Bible

Genesis 33 - WBT (Hindi)

1 And Jacob lifted up his eyes, and looked, and, behold, Esau came, and with him four hundred men. And he divided the children to Leah, and to Rachel, and to the two handmaids.और याकूब ने आंखें उठा कर यह देखा, कि ऐसाव चार सौ पुरूष संग लिये हुए चला जाता है। तब उसने लड़के बालों को अलग अलग बांट कर लिआ, और राहेल, और दोनों लौंडियों को सौंप दिया।

2 And he put the handmaids and their children foremost, and Leah and her children after, and Rachel and Joseph hindermost.और उसने सब के आगे लड़कों समेत लौंडियों को उसके पीछे लड़कों समेत लिआ: को, और सब के पीछे राहेल और यूसुफ को रखा,

3 And he passed on before them, and bowed himself to the ground seven times, till he came near to his brother.और आप उन सब के आगे बढ़ा, और सात बार भूमि पर गिर के दण्डवत की, और अपने भाई के पास पहुंचा।

4 And Esau ran to meet him, and embraced him, and fell on his neck, and kissed him: and they wept.तब ऐसाव उससे भेंट करने को दौड़ा, और उसको हृदय से लगा कर, गले से लिपट कर चूमा: फिर वे दोनों रो पड़े।

5 And he lifted up his eyes, and saw the women and the children, and said, Who are those with thee? And he said, The children which God hath graciously given to thy servant.तब उसने आंखे उठा कर स्त्रियों और लड़के बालों को देखा; और पूछा, ये जो तेरे साथ हैं सो कौन हैं? उसने कहा, ये तेरे दास के लड़के हैं, जिन्हें परमेश्वर ने अनुग्रह कर के मुझ को दिया है।

6 Then the handmaidens came near, they and their children, and they bowed themselves.तब लड़कों समेत लौंडियों ने निकट आकर दण्डवत की।

7 And Leah also with her children came near, and bowed themselves; and after came Joseph near and Rachel, and they bowed themselves.फिर लड़कों समेत लिआ: निकट आई, और उन्होंने भी दण्डवत की: पीछे यूसुफ और राहेल ने भी निकट आकर दण्डवत की।

8 And he said, What meanest thou by all this drove which I met? And he said, these are to find grace in the sight of my lord.तब उसने पूछा, तेरा यह बड़ा दल जो मुझ को मिला, उसका क्या प्रयोजन है? उसने कहा, यह कि मेरे प्रभु की अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर हो।

9 And Esau said, I have enough, my brother; keep what thou hast to thyself.ऐसाव ने कहा, हे मेरे भाई, मेरे पास तो बहुत है; जो कुछ तेरा है सो तेरा ही रहे।

10 And Jacob said, Nay, I pray thee, if now I have found grace in thy sight, then receive my present at my hand: for therefore I have seen thy face, as though I had seen the face of God, and thou hast been pleased with me.याकूब ने कहा, नहीं नहीं, यदि तेरा अनुग्रह मुझ पर हो, तो मेरी भेंट ग्रहण कर: क्योंकि मैं ने तेरा दर्शन पाकर, मानो परमेश्वर का दर्शन पाया है, और तू मुझ से प्रसन्न हुआ है।

11 Take, I pray thee, my blessing that is brought to thee; because God hath dealt graciously with me, and because I have enough: and he urged him, and he took it.सो यह भेंट, जो तुझे भेजी गई है, ग्रहण कर: क्योंकि परमेश्वर ने मुझ पर अनुग्रह किया है, और मेरे पास बहुत है। जब उसने उस को दबाया, तब उस ने भेंट को ग्रहण किया।

12 And he said, Let us take our journey, and let us go, and I will go before thee.फिर ऐसाव ने कहा, आ, हम बढ़ चलें: और मैं तेरे आगे आगे चलूंगा।

13 And he said to him, My lord knoweth that the children are tender, and the flocks and herds with young are with me, and if men should over-drive them one day, all the flock will die.याकूब ने कहा, हे मेरे प्रभु, तू जानता ही है कि मेरे साथ सुकुमार लड़के, और दूध देने हारी भेड़-बकरियां और गायें है; यदि ऐसे पशु एक दिन भी अधिक हांके जाएं, तो सब के सब मर जाएंगे।

14 Let my lord, I pray thee, pass over before his servant: and I will lead on slowly, according as the cattle that go before me, and the children are able to endure; until I come to my lord to Seir.सो मेरा प्रभु अपने दास के आगे बढ़ जाए, और मैं इन पशुओं की गति के अनुसार, जो मेरे आगे है, और लड़के बालों की गति के अनुसार धीरे धीरे चल कर सेईर में अपने प्रभु के पास पहुंचूंगा।

15 And Esau said, Let me now leave with thee some of the people that are with me: And he said, What needeth it? Let me find grace in the sight of my lord.ऐसाव ने कहा, तो अपने संग वालों में से मैं कई एक तेरे साथ छोड़ जाऊं। उसने कहा, यह क्यों? इतना ही बहुत है, कि मेरे प्रभु की अनुग्रह की दृष्टि मुझ पर बनी रहे।

16 So Esau returned that day on his way to Seir.तब ऐसाव ने उसी दिन सेईर जाने को अपना मार्ग लिया।

17 And Jacob journeyed to Succoth, and built him a house, and made booths for his cattle: therefore the name of the place is called Succoth.और याकूब वहां से कूच कर के सुक्कोत को गया, और वहां अपने लिये एक घर, और पशुओं के लिये झोंपड़े बनाए: इसी कारण उस स्थान का नाम सुक्कोत पड़ा॥

18 And Jacob came to Shalem, a city of Shechem, which is in the land of Canaan, when he came from Padan-aram; and pitched his tent before the city.और याकूब जो पद्दनराम से आया था, सो कनान देश के शकेम नगर के पास कुशल क्षेम से पहुंच कर नगर के साम्हने डेरे खड़े किए।

19 And he bought a part of a field, where he had spread his tent, at the hand of the children of Hamor, Shechem's father, for a hundred pieces of money.और भूमि के जिस खण्ड पर उसने अपना तम्बू खड़ा किया, उसको उसने शकेम के पिता हमोर के पुत्रों के हाथ से एक सौ कसीतों में मोल लिया।

20 And he erected there an altar, and called it El-elohe-Israel.और वहां उसने एक वेदी बना कर उसका नाम एलेलोहे इस्राएल रखा॥

Hindi Bible