Bible

Genesis 5 - BBE (Hindi)

1 This is the book of the generations of Adam. In the day when God made man, he made him in the image of God;आदम की वंशावली यह है। जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की तब अपने ही स्वरूप में उसको बनाया;

2 Male and female he made them, naming them Man, and giving them his blessing on the day when they were made.उसने नर और नारी करके मनुष्यों की सृष्टि की और उन्हें आशीष दी, और उनकी सृष्टि के दिन उनका नाम आदम रखा।

3 Adam had been living for a hundred and thirty years when he had a son like himself, after his image, and gave him the name of Seth:जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा उसकी समानता में उस ही के स्वरूप के अनुसार एक पुत्र उत्पन्न हुआ उसका नाम शेत रखा।

4 And after the birth of Seth, Adam went on living for eight hundred years, and had sons and daughters:और शेत के जन्म के पश्चात आदम आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

5 And all the years of Adam's life were nine hundred and thirty: and he came to his end.और आदम की कुल अवस्था नौ सौ तीस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

6 And Seth was a hundred and five years old when he became the father of Enosh:जब शेत एक सौ पांच वर्ष का हुआ, तब उसने एनोश को जन्म दिया।

7 And he went on living after the birth of Enosh for eight hundred and seven years, and had sons and daughters:और एनोश के जन्म के पश्चात शेत आठ सौ सात वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

8 And all the years of Seth's life were nine hundred and twelve: and he came to his end.और शेत की कुल अवस्था नौ सौ बारह वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

9 And Enosh was ninety years old when he became the father of Kenan:जब एनोश नब्बे वर्ष का हुआ, तब उसने केनान को जन्म दिया।

10 And after the birth of Kenan, Enosh went on living for eight hundred and fifteen years, and had sons and daughters:और केनान के जन्म के पश्चात एनोश आठ सौ पन्द्रह वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां हुई।

11 And all the years of Enosh were nine hundred and five: and he came to his end.और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

12 And Kenan was seventy years old when he became the father of Mahalalel:जब केनान सत्तर वर्ष का हुआ, तब उसने महललेल को जन्म दिया।

13 And after the birth of Mahalalel, Kenan went on living for eight hundred and forty years, and had sons and daughters:और महललेल के जन्म के पश्चात केनान आठ सौ चालीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

14 And all the years of Kenan's life were nine hundred and ten; and he came to his end.और केनान की कुल अवस्था नौ सौ दस वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

15 And Mahalalel was sixty-five years old when he became the father of Jared:जब महललेल पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने येरेद को जन्म दिया।

16 And after the birth of Jared, Mahalalel went on living for eight hundred and thirty years, and had sons and daughters:और येरेद के जन्म के पश्चात महललेल आठ सौ तीस वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

17 And all the years of Mahalalel's life were eight hundred and ninety-five: and he came to his end.और महललेल की कुल अवस्था आठ सौ पंचानवे वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

18 And Jared was a hundred and sixty-two years old when he became the father of Enoch:जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ, जब उसने हनोक को जन्म दिया।

19 And Jared went on living after the birth of Enoch for eight hundred years, and had sons and daughters:और हनोक के जन्म के पश्चात येरेद आठ सौ वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई।

20 And all the years of Jared's life were nine hundred and sixty-two: and he came to his end.और येरेद की कुल अवस्था नौ सौ बासठ वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया।

21 And Enoch was sixty-five years old when he became the father of Methuselah:जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने मतूशेलह को जन्म दिया।

22 And after the birth of Methuselah, Enoch went on in God's ways for three hundred years, and had sons and daughters:और मतूशेलह के जन्म के पश्चात हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलता रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

23 And all the years of Enoch's life were three hundred and sixty-five:और हनोक की कुल अवस्था तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई।

24 And Enoch went on in God's ways: and he was not seen again, for God took him.और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया।

25 And Methuselah was a hundred and eighty-seven years old when he became the father of Lamech:जब मतूशेलह एक सौ सत्तासी वर्ष का हुआ, तब उसने लेमेक को जन्म दिया।

26 And after the birth of Lamech, Methuselah went on living for seven hundred and eighty-two years, and had sons and daughters:और लेमेक के जन्म के पश्चात मतूशेलह सात सौ बयासी वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

27 And all the years of Methuselah's life were nine hundred and sixty-nine: and he came to his end.और मतूशेलह की कुल अवस्था नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

28 And Lamech was a hundred and eighty-two years old when he had a son:जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ, तब उसने एक पुत्र जन्म दिया।

29 And he gave him the name of Noah, saying, Truly, he will give us rest from our trouble and the hard work of our hands, because of the earth which was cursed by God.और यह कहकर उसका नाम नूह रखा, कि यहोवा ने जो पृथ्वी को शाप दिया है, उसके विषय यह लड़का हमारे काम में, और उस कठिन परिश्रम में जो हम करते हैं, हम को शान्ति देगा।

30 And after the birth of Noah, Lamech went on living for five hundred and ninety-five years, and had sons and daughters:और नूह के जन्म के पश्चात लेमेक पांच सौ पंचानवे वर्ष जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं।

31 And all the years of Lamech's life were seven hundred and seventy-seven: and he came to his end.और लेमेक की कुल अवस्था सात सौ सतहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥

32 And when Noah was five hundred years old, he became the father of Shem, Ham, and Japheth.और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया॥

Hindi Bible