Bible

Hebrews 3 - BBE (Hindi)

1 For this reason, holy brothers, marked out to have a part in heaven, give thought to Jesus the representative and high priest of our faith;सो हे पवित्र भाइयों तुम जो स्वर्गीय बुलाहट में भागी हो, उस प्रेरित और महायाजक यीशु पर जिसे हम अंगीकार करते हैं ध्यान करो।

2 Who kept faith with God who gave him his place, even as Moses did in all his house.जो अपने नियुक्त करने वाले के लिये विश्वास योग्य था, जैसा मूसा भी उसके सारे घर में था।

3 And it was right for this man to have more honour than Moses, even as the builder of a house has more honour than the house.क्योंकि वह मूसा से इतना बढ़ कर महिमा के योग्य समझा गया है, जितना कि घर का बनाने वाला घर से बढ़ कर आदर रखता है।

4 For every house has a builder; but the builder of all things is God.क्योंकि हर एक घर का कोई न कोई बनाने वाला होता है, पर जिस ने सब कुछ बनाया वह परमेश्वर है।

5 And Moses certainly kept faith as a servant, in all his house, and as a witness of those things which were to be said later;मूसा तो उसके सारे घर में सेवक की नाईं विश्वास योग्य रहा, कि जिन बातों का वर्णन होने वाला था, उन की गवाही दे।

6 But Christ as a son, over his house; whose house are we, if we keep our hearts fixed in the glad and certain hope till the end.पर मसीह पुत्र की नाईं उसके घर का अधिकारी है, और उसका घर हम हैं, यदि हम साहस पर, और अपनी आशा के घमण्ड पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।

7 And so, as the Holy Spirit says, Today if you let his voice come to your ears,सो जैसा पवित्र आत्मा कहता है, कि यदि आज तुम उसका शब्द सुनो।

8 Be not hard of heart, as when you made me angry, on the day of testing in the waste land,तो अपने मन को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय और परीक्षा के दिन जंगल में किया था।

9 When your fathers put me to the test, and saw my works for forty years.जहां तुम्हारे बाप दादों ने मुझे जांच कर परखा और चालीस वर्ष तक मेरे काम देखे।

10 So that I was angry with this generation, and I said, Their hearts are in error at all times, and they have no knowledge of my ways;इस कारण मैं उस समय के लोगों से रूठा रहा, और कहा, कि इन के मन सदा भटकते रहते हैं, और इन्होंने मेरे मार्गों को नहीं पहिचाना।

11 And being angry I made an oath, saying, They may not come into my rest.तब मैं ने क्रोध में आकर शपथ खाई, कि वे मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाएंगे।

12 My brothers, take care that there is not by chance in any one of you an evil heart without belief, turning away from the living God:हे भाइयो, चौकस रहो, कि तुम में ऐसा बुरा और अविश्वासी मन न हो, जो जीवते परमेश्वर से दूर हट जाए।

13 But give comfort to one another every day as long as it is still Today; so that no one among you may be made hard by the deceit of sin:वरन जिस दिन तक आज का दिन कहा जाता है, हर दिन एक दूसरे को समझाते रहो, ऐसा न हो, कि तुम में से कोई जन पाप के छल में आकर कठोर हो जाए।

14 For if we keep the substance of the faith which we had at the start, even till the end, we have a part with Christ;क्योंकि हम मसीह के भागी हुए हैं, यदि हम अपने प्रथम भरोसे पर अन्त तक दृढ़ता से स्थिर रहें।

15 As it is said, Today if you will let his voice come to your ears, be not hard of heart, as when you made him angry.जैसा कहा जाता है, कि यदि आज तुम उसका शब्द सुनो, तो अपने मनों को कठोर न करो, जैसा कि क्रोध दिलाने के समय किया था।

16 Who made him angry when his voice came to them? was it not all those who came out of Egypt with Moses?भला किन लोगों ने सुन कर क्रोध दिलाया? क्या उन सब ने नहीं जो मूसा के द्वारा मिसर से निकले थे?

17 And with whom was he angry for forty years? was it not with those who did evil, who came to their deaths in the waste land?और वह चालीस वर्ष तक किन लोगों से रूठा रहा? क्या उन्हीं से नहीं, जिन्हों ने पाप किया, और उन की लोथें जंगल में पड़ी रहीं?

18 And to whom did he make an oath that they might not come into his rest? was it not to those who went against his orders?और उस ने किन से शपथ खाई, कि तुम मेरे विश्राम में प्रवेश करने न पाओगे? केवल उन से जिन्हों ने आज्ञा न मानी?

19 So we see that they were not able to go in because they had no belief.सो हम देखते हैं, कि वे अविश्वास के कारण प्रवेश न कर सके॥

Hindi Bible