Revelation 18:2
उस ने ऊंचे शबद से पुकार कर कहा, कि गिर गया बड़ा बाबुल गिर गया है: और दुष्टात्माओं का निवास, और हर एक अशुद्ध आत्मा का अड्डा, और एक अशुद्ध और घृणित पक्षी का अड्डा हो गया।
Revelation 18:2 in Other Translations
King James Version (KJV)
And he cried mightily with a strong voice, saying, Babylon the great is fallen, is fallen, and is become the habitation of devils, and the hold of every foul spirit, and a cage of every unclean and hateful bird.
American Standard Version (ASV)
And he cried with a mighty voice, saying, Fallen, fallen is Babylon the great, and is become a habitation of demons, and a hold of every unclean spirit, and a hold of every unclean and hateful bird.
Bible in Basic English (BBE)
And he gave a loud cry, saying, Babylon the great has come down from her high place, she has come to destruction and has become a place of evil spirits, and of every unclean spirit, and a hole for every unclean and hated bird.
Darby English Bible (DBY)
And he cried with a strong voice, saying, Great Babylon has fallen, has fallen, and has become the habitation of demons, and a hold of every unclean spirit, and a hold of every unclean and hated bird;
World English Bible (WEB)
He cried with a mighty voice, saying, "Fallen, fallen is Babylon the great, and she has become a habitation of demons, a prison of every unclean spirit, and a prison of every unclean and hateful bird!
Young's Literal Translation (YLT)
and he did cry in might -- a great voice, saying, `Fall, fall did Babylon the great, and she became a habitation of demons, and a hold of every unclean spirit, and a hold of every unclean and hateful bird,
| And | καὶ | kai | kay |
| he cried | ἔκραξεν | ekraxen | A-kra-ksane |
| mightily | ἐν | en | ane |
| with | ἰσχύϊ | ischyi | ee-SKYOO-ee |
| strong a | φωνῇ | phōnē | foh-NAY |
| voice, | μεγάλη | megalē | may-GA-lay |
| saying, | λέγων, | legōn | LAY-gone |
| Babylon | Ἔπεσεν | epesen | A-pay-sane |
| the | ἔπεσεν | epesen | A-pay-sane |
| great | Βαβυλὼν | babylōn | va-vyoo-LONE |
| is fallen, | ἡ | hē | ay |
| is fallen, | μεγάλῃ | megalē | may-GA-lay |
| and | καὶ | kai | kay |
| is become | ἐγένετο | egeneto | ay-GAY-nay-toh |
| habitation the | κατοικητήριον | katoikētērion | ka-too-kay-TAY-ree-one |
| of devils, | δαιμόνων | daimonōn | thay-MOH-none |
| and | καὶ | kai | kay |
| the hold | φυλακὴ | phylakē | fyoo-la-KAY |
| of every | παντὸς | pantos | pahn-TOSE |
| foul | πνεύματος | pneumatos | PNAVE-ma-tose |
| spirit, | ἀκαθάρτου | akathartou | ah-ka-THAHR-too |
| and | καὶ | kai | kay |
| a cage | φυλακὴ | phylakē | fyoo-la-KAY |
| of every | παντὸς | pantos | pahn-TOSE |
| unclean | ὀρνέου | orneou | ore-NAY-oo |
| and | ἀκαθάρτου | akathartou | ah-ka-THAHR-too |
| hateful | καὶ | kai | kay |
| bird. | μεμισημένου | memisēmenou | may-mee-say-MAY-noo |
Cross Reference
Revelation 14:8
फिर इस के बाद एक और दूसरा स्वर्गदूत यह कहता हुआ आया, कि गिर पड़ा, वह बड़ा बाबुल गिर पड़ा जिस ने अपने व्यभिचार की कोपमय मदिरा सारी जातियों को पिलाई है॥
Jeremiah 51:37
और बाबुल खण्डहर, और गीदड़ों का वासस्थान होगा; और लोग उसे देख कर चकित होंगे और ताली बजाएंगे, और उस में कोई न रहेगा।
Jeremiah 51:8
बाबुल अचानक ले ली गई और नाश की गई है। उसके लिये हाय-हाय करो! उसके घावों के लिये बलसान औषधि लाओ; सम्भव है वह चंगी हो सके।
Jeremiah 50:39
इसलिये निर्जल देश के जन्तु सियारों के संग मिल कर वहां बसेंगे, और शुतुर्मुर्ग उस में वास करेंगे, और वह फिर सदा तक बसाया न जाएगा, न युग युग उस में कोई वास कर सकेगा।
Isaiah 14:23
मैं उसको साही की मान्द और जल की झीलें कर दूंगा, और मैं उसे सत्यानाश के झाडू से जाड़ डालूंगा, सेनाओं के यहोवा की यही वाणी है॥
Revelation 16:13
और मैं ने उस अजगर के मुंह से, और उस पशु के मुंह से और उस झूठे भविष्यद्वक्ता के मुंह से तीन अशुद्ध आत्माओं को मेंढ़कों के रूप में निकलते देखा।
Revelation 16:19
और उस बड़े नगर के तीन टुकड़े हो गए, और जाति जाति के नगर गिर पड़े, और बड़ा बाबुल का स्मरण परमेश्वर के यहां हुआ, कि वह अपने क्रोध की जलजलाहट की मदिरा उसे पिलाए।
Revelation 17:5
और उसके माथे पर यह नाम लिखा था, भेद - बड़ा बाबुल पृथ्वी की वेश्याओं और घृणित वस्तुओं की माता।
Revelation 17:18
और वह स्त्री, जिस तू ने देखा है वह बड़ा नगर है, जो पृथ्वी के राजाओं पर राज्य करता है॥
Revelation 18:10
और उस की पीड़ा के डर के मारे दूर खड़े हो कर कहेंगे, हे बड़े नगर, बाबुल! हे दृढ़ नगर, हाय! हाय! घड़ी ही भर में तुझे दण्ड मिल गया है।
Revelation 18:21
फिर एक बलवन्त स्वर्गदूत ने बड़ी चक्की के पाट के समान एक पत्थर उठाया, और यह कह कर समुद्र में फेंक दिया, कि बड़ा नगर बाबुल ऐसे ही बड़े बल से गिराया जाएगा, और फिर कभी उसका पता न मिलेगा।
Revelation 14:15
फिर एक और स्वर्गदूत ने मन्दिर में से निकल कर, उस से जो बादल पर बैठा था, बड़े शब्द से पुकार कर कहा, कि अपना हंसुआ लगा कर लवनी कर, क्योंकि लवने का समय आ पंहुचा है, इसलिये कि पृथ्वी की खेती पक चुकी है।
Revelation 10:3
और ऐसे बड़े शब्द से चिल्लाया, जैसा सिंह गरजता है; और जब वह चिल्लाया तो गर्जन के सात शब्द सुनाईं दिए।
Revelation 5:2
फिर मैं ने एक बलवन्त स्वर्गदूत को देखा जो ऊंचे शब्द से यह प्रचार करता था कि इस पुस्तक के खोलने और उस की मुहरें तोड़ने के योग्य कौन है?
Isaiah 13:19
और बाबुल जो सब राज्यों का शिरोमणि है, और जिसकी शोभा पर कसदी लोग फूलते हैं, वह ऐसा हो जाएगा जैसे सदोम और अमोरा, जब परमेश्वर ने उन्हें उलट दिया था।
Isaiah 21:8
और उसने सिंह के से शब्द से पुकारा, हे प्रभु मैं दिन भर खड़ा पहरा देता रहा और मैं ने पूरी रातें पहरे पर काटा।
Isaiah 34:11
उस में धनेशपक्षी और साही पाए जाएंगे और वह उल्लू और कौवे का बसेरा होगा। वह उस पर गड़बड़ की डोरी और सुनसानी का साहूल तानेगा।
Jeremiah 25:30
इतनी बातें भविष्यद्वाणी की रीति पर उन से कहकर यह भी कहना, यहोवा ऊपर से गरजेगा, और अपने उसी पवित्र धाम में से अपना शब्द सुनाएगा; वह अपनी चराई के स्थान के विरुद्ध जोर से गरजेगा; वह पृथ्वी के सारे निवासियों के विरद्ध भी दाख लताड़ने वालों की नाईं ललकारेगा।
Jeremiah 51:60
तब यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता ने उसको ये बातें बताई अर्थात वे सब बातें जो बाबुल पर पड़ने वाली विपत्ति के विषय लिखी हुई हैं, उन्हें यिर्मयाह ने पुस्तक में लिख दिया।
Joel 3:16
और यहोवा सिय्योन से गरजेगा, और यरूशलेम से बड़ा शब्द सुनाएगा; और आकाश और पृथ्वी थरथराएंगे। परन्तु यहोवा अपनी प्रजा के लिये शरणस्थान और इस्राएलियों के लिये गढ़ ठहरेगा॥
Zephaniah 2:14
उसके बीच में सब जाति के वनपशु झुंड के झुंड बैठेंगे; उसके खम्भों की कंगनियों पर धनेश और साही दोनों रात को बसेरा करेंगे और उसकी खिड़कियों में बोला करेंगे; उसकी डेवढिय़ां सूनी पड़ी रहेंगी, और देवदार की लकड़ी उघारी जाएगी।
Mark 5:3
वह कब्रों में रहा करता था। और कोई उसे सांकलों से भी न बान्ध सकता था।
Luke 8:27
जब वह किनारे पर उतरा, तो उस नगर का एक मनुष्य उसे मिला, जिस में दुष्टात्माएं थीं और बहुत दिनों से न कपड़े पहिनता था और न घर में रहता था वरन कब्रों में रहा करता था।
Revelation 1:15
और उसके पांव उत्तम पीतल के समान थे जो मानो भट्टी में तपाए गए हों; और उसका शब्द बहुत जल के शब्द की नाईं था।
Leviticus 11:13
फिर पक्षियों में से इन को अशुद्ध जानना, ये अशुद्ध होने के कारण खाए न जाएं, अर्थात उकाब, हड़फोड़, कुरर,