Hosea 5:1
हे याजकों, यह बात सुनो! हे इस्त्राएल के सारे घराने, ध्यान देकर सुनो! हे राजा के घराने, तुम भी कान लगाओ! क्योंकि तुम पर न्याय किया जाएगा; क्योंकि तुम मिसपा में फन्दा और ताबोर पर लगाया हुआ जाल बन गए हो।
Hosea 5:1 in Other Translations
King James Version (KJV)
Hear ye this, O priests; and hearken, ye house of Israel; and give ye ear, O house of the king; for judgment is toward you, because ye have been a snare on Mizpah, and a net spread upon Tabor.
American Standard Version (ASV)
Hear this, O ye priests, and hearken, O house of Israel, and give ear, O house of the king; for unto you pertaineth the judgment; for ye have been a snare at Mizpah, and a net spread upon Tabor.
Bible in Basic English (BBE)
Give ear to this, O priests; give attention, O Israel, and you, family of the king; for you are to be judged; you have been a deceit at Mizpah and a net stretched out on Tabor.
Darby English Bible (DBY)
Hear this, ye priests; and hearken, ye house of Israel; and give ear, O house of the king: for this judgment is for you; for ye have been a snare at Mizpah, and a net spread upon Tabor.
World English Bible (WEB)
"Listen to this, you priests! Listen, house of Israel, And give ear, house of the king! For the judgment is against you; For you have been a snare at Mizpah, And a net spread on Tabor.
Young's Literal Translation (YLT)
`Hear this, O priests, and attend, O house of Israel, And, O house of the king, give ear, For the judgment `is' for you, For, a snare ye have been on Mizpah, And a net spread out on Tabor.
| Hear | שִׁמְעוּ | šimʿû | sheem-OO |
| ye this, | זֹ֨את | zōt | zote |
| O priests; | הַכֹּהֲנִ֜ים | hakkōhănîm | ha-koh-huh-NEEM |
| hearken, and | וְהַקְשִׁ֣יבוּ׀ | wĕhaqšîbû | veh-hahk-SHEE-voo |
| ye house | בֵּ֣ית | bêt | bate |
| Israel; of | יִשְׂרָאֵ֗ל | yiśrāʾēl | yees-ra-ALE |
| and give ye ear, | וּבֵ֤ית | ûbêt | oo-VATE |
| O house | הַמֶּ֙לֶךְ֙ | hammelek | ha-MEH-lek |
| king; the of | הַאֲזִ֔ינוּ | haʾăzînû | ha-uh-ZEE-noo |
| for | כִּ֥י | kî | kee |
| judgment | לָכֶ֖ם | lākem | la-HEM |
| because you, toward is | הַמִּשְׁפָּ֑ט | hammišpāṭ | ha-meesh-PAHT |
| ye have been | כִּֽי | kî | kee |
| snare a | פַח֙ | paḥ | fahk |
| on Mizpah, | הֱיִיתֶ֣ם | hĕyîtem | hay-yee-TEM |
| and a net | לְמִצְפָּ֔ה | lĕmiṣpâ | leh-meets-PA |
| spread | וְרֶ֖שֶׁת | wĕrešet | veh-REH-shet |
| upon | פְּרוּשָׂ֥ה | pĕrûśâ | peh-roo-SA |
| Tabor. | עַל | ʿal | al |
| תָּבֽוֹר׃ | tābôr | ta-VORE |
Cross Reference
Hosea 9:8
एप्रैम मेरे परमेश्वर की ओर से पहरूआ है; भविष्यद्वक्ता सब मार्गों में बहेलिये का फन्दा है, और वह अपने परमेश्वर के घर में बैरी हुआ है।
Hosea 6:9
जैसे डाकुओं के दल किसी की घात में बैठते हैं, वैसे ही याजकों का दल शकेम के मार्ग में वध करता है, वरन उन्होंने महापाप भी किया है।
Hosea 4:1
हे इस्राएलियों, यहोवा का वचन सुनो; इस देश के निवासियों के साथ यहोवा का मुकद्दमा है। इस देश में न तो कुछ सच्चाई है, न कुछ करूणा और न कुछ परमेश्वर का ज्ञान ही है।
Judges 4:6
उसने अबीनोअम के पुत्र बाराक को केदेश नप्ताली में से बुलाकर कहा, क्या इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने यह आज्ञा नहीं दी, कि तू जा कर ताबोर पहाड़ पर चढ़ और नप्तालियों और जबूलूनियों में के दस हजार पुरूषों को संग ले जा?
Micah 3:1
और मैं ने कहा, हे याकूब के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्याइयों, सुनो! क्या न्याय का भेद जानना तुम्हारा काम नहीं?
Micah 3:9
हे याकूब के घराने के प्रधानों, हे इस्राएल के घराने के न्यायियो, हे न्याय से घृणा करने वालो और सब सीधी बातों की टेढ़ी-मेढ़ी करने वालो, यह बात सुनो।
Micah 7:2
भक्त लोग पृथ्वी पर से नाश हो गए हैं, और मनुष्यों में एक भी सीधा नहीं जन नहीं रहा; वे सब के सब हत्या के लिये घात लगाते, और जाल लगा कर अपने अपने भाई का आहेर करते हैं।
Habakkuk 1:15
वह उन सब मनुष्यों को बन्सी से पकड़ कर उठा लेता और जाल में घसीटता और महाजाल में फंसा लेता है; इस कारण वह आनन्दित और मगन है।
Malachi 1:6
पुत्र पिता का, और दास स्वामी का आदर करता है। यदि मैं पिता हूं, तो मेरा आदर मानना कहां है? और यदि मैं स्वामी हूं, तो मेरा भय मानना कहां? सेनाओं का यहोवा, तुम याजकों से भी जो मेरे नाम का अपमान करते हो यही बात पूछता है। परन्तु तुम पूछते हो, हम ने किस बात में तेरे नाम का अपमान किया है? तुम मेरी वेदी पर अशुद्ध भोजन चढ़ाते हो।
Malachi 2:1
और अब हे याजको, यह आज्ञा तुम्हारे लिये है।
Amos 7:9
मैं अब उन को न छोडूंगा। इसहाक के ऊंचे स्थान उजाड़, और इस्राएल के पवित्र स्थान सुनसान हो जाएंगे, और मैं यारोबाम के घराने पर तलवार खींचे हुए चढ़ाई करूंगा॥
Hosea 13:8
मैं बच्चे छीनी हुई रीछनी के समान बन कर उन को मिलूंगा, और उनके हृदय की झिल्ली को फाडूंगा, और सिंह की नाईं उन को वहीं खा डालूंगा, जैसे बन-पशु उन को फाड़ डाले॥
1 Kings 21:18
शोमरोन में रहने वाले इस्राएल के राजा अहाब से मिलने को जा; वह तो नाबोत की दाख की बारी में है, उसे अपने अधिकार में लेने को वह वहां गया है।
2 Chronicles 21:12
तब एलिय्याह नबी का एक पत्र उसके पास आया, कि तेरे मूलपुरुष दाऊद का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि तू जो न तो अपने पिता यहोशापात की लीक पर चला है और न यहूदा के राजा आसा की लीक पर,
Jeremiah 13:18
राजा और राजमाता से कह, नीचे बैठ जाओ, क्योंकि तुम्हारे सिरों के शोभायमान मुकुट उतार लिए गए हैं।
Jeremiah 22:1
यहोवा ने यों कहा, यहूदा के राजा के भवन में उतर कर यह वचन कह,
Jeremiah 46:18
वह राजाधिराज जिसका नाम सेनाओं का यहोवा है, उसकी यह वाणी है कि मेरे जीवन की सौगन्ध, जैसा ताबोर अन्य पहाड़ों में, और जैसा कमल समुद्र के किनारे है, वैसा ही वह आएगा।
Hosea 4:6
मेरे ज्ञान के न होने से मेरी प्रजा नाश हो गई; तू ने मेरे ज्ञान को तुच्छ जाना है, इसलिये मैं तुझे अपना याजक रहने के अयोग्य ठहराऊंगा। और इसलिये कि तू ने अपने परमेश्वर की व्यवस्था को तज दिया है, मैं भी तेरे लड़के-बालों को छोड़ दूंगा।
Hosea 7:3
वे राजा को बुराई करने से, और हाकिमों को झूठ बोलने से आनन्दित करते हैं।
Hosea 9:11
एप्रैम का वैभव पक्षी की नाईं उड़ जाएगा; न तो किसी का जन्म होगा, न किसी को गर्भ रहेगा, और न कोई स्त्री गर्भवती होगी!
Hosea 10:15
तुम्हारी अत्यन्त बुराई के कारण बेतेल से भी इसी प्रकार का व्यवहार किया जाएगा। भोर होते ही इस्राएल का राजा पूरी रीति से मिट जाएगा॥
1 Kings 14:7
तू जा कर यारोबाम से कह कि इस्राएल का परमेश्वर यहोवा तुझ से यों कहता है, कि मैं ने तो तुझ को प्रजा में से बढ़ाकर अपनी प्रजा इस्राएल पर प्रधान किया,