Bible

Exodus 39 - BBE (Hindi)

1 And from the needlework of blue and purple and red they made the robes used for the work of the holy place, and the holy robes for Aaron, as the Lord had given orders to Moses.फिर उन्होंने नीले, बैंजनी और लाल रंग के काढ़े हुए कपड़े पवित्र स्थान की सेवकाई के लिये, और हारून के लिये भी पवित्र वस्त्र बनाए; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी॥

2 The ephod he made of gold and blue and purple and red and the best linen;और उसने एपोद को सोने, और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बनाया।

3 Hammering the gold into thin plates and cutting it into wires to be worked into the blue and the purple and the red and the linen by the designer.और उन्होंने सोना पीट-पीटकर उसके पत्तर बनाए, फिर पत्तरों को काट-काटकर तार बनाए, और तारों को नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े में, और सूक्ष्म सनी के कपड़े में कढ़ाई की बनावट से मिला दिया।

4 And they made two bands for joining its edges together at the top of the arms.एपोद के जोड़ने को उन्होंने उसके कन्धों पर के बन्धन बनाए, वह तो अपने दोनों सिरों से जोड़ा गया।

5 And the beautifully worked band which went on it was of the same design and the same material, worked in gold and blue and purple and red and twisted linen-work, as the Lord gave orders to Moses.और उसके कसने के लिये जो काढ़ा हुआ पटुका उस पर बना, वह उसके साथ बिना जोड़ का, और उसी की बनावट के अनुसार, अर्थात सोने और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े का, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े का बना; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी॥

6 Then they made the beryl stones, fixed in twisted frames of gold and cut like the cutting of a stamp, with the names of the children of Israel.और उन्होंने सुलैमानी मणि काटकर उनमें इस्त्राएल के पुत्रों के नाम जैसा छापा खोदा जाता है वैसे ही खोदे, और सोने के खानों में जड़ दिए।

7 These he put on the ephod, over the arm-holes, to be stones of memory for the children of Israel, as the Lord had said to Moses.और उसने उन को एपोद के कन्धे के बन्धनों पर लगाया, जिस से इस्त्राएलियों के लिये स्मरण कराने वाले मणि ठहरें; जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी॥

8 The priest's bag was designed like the ephod, of the best linen worked with gold and blue and purple and red.और उसने चपरास को एपोद की नाईं सोने की, और नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े की, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े में बेल बूटे का काम किया हुआ बनाया।

9 It was square and folded in two, as long and as wide as the stretch of a man's hand;चपरास तो चौकोर बनी; और उन्हो ने उसको दोहरा बनाया, और वह दोहरा हो कर एक बित्ता लम्बा और एक बित्ता चौड़ा बना।

10 And on it they put four lines of stones: in the first line was a carnelian, a chrysolite, and an emerald;और उन्होंने उस में चार पांति मणि जड़े। पहिली पांति में तो माणिक्य, पद्मराग, और लालड़ी जडे गए;

11 In the second, a ruby, a sapphire, and an onyx;और दूसरी पांति में मरकत, नीलमणि, और हीरा,

12 In the third, a jacinth, an agate, and an amethyst;और तीसरी पांति में लशम, सूर्यकान्त, और नीलम;

13 In the fourth, a topaz, a beryl, and a jasper; they were fixed in twisted frames of gold.और चौथी पांति में फीरोजा, सुलैमानी मणि, और यशब जड़े; ये सब अलग अलग सोने के खानों में जड़े गए।

14 There were twelve stones for the twelve tribes of Israel; on every one the name of one of the tribes of Israel was cut, like the cutting of a stamp.और ये मणि इस्त्राएल के पुत्रों के नाम की गिनती के अनुसार बारह थे; बारहों गोत्रों में से एक एक का नाम जैसा छापा खोदा जाता है वैसा ही खोदा गया।

15 And on the bag they put gold chains, twisted like cords.और उन्होंने चपरास पर डोरियों की नाईं गूंथे हुए चोखे सोने की जंजीर बनाकर लगाई;

16 And they made two gold frames and two gold rings, the rings being fixed to the ends of the priest's bag;फिर उन्होंने सोने के दो खाने, और सोने की दो कडिय़ां बनाकर दोनों कडिय़ों को चपरास के दोनों सिरों पर लगाया;

17 And they put the two twisted chains on the two rings at the ends of the priest's bag;तब उन्होंने सोने की दोनों गूंथी हुई जंजीरो को चपरास के सिरों पर की दोनों कडिय़ों में लगाया।

18 And the other two ends of the chains were joined to the two frames and fixed to the front of the ephod over the arm-holes.और गूंथी हुई दोनों जंजीरों के दोनों बाकी सिरों उन्होंने दोनों खानों में जड़के, एपोद के साम्हने दोनों कन्धों के बन्धनों पर लगाया।

19 And they made two rings of gold and put them on the two lower ends of the bag, on the inner side nearest to the ephod.और उन्होंने सोने की और दो कडिय़ां बनाकर चपरास के दोनों सिरों पर उसकी उस कोर पर, जो एपोद की भीतरी भाग में थी, लगाईं।

20 And two other gold rings were put on the front of the ephod, over the arm-holes, at the join, and over the worked band.और उन्होंने सोने की दो और कडिय़ां भी बनाकर एपोद के दोनों कन्धों के बन्धनों पर नीचे से उसके साम्हने, और जोड़ के पास, एपोद के काढ़े हुए पटुके के ऊपर लगाईं।

21 And the rings on the bag were fixed to the rings of the ephod by a blue cord, keeping it in place over the band, so that the bag might not get loose, as the Lord gave orders to Moses.तब उन्होंने चपरास को उसकी कडिय़ों के द्वारा एपोद की कडिय़ों में नीले फीते से ऐसा बान्धा, कि वह एपोद के काढ़े हुए पटुके के ऊपर रहे, और चपरास एपोद से अलग न होने पाए; जैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी॥

22 The robe which went with the ephod was made all of blue;फिर एपोद का बागा सम्पूर्ण नीले रंग का बनाया गया।

23 With a hole at the top in the middle, like the hole in the coat of a fighting-man, edged with a band to make it strong.और उसकी बनावट ऐसी हुई कि उसके बीच बखतर के छेद के समान एक छेद बना, और छेद के चारों ओर एक कोर बनी, कि वह फटने न पाए।

24 The skirts of the robe were worked all round with fruits in blue and purple and red made of twisted linen.और उन्होंने उसके नीचे वाले घेरे में नीले, बैंजनी और लाल रंग के कपड़े के अनार बनाए।

25 And between the fruits all round the skirt they put gold bells, as the Lord gave orders to Moses.और उन्होंने चोखे सोने की घंटियां भी बनाकर बागे के नीचे वाले घेरे के चारों ओर अनारों के बीचोंबीच लगाईं;

26 All round the skirt of the robe were bells and fruits in turn.अर्थात बागे के नीचे वाले घेरे की चारों ओर एक सोने की घंटी, और एक अनार लगाया गया कि उन्हें पहिने हुए सेवा टहल करें; जैसे यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी॥

27 The coats for Aaron and his sons they made of the best linen;फिर उन्होंने हारून, और उसके पुत्रों के लिये बुनी हुई सूक्ष्म सनी के कपड़े के अंगरखे,

28 And the twisted head-dress for Aaron, and beautiful head-dresses of linen, and linen trousers,और सूक्ष्म सनी के कपड़े की पगड़ी, और सूक्ष्म सनी के कपड़े की सुन्दर टोपियां, और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की जांघिया,

29 And a linen band worked with a design of blue and purple and red, as the Lord had said to Moses.और सूक्ष्म बटी हुई सनी के कपड़े की और नीले, बैंजनी और लाल रंग की कारचोबी काम की हुई पगड़ी; इन सभों को जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी वैसा ही बनाया॥

30 The plate for the holy crown was made of the best gold, and on it were cut these words, HOLY TO THE LORD.फिर उन्होंने पवित्र मुकुट की पटरी चोखे सोने की बनाईं; और जैसे छापे में वैसे ही उस में ये अक्षर खोदे गए, अर्थात यहोवा के लिये पवित्र।

31 It was fixed to the head-dress by a blue cord, as the Lord had given orders to Moses.और उन्होंने उस में नीला फीता लगाया, जिस से वह ऊपर पगड़ी पर रहे, जिस तरह यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी॥

32 So all the work on the House of the Tent of meeting was done; as the Lord had given orders to Moses, so the children of Israel did it.इस प्रकार मिलाप वाले तम्बू के निवास का सब काम समाप्त हुआ, और जिस जिस काम की आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी, इस्त्राएलियों ने उसी के अनुसार किया॥

33 Then they took the House to Moses, the tent with all the things for it; its hooks, its boards, its rods, its pillars, and its bases;तब वे निवास को मूसा के पास ले आए, अर्थात घुंडियां, तख्ते, बेंड़े, खम्भे, कुसिर्यां आदि सारे सामान समेत तम्बू;

34 The outer cover of sheepskins coloured red, and the cover of leather, and the veil for the doorway;और लाल रंग से रंगी हुई मेढ़ों की खालों का ओढ़ना, और सूइसों की खालों का ओढ़ना, और बीच का पर्दा;

35 The ark of the law, with its rods and its cover;डण्डों सहित साक्षीपत्र का सन्दूक, और प्रायश्चित्त का ढकना;

36 The table, with all its vessels and the holy bread;सारे सामान समेत मेज़, और भेंट की रोटी;

37 The support for the lights, with the vessels for the lights to be put in their places on it, and all its vessels, and the oil for the lights;सारे सामान सहित दीवट, और उसकी सजावट के दीपक और उजियाला देने के लिये तेल;

38 And the gold altar, and the holy oil, and the sweet perfume for burning, and the curtain for the doorway of the tent;सोने की वेदी, और अभिषेक का तेल, और सुगन्धित धूप, और तम्बू के द्वार का पर्दा;

39 And the brass altar, with its network of brass, and its rods and all its vessels, and the washing-vessel and its base;पीतल की झंझरी, डण्डों, और सारे सामान समेत पीतल की वेदी; और पाए समेत हौदी;

40 The hangings for the open space, with the pillars and their bases, and the curtain for the doorway, and the cords and nails, and all the instruments necessary for the work of the House of the Tent of meeting;खम्भों, और कुसिर्यों समेत आंगन के पर्दे, और आंगन के द्वार का पर्दा, और डोरियां, और खूंटे, और मिलापवाले तम्बू के निवास की सेवकाई का सारा सामान;

41 The robes for use in the holy place, and the holy robes for Aaron and his sons when acting as priests.पवित्रस्थान में सेवा टहल करने के लिये बेल बूटा काढ़े हुए वस्त्र, और हारून याजक के पवित्र वस्त्र, और उसके पुत्रों के वस्त्र जिन्हें पहिनकर उन्हें याजक का काम करना था।

42 The children of Israel did everything as the Lord had given orders to Moses.अर्थात जो जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थीं उन्हीं के अनुसार इस्त्राएलियों ने सब काम किया।

43 Then Moses, when he saw all their work and saw that they had done everything as the Lord had said, gave them his blessing.तब मूसा ने सारे काम का निरीक्षण करके देखा, कि उन्होंने यहोवा की आज्ञा के अनुसार सब कुछ किया है। और मूसा ने उन को आशीर्वाद दिया॥

Hindi Bible