Bible

Genesis 5 - YLT (Hindi)

1 This `is' an account of the births of Adam: In the day of God's preparing man, in the likeness of God He hath made him;आदम की वंशावली यह है। जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की तब अपने ही स्वरूप में उसको बनाया;

2 a male and a female He hath prepared them, and He blesseth them, and calleth their name Man, in the day of their being prepared.उसने नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टि की और उन्हें आशीष दी, और उनकी सृष्टि के दिन उनका नाम आदम रखा।

3 And Adam liveth an hundred and thirty years, and begetteth `a son' in his likeness, according to his image, and calleth his name Seth.जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा उसकी समानता में उस ही के स्वरूप के अनुसार एक पुत्र उत्पन्न हुआ उसका नाम शेत रखा।

4 And the days of Adam after his begetting Seth are eight hundred years, and he begetteth sons and daughters.और शेत के जन्म के पश्चात आदम आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

5 And all the days of Adam which he lived are nine hundred and thirty years, and he dieth.और आदम की कुल अवस्था नौ सौ तीस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

6 And Seth liveth an hundred and five years, and begetteth Enos.जब शेत एक सौ पांच वर्ष का हुआ, तब उसने एनोश को जन्म दिया।

7 And Seth liveth after his begetting Enos eight hundred and seven years, and begetteth sons and daughters.और एनोश के जन्म के पश्चात शेत आठ सौ सात वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

8 And all the days of Seth are nine hundred and twelve years, and he dieth.और शेत की कुल अवस्था नौ सौ बारह वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

9 And Enos liveth ninety years, and begetteth Cainan.जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।

10 And Enos liveth after his begetting Cainan eight hundred and fifteen years, and begetteth sons and daughters.और केनान के जन्म के पश्चात एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां हुई।

11 And all the days of Enos are nine hundred and five years, and he dieth.और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

12 And Cainan liveth seventy years, and begetteth Mahalaleel.जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।

13 And Cainan liveth after his begetting Mahalaleel eight hundred and forty years, and begetteth sons and daughters.और महललेल के जन्म के पश्चात केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

14 And all the days of Cainan are nine hundred and ten years, and he dieth.और केनान की कुल अवस्था नौ सौ दस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

15 And Mahalaleel liveth five and sixty years, and begetteth Jared.जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने येरेद को जन्म दिया।

16 And Mahalaleel liveth after his begetting Jared eight hundred and thirty years, and begetteth sons and daughters.और येरेद के जन्म के पश्चात महललेल आठ सौ तीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

17 And all the days of Mahalaleel are eight hundred and ninety and five years, and he dieth.और महललेल की कुल अवस्था आठ सौ पंचानवे वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

18 And Jared liveth an hundred and sixty and two years, and begetteth Enoch.जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ, जब उसने हनोक को जन्म दिया।

19 And Jared liveth after his begetting Enoch eight hundred years, and begetteth sons and daughters.और हनोक के जन्म के पश्चात येरेद आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

20 And all the days of Jared are nine hundred and sixty and two years, and he dieth.और येरेद की कुल अवस्था नौ सौ बासठ वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया।

21 And Enoch liveth five and sixty years, and begetteth Methuselah.जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने मतूशेलह को जन्म दिया।

22 And Enoch walketh habitually with God after his begetting Methuselah three hundred years, and begetteth sons and daughters.और मतूशेलह के जन्म के पश्चात हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलता रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

23 And all the days of Enoch are three hundred and sixty and five years.और हनोक की कुल अवस्था तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई।

24 And Enoch walketh habitually with God, and he is not, for God hath taken him.और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।

25 And Methuselah liveth an hundred and eighty and seven years, and begetteth Lamech.जब मतूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ, तब उसने लेमेक को जन्म दिया।

26 And Methuselah liveth after his begetting Lamech seven hundred and eighty and two years, and begetteth sons and daughters.और लेमेक के जन्म के पश्चात मतूशेलह सात सौ बयासी वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

27 And all the days of Methuselah are nine hundred and sixty and nine years, and he dieth.और मतूशेलह की कुल अवस्था नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

28 And Lamech liveth an hundred and eighty and two years, and begetteth a son,जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ, तब उसने एक पुत्र जन्म दिया।

29 and calleth his name Noah, saying, `This `one' doth comfort us concerning our work, and concerning the labour of our hands, because of the ground which Jehovah hath cursed.'और यह कहकर उसका नाम नूह रखा, कि यहोवा ने जो पृथ्वी को शाप दिया है, उसके विषय यह लड़का हमारे काम में, और उस कठिन परिश्रम में जो हम करते हैं, हम को शान्ति देगा।

30 And Lamech liveth after his begetting Noah five hundred and ninety and five years, and begetteth sons and daughters.और नूह के जन्म के पश्चात लेमेक पांच सौ पंचानवे वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

31 And all the days of Lamech are seven hundred and seventy and seven years, and he dieth.और लेमेक की कुल अवस्था सात सौ सतहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

32 And Noah is a son of five hundred years, and Noah begetteth Shem, Ham, and Japheth.और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया॥

Hindi Bible