Ezekiel 12:22
हे मनुष्य के सन्तान यह क्या कहावत है जो तुम लोग इस्राएल के देश में कहा करते हो, कि दिन अधिक हो गए हैं, और दर्शन की कोई बात पूरी नहीं हुई?
Son | בֶּן | ben | ben |
of man, | אָדָ֗ם | ʾādām | ah-DAHM |
what | מָֽה | mâ | ma |
is that | הַמָּשָׁ֤ל | hammāšāl | ha-ma-SHAHL |
proverb | הַזֶּה֙ | hazzeh | ha-ZEH |
that ye have in | לָכֶ֔ם | lākem | la-HEM |
land the | עַל | ʿal | al |
of Israel, | אַדְמַ֥ת | ʾadmat | ad-MAHT |
saying, | יִשְׂרָאֵ֖ל | yiśrāʾēl | yees-ra-ALE |
The days | לֵאמֹ֑ר | lēʾmōr | lay-MORE |
prolonged, are | יַֽאַרְכוּ֙ | yaʾarkû | ya-ar-HOO |
and every | הַיָּמִ֔ים | hayyāmîm | ha-ya-MEEM |
vision | וְאָבַ֖ד | wĕʾābad | veh-ah-VAHD |
faileth? | כָּל | kāl | kahl |
חָזֽוֹן׃ | ḥāzôn | ha-ZONE |
Cross Reference
Ezekiel 11:3
ये कहते हैं, घर बनाने का समय निकट नहीं, यह नगर हंडा और हम उस में का मांस है।
Ezekiel 12:27
हे मनुष्य के सन्तान, देख, इस्राएल के घराने के लोग यह कह रहे हैं कि जो दर्शन वह देखता है, वह बहुत दिन के बाद पूरा होने वाला है; और कि वह दूर के समय के विषय में भविष्यद्वाणी करता है।
Ezekiel 18:2
तुम लोग जो इस्राएल के देश के विषय में यह कहावत कहते हो, कि जंगली अंगूर तो पुरखा लोग खाते, परन्तु दांत खट्टे होते हैं लड़के-बालों के। इसका क्या अर्थ है?
Amos 6:3
तुम बुरे दिन को दूर कर देते, और उपद्रव की गद्दी को निकट ले आते हो॥
Isaiah 5:19
जो कहते हैं, वह फुर्ती करे और अपने काम को शीघ्र करे कि हम उसको देखें; और इस्राएल के पवित्र की युक्ति प्रगट हो, वह निकट आए कि हम उसको समझें!
Jeremiah 5:12
उन्होंने यहोवा की बातें झुठलाकर कहा, वह ऐसा नहीं है; विपत्ति हम पर न पड़ेगी, न हम तलवार को और न महंगी को देखेंगे।
Jeremiah 23:33
यदि साधारण लोगों में से कोई जन वा कोई भविष्यद्वक्ता वा याजक तुम से पूछे कि यहोवा ने क्या प्रभावशाली वचन कहा है, तो उस से कहना, क्या प्रभावशाली वचन? यहोवा की यह वाणी है, मैं तुम को त्याग दूंगा।
Ezekiel 16:44
देख, सब कहावत कहने वाले तेरे विषय यह कहावत कहेंगे, कि जैसी मां वैसी पुत्री।
2 Peter 3:3
और यह पहिले जान लो, कि अन्तिम दिनों में हंसी ठट्ठा करने वाले आएंगे, जो अपनी ही अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे।