Ephesians 6 - WEB (Hindi)
1 Children, obey your parents in the Lord, for this is right.हे बालकों, प्रभु में अपने माता पिता के आज्ञाकारी बनो, क्योंकि यह उचित है।
2 "Honor your father and mother," which is the first commandment with a promise:अपनी माता और पिता का आदर कर (यह पहिली आज्ञा है, जिस के साथ प्रतिज्ञा भी है)।
3 "that it may be well with you, and you may live long on the earth."कि तेरा भला हो, और तू धरती पर बहुत दिन जीवित रहे।
4 You fathers, don't provoke your children to wrath, but nurture them in the discipline and instruction of the Lord.और हे बच्चे वालों अपने बच्चों को रिस न दिलाओ परन्तु प्रभु की शिक्षा, और चितावनी देते हुए, उन का पालन-पोषण करो॥
5 Servants, be obedient to those who according to the flesh are your masters, with fear and trembling, in singleness of your heart, as to Christ;हे दासो, जो लोग शरीर के अनुसार तुम्हारे स्वामी हैं, अपने मन की सीधाई से डरते, और कांपते हुए, जैसे मसीह की, वैसे ही उन की भी आज्ञा मानो।
6 not in the way of service only when eyes are on you, as men-pleasers; but as servants of Christ, doing the will of God from the heart;और मनुष्यों को प्रसन्न करने वालों की नाईं दिखाने के लिये सेवा न करो, पर मसीह के दासों की नाईं मन से परमेश्वर की इच्छा पर चलो।
7 with good will doing service, as to the Lord, and not to men;और उस सेवा को मनुष्यों की नहीं, परन्तु प्रभु की जानकर सुइच्छा से करो।
8 knowing that whatever good thing each one does, he will receive the same again from the Lord, whether he is bound or free.क्योंकि तुम जानते हो, कि जो कोई जैसा अच्छा काम करेगा, चाहे दास हो, चाहे स्वतंत्र; प्रभु से वैसा ही पाएगा।
9 You masters, do the same things to them, and give up threatening, knowing that he who is both their Master and yours is in heaven, and there is no partiality with him.और हे स्वामियों, तुम भी धमकियां छोड़कर उन के साथ वैसा ही व्यवहार करो, क्योंकि जानते हो, कि उन का और तुम्हारा दोनों का स्वामी स्वर्ग में है, और वह किसी का पक्ष नहीं करता॥
10 Finally, be strong in the Lord, and in the strength of his might.निदान, प्रभु में और उस की शक्ति के प्रभाव में बलवन्त बनो।
11 Put on the whole armor of God, that you may be able to stand against the wiles of the devil.परमेश्वर के सारे हथियार बान्ध लो; कि तुम शैतान की युक्तियों के साम्हने खड़े रह सको।
12 For our wrestling is not against flesh and blood, but against the principalities, against the powers, against the world's rulers of the darkness of this age, and against the spiritual hosts of wickedness in the heavenly places.क्योंकि हमारा यह मल्लयुद्ध, लोहू और मांस से नहीं, परन्तु प्रधानों से और अधिकारियों से, और इस संसार के अन्धकार के हाकिमों से, और उस दुष्टता की आत्मिक सेनाओं से है जो आकाश में हैं।
13 Therefore, put on the whole armor of God, that you may be able to withstand in the evil day, and, having done all, to stand.इसलिये परमेश्वर के सारे हथियार बान्ध लो, कि तुम बुरे दिन में साम्हना कर सको, और सब कुछ पूरा करके स्थिर रह सको।
14 Stand therefore, having the utility belt of truth buckled around your waist, and having put on the breastplate of righteousness,सो सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मीकता की झिलम पहिन कर।
15 and having fitted your feet with the preparation of the Gospel of peace;और पांवों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहिन कर।
16 above all, taking up the shield of faith, with which you will be able to quench all the fiery darts of the evil one.और उन सब के साथ विश्वास की ढाल लेकर स्थिर रहो जिस से तुम उस दुष्ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सको।
17 And take the helmet of salvation, and the sword of the Spirit, which is the word of God;और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।
18 with all prayer and requests, praying at all times in the Spirit, and being watchful to this end in all perseverance and requests for all the saints:और हर समय और हर प्रकार से आत्मा में प्रार्थना, और बिनती करते रहो, और इसी लिये जागते रहो, कि सब पवित्र लोगों के लिये लगातार बिनती किया करो।
19 on my behalf, that utterance may be given to me in opening my mouth, to make known with boldness the mystery of the Gospel,और मेरे लिये भी, कि मुझे बोलने के समय ऐसा प्रबल वचन दिया जाए, कि मैं हियाव से सुसमाचार का भेद बता सकूं जिस के लिये मैं जंजीर से जकड़ा हुआ राजदूत हूं।
20 for which I am an ambassador in chains; that in it I may speak boldly, as I ought to speak.और यह भी कि मैं उस के विषय में जैसा मुझे चाहिए हियाव से बोलूं॥
21 But that you also may know my affairs, how I am doing, Tychicus, the beloved brother and faithful servant in the Lord, will make known to you all things;और तुखिकुस जो प्रिय भाई और प्रभु में विश्वासयोग्य सेवक है तुम्हें सब बातें बताएगा, कि तुम भी मेरी दशा जानो कि मैं कैसा रहता हूं।
22 whom I have sent to you for this very purpose, that you may know our state, and that he may comfort your hearts.उसे मैं ने तुम्हारे पास इसी लिये भेजा है, कि तुम हमारी दशा को जानो, और वह तुम्हारे मनों को शान्ति दे॥
23 Peace be to the brothers, and love with faith, from God the Father and the Lord Jesus Christ.परमेश्वर पिता और प्रभु यीशु मसीह की ओर से भाइयों को शान्ति और विश्वास सहित प्रेम मिले।
24 Grace be with all those who love our Lord Jesus Christ with incorruptible love. Amen.जो हमारे प्रभु यीशु मसीह से सच्चा प्रेम रखते हैं, उन सब पर अनुग्रह होता रहे॥
Hindi Bible