation in the wilderness;तो अपने मन को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय और परीक्षा के दिन जंगल में किया था।
9 where your fathers tempted [me], by proving [me], and saw my works forty years.जहां तुम्हारे बाप दादों ने मुझे जांच कर परखा और चालीस वर्ष तक मेरे काम देखे।
10 Wherefore I was wroth with this generation, and said, They always err in heart; and *they* have not known my ways;इस कारण मैं उस समय के लोगों से रूठा रहा, और कहा, कि इन के मन सदा भटकते रहते हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहिचाना।
11 so I swore in my wrath, If they shall enter into my rest.तब मैं ने क्रोध में आकर शपथ खाई, कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएंगे।
12 See, brethren, lest there be in any one of you a wicked heart of unbelief, in turning away from [the] living God.हे भाइयो, चौकस रहो, कि तुम में ऐसा बुरा और अविश्वासी मन न हो, जो जीवते परमेश्वर से दूर हट जाए।
13 But encourage yourselves each day, as long as it is called To-day, that none of you be hardened by the deceitfulness of sin.वरन जिस दिन तक आज का दिन कहा जाता है, हर दिन एक दूसरे को समझाते रहो, ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन पाप के छल में आकर कठोर हो जाए।
14 For we are become companions of the Christ if indeed we hold the beginning of the assurance firm to the end;क्योंकि हम मसीह के भागी हुए हैं, यदि हम अपने प्रथम भरोसे पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।
15 in that it is said, To-day if ye will hear his voice, do not harden your hearts, as in the provocation;जैसा कहा जाता है, कि यदि आज तुम उसका शब्द सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय किया था।
16 (for who was it, who, having heard, provoked? but [was it] not all who came out of Egypt by Moses?भला किन लोगों ने सुन कर क्रोध दिलाया? क्या उन सब ने नहीं जो मूसा के द्वारा मिसर से निकले थे?
17 And with whom was he wroth forty years? [Was it] not with those who had sinned, whose carcases fell in the wilderness?और वह चालीस वर्ष तक किन लोगों से रूठा रहा? क्या उन्हीं से नहीं, जिन्हों ने पाप किया, और उन की लोथें जंगल में पड़ी रहीं?
18 And to whom sware he that they should not enter into his rest, but to those who had not hearkened to the word?और उस ने किन से शपथ खाई, कि तुम मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाओगे? केवल उन से जिन्हों ने आज्ञा न मानी?
19 And we see that they could not enter in on account of unbelief;)सो हम देखते हैं, कि वे अविश्वास के कारण प्रवेश न कर सके॥
Hindi Bible