Matthew 2:2
कि यहूदियों का राजा जिस का जन्म हुआ है, कहां है? क्योंकि हम ने पूर्व में उसका तारा देखा है और उस को प्रणाम करने आए हैं।
Matthew 2:2 in Other Translations
King James Version (KJV)
Saying, Where is he that is born King of the Jews? for we have seen his star in the east, and are come to worship him.
American Standard Version (ASV)
Where is he that is born King of the Jews? for we saw his star in the east, and are come to worship him.
Bible in Basic English (BBE)
Saying, Where is the King of the Jews whose birth has now taken place? We have seen his star in the east and have come to give him worship.
Darby English Bible (DBY)
Where is the king of the Jews that has been born? for we have seen his star in the east, and have come to do him homage.
World English Bible (WEB)
"Where is he who is born King of the Jews? For we saw his star in the east, and have come to worship him."
Young's Literal Translation (YLT)
saying, `Where is he who was born king of the Jews? for we saw his star in the east, and we came to bow to him.'
| Saying, | λέγοντες, | legontes | LAY-gone-tase |
| Where | Ποῦ | pou | poo |
| is | ἐστιν | estin | ay-steen |
| he | ὁ | ho | oh |
| born is that | τεχθεὶς | techtheis | take-THEES |
| King | βασιλεὺς | basileus | va-see-LAYFS |
| of the | τῶν | tōn | tone |
| Jews? | Ἰουδαίων | ioudaiōn | ee-oo-THAY-one |
| for | εἴδομεν | eidomen | EE-thoh-mane |
| seen have we | γὰρ | gar | gahr |
| his | αὐτοῦ | autou | af-TOO |
| τὸν | ton | tone | |
| star | ἀστέρα | astera | ah-STAY-ra |
| in | ἐν | en | ane |
| the | τῇ | tē | tay |
| east, | ἀνατολῇ | anatolē | ah-na-toh-LAY |
| and | καὶ | kai | kay |
| are come | ἤλθομεν | ēlthomen | ALE-thoh-mane |
| to worship | προσκυνῆσαι | proskynēsai | prose-kyoo-NAY-say |
| him. | αὐτῷ | autō | af-TOH |
Cross Reference
Numbers 24:17
मैं उसको देखूंगा तो सही, परन्तु अभी नहीं; मैं उसको निहारूंगा तो सही, परन्तु समीप होके नहीं: याकूब में से एक तारा उदय होगा, और इस्त्राएल में से एक राज दण्ड उठेगा; जो मोआब की अलंगों को चूर कर देगा, जो सब दंगा करने वालों को गिरा देगा।
Jeremiah 23:5
यहोवा की यह भी वाणी है, देख ऐसे दिन आते हैं जब मैं दाऊद के कुल में एक धमीं अंकुर उगाऊंगा, और वह राजा बनकर बुद्धि से राज्य करेगा, और अपने देश में न्याय और धर्म से प्रभुता करेगा।
Zechariah 9:9
हे सिय्योन बहुत ही मगन हो। हे यरूशलेम जयजयकार कर! क्योंकि तेरा राजा तेरे पास आएगा; वह धर्मी और उद्धार पाया हुआ है, वह दीन है, और गदहे पर वरन गदही के बच्चे पर चढ़ा हुआ आएगा।
Isaiah 9:6
क्योंकि हमारे लिये एक बालक उत्पन्न हुआ, हमें एक पुत्र दिया गया है; और प्रभुता उसके कांधे पर होगी, और उसका नाम अद्भुत, युक्ति करने वाला, पराक्रमी परमेश्वर, अनन्तकाल का पिता, और शान्ति का राजकुमार रखा जाएगा।
Revelation 22:16
मुझ यीशु ने अपने स्वर्गदूत को इसलिये भेजा, कि तुम्हारे आगे कलीसियाओं के विषय में इन बातों की गवाही दे: मैं दाऊद का मूल, और वंश, और भोर का चमकता हुआ तारा हूं॥
John 18:37
पीलातुस ने उस से कहा, तो क्या तू राजा है? यीशु ने उत्तर दिया, कि तू कहता है, क्योंकि मैं राजा हूं; मैं ने इसलिये जन्म लिया, और इसलिये जगत में आया हूं कि सत्य पर गवाही दूं जो कोई सत्य का है, वह मेरा शब्द सुनता है।
John 1:49
नतनएल ने उस को उत्तर दिया, कि हे रब्बी, तू परमेश्वर का पुत्र है; तू इस्त्राएल का महाराजा है।
Psalm 2:6
मैं तो अपने ठहराए हुए राजा को अपने पवित्र पर्वत सिय्योन की राजगद्दी पर बैठा चुका हूं।
Matthew 27:11
जब यीशु हाकिम के साम्हने खड़ा था, तो हाकिम ने उस से पूछा; कि क्या तू यहूदियों का राजा है? यीशु ने उस से कहा, तू आप ही कह रहा है।
Luke 19:38
कि धन्य है वह राजा, जो प्रभु के नाम से आता है; स्वर्ग में शान्ति और आकाश मण्डल में महिमा हो।
Luke 23:38
और उसके ऊपर एक पत्र भी लगा था, कि यह यहूदियों का राजा है।
John 5:23
इसलिये कि सब लोग जैसे पिता का आदर करते हैं वैसे ही पुत्र का भी आदर करें: जो पुत्र का आदर नहीं करता, वह पिता का जिस ने उसे भेजा है, आदर नहीं करता।
Hebrews 1:6
और जब पहिलौठे को जगत में फिर लाता है, तो कहता है, कि परमेश्वर के सब स्वर्गदूत उसे दण्डवत करें।
Jeremiah 30:9
परन्तु वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद की सेवा करेंगे जिस को मैं उन पर राज्य करने के लिये ठहराऊंगा।
Isaiah 60:3
और अन्यजातियां तेरे पास प्रकाश के लिये और राजा तेरे आरोहण के प्रताप की ओर आएंगे॥
Psalm 45:11
और राजा तेरे रूप की चाह करेगा। क्योंकि वह तो तेरा प्रभु है, तू उसे दण्डवत कर।
Matthew 2:10
उस तारे को देखकर वे अति आनन्दित हुए।
Matthew 21:5
कि सिय्योन की बेटी से कहो, देख, तेरा राजा तेरे पास आता है; वह नम्र है और गदहे पर बैठा है; वरन लादू के बच्चे पर।
Luke 1:78
यह हमारे परमेश्वर की उसी बड़ी करूणा से होगा; जिस के कारण ऊपर से हम पर भोर का प्रकाश उदय होगा।
Luke 2:11
कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्मा है, और यही मसीह प्रभु है।
Luke 23:3
पीलातुस ने उस से पूछा, क्या तू यहूदियों का राजा है? उस ने उसे उत्तर दिया, कि तू आप ही कह रहा है।
John 9:38
उस ने कहा, हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूं: और उसे दंडवत किया।
John 12:13
खजूर की, डालियां लीं, और उस से भेंट करने को निकले, और पुकारने लगे, कि होशाना, धन्य इस्त्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।
John 19:12
इस से पीलातुस ने उसे छोड़ देना चाहा, परन्तु यहूदियों ने चिल्ला चिल्लाकर कहा, यदि तू इस को छोड़ देगा तो तेरी भक्ति कैसर की ओर नहीं; जो कोई अपने आप को राजा बनाता है वह कैसर का साम्हना करता है।
John 19:19
और पीलातुस ने एक दोष-पत्र लिखकर क्रूस पर लगा दिया और उस में यह लिखा हुआ था, यीशु नासरी यहूदियों का राजा।
John 20:28
यह सुन थोमा ने उत्तर दिया, हे मेरे प्रभु, हे मेरे परमेश्वर!
Isaiah 32:1
देखो, एक राजा धर्म से राज्य करेगा, और राजकुमार न्याय से हुकूमत करेंगे।