Bible

Genesis 33 - YLT (Hindi)

1 And Jacob lifteth up his eyes, and looketh, and lo, Esau is coming, and with him four hundred men; and he divideth the children unto Leah, and unto Rachel, and unto the two maid-servants;और याकूब ने आंखें उठा कर यह देखा, कि ऐसाव चार सौ पुरूष संग लिये हुए चला जाता है। तब उसने लड़के बालों को अलग अलग बांट कर लिआ, और राहेल, और दोनों लौंडियों को सौंप दिया।

2 and he setteth the maid-servants and their children first, and Leah and her children behind, and Rachel and Joseph last.और उसने सब के आगे लड़कों समेत लौंडियों को उसके पीछे लड़कों समेत लिआ: को, और सब के पीछे राहेल और यूसुफ को रखा,

3 And he himself passed over before them, and boweth himself to the earth seven times, until his drawing nigh unto his brother,और आप उन सब के आगे बढ़ा, और सात बार भूमि पर गिर के दण्डवत की, और अपने भाई के पास पहुंचा।

4 and Esau runneth to meet him, and embraceth him, and falleth on his neck, and kisseth him, and they weep;तब ऐसाव उससे भेंट करने को दौड़ा, और उसको हृदय से लगा कर, गले से लिपट कर चूमा: फिर वे दोनों रो पड़े।

5 and he lifteth up his eyes, and seeth the women and the children, and saith, `What `are' these to thee?' And he saith, `The children with whom God hath favoured thy servant.'तब उसने आंखे उठा कर स्त्रियों और लड़के बालों को देखा; और पूछा, ये जो तेरे साथ हैं सो कौन हैं? उसने कहा, ये तेरे दास के लड़के हैं, जिन्हें परमेश्वर ने अनुग्रह कर के मुझ को दिया है।

6 And the maid-servants draw nigh, they and their children, and bow themselves;तब लड़कों समेत लौंडियों ने निकट आकर दण्डवत की।

7 and Leah also draweth nigh, and her children, and they bow themselves; and afterwards Joseph hath drawn nigh with Rachel, and they bow themselves.फिर लड़कों समेत लिआ: निकट आई, और उन्होंने भी दण्डवत की: पीछे यूसुफ और राहेल ने भी निकट आकर दण्डवत की।

8 And he saith, `What to thee `is' all this camp which I have met?' and he saith, `To find grace in the eyes of my lord.'तब उसने पूछा, तेरा यह बड़ा दल जो मुझ को मिला, उसका क्या प्रयोजन है? उसने कहा, यह कि मेरे प्रभु की अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर हो।

9 And Esau saith, `I have abundance, my brother, let it be to thyself that which thou hast.'ऐसाव ने कहा, हे मेरे भाई, मेरे पास तो बहुत है; जो कुछ तेरा है सो तेरा ही रहे।

10 And Jacob saith, `Nay, I pray thee, if, I pray thee, I have found grace in thine eyes, then thou hast received my present from my hand, because that I have seen thy face, as the seeing of the face of God, and thou art pleased with me;याकूब ने कहा, नहीं नहीं, यदि तेरा अनुग्रह मुझ पर हो, तो मेरी भेंट ग्रहण कर: क्योंकि मैं ने तेरा दर्शन पाकर, मानो परमेश्वर का दर्शन पाया है, और तू मुझ से प्रसन्न हुआ है।

11 receive, I pray thee, my blessing, which is brought to thee, because God hath favoured me, and because I have all `things';' and he presseth on him, and he receiveth,सो यह भेंट, जो तुझे भेजी गई है, ग्रहण कर: क्योंकि परमेश्वर ने मुझ पर अनुग्रह किया है, और मेरे पास बहुत है। जब उसने उस को दबाया, तब उस ने भेंट को ग्रहण किया।

12 and saith, `Let us journey and go on, and I go on before thee.'फिर ऐसाव ने कहा, आ, हम बढ़ चलें: और मैं तेरे आगे आगे चलूंगा।

13 And he saith unto him, `My lord knoweth that the children `are' tender, and the suckling flock and the herd `are' with me; when they have beaten them one day, then hath all the flock died.याकूब ने कहा, हे मेरे प्रभु, तू जानता ही है कि मेरे साथ सुकुमार लड़के, और दूध देने हारी भेड़-बकरियां और गायें है; यदि ऐसे पशु एक दिन भी अधिक हांके जाएं, तो सब के सब मर जाएंगे।

14 Let my lord, I pray thee, pass over before his servant, and I -- I lead on gently, according to the foot of the work which `is' before me, and to the foot of the children, until that I come unto my lord, to Seir.'सो मेरा प्रभु अपने दास के आगे बढ़ जाए, और मैं इन पशुओं की गति के अनुसार, जो मेरे आगे है, और लड़के बालों की गति के अनुसार धीरे धीरे चल कर सेईर में अपने प्रभु के पास पहुंचूंगा।

15 And Esau saith, `Let me, I pray thee, place with thee some of the people who `are' with me;' and he said, `Why `is' this? I find grace in the eyes of my lord.'ऐसाव ने कहा, तो अपने संग वालों में से मैं कई एक तेरे साथ छोड़ जाऊं। उसने कहा, यह क्यों? इतना ही बहुत है, कि मेरे प्रभु की अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर बनी रहे।

16 And turn back on that day doth Esau on his way to Seir;तब ऐसाव ने उसी दिन सेईर जाने को अपना मार्ग लिया।

17 and Jacob hath journeyed to Succoth, and buildeth to himself a house, and for his cattle hath made booths, therefore hath he called the name of the place Succoth.और याकूब वहां से कूच कर के सुक्कोत को गया, और वहां अपने लिये एक घर, और पशुओं के लिये झोंपड़े बनाए: इसी कारण उस स्थान का नाम सुक्कोत पड़ा॥

18 And Jacob cometh in to Shalem, a city of Shechem, which `is' in the land of Canaan, in his coming from Padan-Aram, and encampeth before the city,और याकूब जो पद्दनराम से आया था, सो कनान देश के शकेम नगर के पास कुशल क्षेम से पहुंच कर नगर के साम्हने डेरे खड़े किए।

19 and he buyeth the portion of the field where he hath stretched out his tent, from the hand of the sons of Hamor, father of Shechem, for a hundred kesitah;और भूमि के जिस खण्ड पर उसने अपना तम्बू खड़ा किया, उसको उसने शकेम के पिता हमोर के पुत्रों के हाथ से एक सौ कसीतों में मोल लिया।

20 and he setteth up there an altar, and proclaimeth at it God -- the God of Israel.और वहां उसने एक वेदी बना कर उसका नाम एलेलोहे इस्राएल रखा॥

Hindi Bible