Colossians 3 - BBE (Hindi)
1 If then you have a new life with Christ, give your attention to the things of heaven, where Christ is seated at the right hand of God.सो जब तुम मसीह के साथ जिलाए गए, तो स्वर्गीय वस्तुओं की खोज में रहो, जहां मसीह वर्तमान है और परमेश्वर के दाहिनी ओर बैठा है।
2 Keep your mind on the higher things, not on the things of earth.पृथ्वी पर की नहीं परन्तु स्वर्गीय वस्तुओं पर ध्यान लगाओ।
3 For your life on earth is done, and you have a secret life with Christ in God.क्योंकि तुम तो मर गए, और तुम्हारा जीवन मसीह के साथ परमेश्वर में छिपा हुआ है।
4 At the coming of Christ who is our life, you will be seen with him in glory.जब मसीह जो हमारा जीवन है, प्रगट होगा, तब तुम भी उसके साथ महिमा सहित प्रगट किए जाओगे।
5 Then put to death your bodies which are of the earth; wrong use of the flesh, unclean things, passion, evil desires and envy, which is the worship of strange gods;इसलिये अपने उन अंगो को मार डालो, जो पृथ्वी पर हैं, अर्थात व्यभिचार, अशुद्धता, दुष्कामना, बुरी लालसा और लोभ को जो मूर्ति पूजा के बराबर है।
6 Because of which the wrath of God comes on those who go against his orders;इन ही के कारण परमेश्वर का प्रकोप आज्ञा न मानने वालों पर पड़ता है।
7 Among whom you were living in the past, when you did such things.और तुम भी, जब इन बुराइयों में जीवन बिताते थे, तो इन्हीं के अनुसार चलते थे।
8 But now it is right for you to put away all these things; wrath, passion, bad feeling, curses, unclean talk;पर अब तुम भी इन सब को अर्थात क्रोध, रोष, बैरभाव, निन्दा, और मुंह से गालियां बकना ये सब बातें छोड़ दो।
9 Do not make false statements to one another; because you have put away the old man with all his doings,एक दूसरे से झूठ मत बोलो क्योंकि तुम ने पुराने मनुष्यत्व को उसके कामों समेत उतार डाला है।
10 And have put on the new man, which has become new in knowledge after the image of his maker;और नए मनुष्यत्व को पहिन लिया है जो अपने सृजनहार के स्वरूप के अनुसार ज्ञान प्राप्त करने के लिये नया बनता जाता है।
11 Where there is no Greek or Jew, no one with circumcision or without circumcision, no division between nations, no servant or free man: but Christ is all and in all.उस में न तो यूनानी रहा, न यहूदी, न खतना, न खतनारिहत, न जंगली, न स्कूती, न दास और न स्वतंत्र: केवल मसीह सब कुछ और सब में है॥
12 As saints of God, then, holy and dearly loved, let your behaviour be marked by pity and mercy, kind feeling, a low opinion of yourselves, gentle ways, and a power of undergoing all things;इसलिये परमेश्वर के चुने हुओं की नाईं जो पवित्र और प्रिय हैं, बड़ी करूणा, और भलाई, और दीनता, और नम्रता, और सहनशीलता धारण करो।
13 Being gentle to one another and having forgiveness for one another, if anyone has done wrong to his brother, even as the Lord had forgiveness for you:और यदि किसी को किसी पर दोष देने को कोई कारण हो, तो एक दूसरे की सह लो, और एक दूसरे के अपराध क्षमा करो: जैसे प्रभु ने तुम्हारे अपराध क्षमा किए, वैसे ही तुम भी करो।
14 And more than all, have love; the only way in which you may be completely joined together.और इन सब के ऊपर प्रेम को जो सिद्धता का कटिबन्ध है बान्ध लो।
15 And let the peace of Christ be ruling in your hearts, as it was the purpose of God for you to be one body; and give praise to God at all times.और मसीह की शान्ति जिस के लिये तुम एक देह होकर बुलाए भी गए हो, तुम्हारे हृदय में राज्य करे, और तुम धन्यवादी बने रहो।
16 Let the word of Christ be in you in all wealth of wisdom; teaching and helping one another with songs of praise and holy words, making melody to God with grace in your hearts.मसीह के वचन को अपने हृदय में अधिकाई से बसने दो; और सिद्ध ज्ञान सहित एक दूसरे को सिखाओ, और चिताओ, और अपने अपने मन में अनुग्रह के साथ परमेश्वर के लिये भजन और स्तुतिगान और आत्मिक गीत गाओ।
17 And whatever you do, in word or in act, do all in the name of the Lord Jesus, giving praise to God the Father through him.और वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो॥
18 Wives, be under the authority of your husbands, as is right in the Lord.हे पत्नियों, जेसा प्रभु में उचित है, वैसा ही अपने अपने पति के आधीन रहो।
19 Husbands, have love for your wives, and be not bitter against them.हे पतियों, अपनी अपनी पत्नी से प्रेम रखो, और उन से कठोरता न करो।
20 Children, do the orders of your fathers and mothers in all things, for this is pleasing to the Lord.हे बालको, सब बातों में अपने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करो, क्योंकि प्रभु इस से प्रसन्न होता है।
21 Fathers, do not be hard on your children, so that their spirit may not be broken.हे बच्चे वालो, अपने बालकों को तंग न करो, न हो कि उन का साहस टूट जाए।
22 Servants, in all things do the orders of your natural masters; not only when their eyes are on you, as pleasers of men, but with all your heart, fearing the Lord:हे सेवकों, जो शरीर के अनुसार तुम्हारे स्वामी हैं, सब बातों में उन की आज्ञा का पालन करो, मनुष्यों को प्रसन्न करने वालों की नाईं दिखाने के लिये नहीं, परन्तु मन की सीधाई और परमेश्वर के भय से।
23 Whatever you do, do it readily, as to the Lord and not to men;और जो कुछ तुम करते हो, तन मन से करो, यह समझ कर कि मनुष्यों के लिये नहीं परन्तु प्रभु के लिये करते हो।
24 Being certain that the Lord will give you the reward of the heritage: for you are the servants of the Lord Christ.क्योंकि तुम जानते हो कि तुम्हें इस के बदले प्रभु से मीरास मिलेगी: तुम प्रभु मसीह की सेवा करते हो।
25 For the wrongdoer will have punishment for the wrong he has done, without respect for any man's position.क्योंकि जो बुरा करता है, वह अपनी बुराई का फल पाएगा; वहां किसी का पक्षपात नहीं।
Hindi Bible