Isaiah 65:3
ऐसे लोग, जो मेरे साम्हने ही बारियों में बलि चढ़ा चढ़ाकर और ईंटों पर धूप जला जलाकर, मुझे लगातार क्रोध दिलाते हैं।
Isaiah 65:3 in Other Translations
King James Version (KJV)
A people that provoketh me to anger continually to my face; that sacrificeth in gardens, and burneth incense upon altars of brick;
American Standard Version (ASV)
a people that provoke me to my face continually, sacrificing in gardens, and burning incense upon bricks;
Bible in Basic English (BBE)
A people who make me angry every day, making offerings in gardens, and burning perfumes on bricks.
Darby English Bible (DBY)
the people that provoke me to anger continually to my face, sacrificing in gardens and burning incense upon the bricks;
World English Bible (WEB)
a people who provoke me to my face continually, sacrificing in gardens, and burning incense on bricks;
Young's Literal Translation (YLT)
The people who are provoking Me to anger, To My face continually, Sacrificing in gardens, and making perfume on the bricks:
| A people | הָעָ֗ם | hāʿām | ha-AM |
| anger to me provoketh that | הַמַּכְעִסִ֥ים | hammakʿisîm | ha-mahk-ee-SEEM |
| אֹתִ֛י | ʾōtî | oh-TEE | |
| continually | עַל | ʿal | al |
| to | פָּנַ֖י | pānay | pa-NAI |
| face; my | תָּמִ֑יד | tāmîd | ta-MEED |
| that sacrificeth | זֹֽבְחִים֙ | zōbĕḥîm | zoh-veh-HEEM |
| in gardens, | בַּגַּנּ֔וֹת | baggannôt | ba-ɡA-note |
| incense burneth and | וּֽמְקַטְּרִ֖ים | ûmĕqaṭṭĕrîm | oo-meh-ka-teh-REEM |
| upon | עַל | ʿal | al |
| altars of brick; | הַלְּבֵנִֽים׃ | hallĕbēnîm | ha-leh-vay-NEEM |
Cross Reference
Isaiah 1:29
क्योंकि जिन बांज वृक्षों से तुम प्रीति रखते थे, उन से वे लज्जित होंगे, और जिन बारियों से तुम प्रसन्न रहते थे, उसके कारण तुम्हारे मुंह काले होंगे।
Isaiah 66:17
जो लोग अपने को इसलिये पवित्र और शुद्ध करते हैं कि बारियों में जाएं और किसी के पीछे खड़े हो कर सूअर वा चूहे का मांस और और घृणित वस्तुएं खाते हैं, वे एक ही संग नाश हो जाएंगे, यहोवा की यही वाणी है॥
Job 1:11
और उसकी सम्पत्ति देश भर में फैल गई है। परन्तु अब अपना हाथ बढ़ाकर जो कुछ उसका है, उसे छू; तब वह तेरे मुंह पर तेरी निन्दा करेगा।
Isaiah 3:8
यरूशलेम तो डगमगाया और यहूदा गिर गया है; क्योंकि उनके वचन और उनके काम यहोवा के विरुद्ध हैं, जो उसकी तेजोमय आंखों के साम्हने बलवा करने वाले ठहरे हैं॥
Job 2:5
सो केवल अपना हाथ बढ़ाकर उसकी हड्डियां और मांस छू, तब वह तेरे मुंह पर तेरी निन्दा करेगा।
Matthew 23:32
सो तुम अपने बाप-दादों के पाप का घड़ा भर दो।
Ezekiel 20:28
क्योंकि जब मैं ने उन को उस देश में पहुंचाया, जिसके उन्हें देने की शपथ मैं ने उन से खाई थी, तब वे हर एक ऊंचे टीले और हर एक घने वृक्ष पर दृष्टि कर के वहीं अपने मेलबलि करने लगे; और वहीं रिस दिलाने वाली अपनी भेंटें चढ़ाने लगे और वहीं अपना सुखदायक सुगन्धद्रव्य जलाने लगे, और वहीं अपने तपावन देने लगे।
Ezekiel 8:17
तब उसने मुझ से कहा, हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू ने यह देखा? क्या यहूदा के घराने के लिये घृणित कामों का करना जो वे यहां करते हैं छोटी बात है? उन्होंने अपने देश को उपद्रव से भर दिया, और फिर यहां आकर मुझे रिस दिलाते हैं। वरन वे डाली को अपनी नाक के आगे लिए रहते हैं।
Jeremiah 32:30
क्योंकि इस्राएल और यहूदा, जो काम मुझे बुरा लगता है, वही लड़कपन से करते आए हैं; इस्राएली अपनी बनाई हुई वस्तुओं से मुझ को रिस ही रिस दिलाते आए हैं, यहोवा की यह वाणी है।
Jeremiah 3:6
फिर योशिय्याह राजा के दिनों में यहोवा ने मुझ से यह भी कहा, क्या तू ने देखा कि भटकने वाली इस्राएल ने क्या किया है? उसने सब ऊंचे पहाड़ों पर और सब हरे पेड़ों के तले जा जा कर व्यभिचार किया है।
Psalm 78:58
क्योंकि उन्होंने ऊंचे स्थान बनाकर उसको रिस दिलाई, और खुदी हुई मुर्तियों के द्वारा उस में जलन उपजाई।
Psalm 78:40
उन्होंने कितनी ही बार जंगल में उससे बलवा किया, और निर्जल देश में उसको उदास किया!
2 Kings 22:17
उन लोगों ने मुझे त्याग कर पराये देवताओं के लिये धूप जलाया और अपनी बनाई हुई सब वस्तुओं के द्वारा मुझे क्रोध दिलाया है, इस कारण मेरी जलजलाहट इस स्थान पर भड़केगी और फिर शांत न होगी।
2 Kings 17:14
परन्तु उन्होंने न माना, वरन अपने उन पुरखाओं की नाईं, जिन्होंने अपने परमेश्वर यहोवा का विश्वास न किया था, वे भी हठीले बन गए।
Deuteronomy 32:21
उन्होंने ऐसी वस्तु मानकर जो ईश्वर नहीं हैं, मुझ में जलन उत्पन्न की; और अपनी व्यर्थ वस्तुओं के द्वारा मुझे रिस दिलाई। इसलिये मैं भी उनके द्वारा जो मेरी प्रजा नहीं हैं उनके मन में जलन उत्पन्न करूंगा; और एक मूढ़ जाति के द्वारा उन्हें रिस दिलाऊंगा॥
Deuteronomy 32:16
उन्होंने पराए देवताओं को मानकर उस में जलन उपजाई; और घृणित कर्म करके उसको रिस दिलाई॥
Leviticus 17:5
इस विधि का यह कारण है कि इस्त्राएली अपने बलिदान जिन को वह खुले मैदान में वध करते हैं, वे उन्हें मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास, यहोवा के लिये ले जा कर उसी के लिये मेलबलि करके बलिदान किया करें;
Exodus 30:1
फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।
Exodus 20:24
मेरे लिये मिट्टी की एक वेदी बनाना, और अपनी भेड़-बकरियोंऔर गाय-बैलों के होमबलि और मेलबलि को उस पर चढ़ाना; जहां जहां मैं अपने नाम का स्मरण कराऊं वहां वहां मैं आकर तुम्हें आशीष दूंगा।