Acts 2:17 in Hindi

Hindi Hindi Bible Acts Acts 2 Acts 2:17

Acts 2:17
कि परमेश्वर कहता है, कि अन्त कि दिनों में ऐसा होगा, कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उंडेलूंगा और तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियां भविष्यद्वाणी करेंगी और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे, और तुम्हारे पुरिनए स्वप्न देखेंगे।

Acts 2:16Acts 2Acts 2:18

Acts 2:17 in Other Translations

King James Version (KJV)
And it shall come to pass in the last days, saith God, I will pour out of my Spirit upon all flesh: and your sons and your daughters shall prophesy, and your young men shall see visions, and your old men shall dream dreams:

American Standard Version (ASV)
And it shall be in the last days, saith God, I will pour forth of my Spirit upon all flesh: And your sons and your daughters shall prophesy, And your young men shall see visions, And your old men shall dream dreams:

Bible in Basic English (BBE)
And it will come about, in the last days, says God, that I will send out my Spirit on all flesh; and your sons and your daughters will be prophets, and your young men will see visions, and your old men will have dreams:

Darby English Bible (DBY)
And it shall be in the last days, saith God, [that] I will pour out of my Spirit upon all flesh; and your sons and your daughters shall prophesy, and your young men shall see visions, and your elders shall dream with dreams;

World English Bible (WEB)
'It will be in the last days, says God, That I will pour out my Spirit on all flesh. Your sons and your daughters will prophesy. Your young men will see visions. Your old men will dream dreams.

Young's Literal Translation (YLT)
And it shall be in the last days, saith God, I will pour out of My Spirit upon all flesh, and your sons and your daughters shall prophesy, and your young men shall see visions, and your old men shall dream dreams;

And
Καὶkaikay
it
shall
come
to
pass
ἔσταιestaiA-stay
in
ἐνenane
the
ταῖςtaistase
last
ἐσχάταιςeschataisay-SKA-tase
days,
ἡμέραιςhēmeraisay-MAY-rase
saith
λέγειlegeiLAY-gee

hooh
God,
θεόςtheosthay-OSE
out
pour
will
I
ἐκχεῶekcheōake-hay-OH
of
ἀπὸapoah-POH

τοῦtoutoo
Spirit
πνεύματόςpneumatosPNAVE-ma-TOSE
my
μουmoumoo
upon
ἐπὶepiay-PEE
all
πᾶσανpasanPA-sahn
flesh:
σάρκαsarkaSAHR-ka
and
καὶkaikay
prophesy,
προφητεύσουσινprophēteusousinproh-fay-TAYF-soo-seen

οἱhoioo
sons
υἱοὶhuioiyoo-OO
your
ὑμῶνhymōnyoo-MONE
and
καὶkaikay

αἱhaiay
daughters
shall
θυγατέρεςthygateresthyoo-ga-TAY-rase
your
ὑμῶνhymōnyoo-MONE
and
καὶkaikay
young
οἱhoioo

shall
νεανίσκοιneaniskoinay-ah-NEE-skoo
men
your
ὑμῶνhymōnyoo-MONE
visions,
ὁράσειςhoraseisoh-RA-sees
see
ὄψονταιopsontaiOH-psone-tay
and
καὶkaikay

οἱhoioo
old
πρεσβύτεροιpresbyteroiprase-VYOO-tay-roo
men
your
ὑμῶνhymōnyoo-MONE
dreams:
shall
ἐνυπνίαenypniaane-yoo-PNEE-ah
dream
ἐνυπνιασθήσονται·enypniasthēsontaiane-yoo-pnee-ah-STHAY-sone-tay

Cross Reference

यशायाह 44:3
क्योंकि मैं प्यासी भूमि पर जल और सूखी भूमि पर धाराएं बहाऊंगा; मैं तेरे वंश पर अपनी आत्मा और तेरी सन्तान पर अपनी आशीष उण्डेलूंगा।

प्रेरितों के काम 10:45
और जितने खतना किए हुए विश्वासी पतरस के साथ आए थे, वे सब चकित हुए कि अन्यजातियों पर भी पवित्र आत्मा का दान उंडेला गया है।

प्रेरितों के काम 21:9
उस की चार कुंवारी पुत्रियां थीं; जो भविष्यद्वाणी करती थीं।

यूहन्ना 7:39
उस ने यह वचन उस आत्मा के विषय में कहा, जिसे उस पर विश्वास करने वाले पाने पर थे; क्योंकि आत्मा अब तक न उतरा था; क्योंकि यीशु अब तक अपनी महिमा को न पहुंचा था।

योएल 2:28
उन बातों के बाद मैं सब प्राणियों पर अपना आत्मा उण्डेलूंगा; तुम्हारे बेटे-बेटियां भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे पुरनिये स्वप्न देखेंगे, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे।

तीतुस 3:4
पर जब हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की कृपा, और मनुष्यों पर उसकी प्रीति प्रगट हुई।

इब्रानियों 1:2
इन दिनों के अन्त में हम से पुत्र के द्वारा बातें की, जिसे उस ने सारी वस्तुओं का वारिस ठहराया और उसी के द्वारा उस ने सारी सृष्टि रची है।

उत्पत्ति 49:1
फिर याकूब ने अपने पुत्रों को यह कहकर बुलाया, कि इकट्ठे हो जाओ, मैं तुम को बताऊंगा, कि अन्त के दिनों में तुम पर क्या क्या बीतेगा।

भजन संहिता 65:2
हे प्रार्थना के सुनने वाले! सब प्राणी तेरे ही पास आएंगे।

जकर्याह 2:13
हे सब प्राणियों! यहोवा के साम्हने चुपके रहो; क्योंकि वह जाग कर अपने पवित्र निवास स्थान से निकला है॥

जकर्याह 12:10
और मैं दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों पर अपना अनुग्रह करने वाली और प्रार्थना सिखाने वाली आत्मा उण्डेलूंगा, तब वे मुझे ताकेंगे अर्थात जिसे उन्होंने बेधा है, और उसके लिये ऐसे रोएंगे जैसे एकलौते पुत्र के लिये रोते-पीटते हैं, और ऐसा भारी शोक करेंगे, जैसा पहिलौठे के लिये करते हैं।

1 कुरिन्थियों 12:10
फिर किसी को सामर्थ के काम करने की शक्ति; और किसी को भविष्यद्वाणी की; और किसी को आत्माओं की परख, और किसी को अनेक प्रकार की भाषा; और किसी को भाषाओं का अर्थ बताना।

2 पतरस 3:3
और यह पहिले जान लो, कि अन्तिम दिनों में हंसी ठट्ठा करने वाले आएंगे, जो अपनी ही अभिलाषाओं के अनुसार चलेंगे।

याकूब 5:3
तुम्हारे सोने-चान्दी में काई लग गई है; और वह काई तुम पर गवाही देगी, और आग की नाईं तुम्हारा मांस खा जाएगी: तुम ने अन्तिम युग में धन बटोरा है।

1 कुरिन्थियों 14:26
इसलिये हे भाइयो क्या करना चाहिए? जब तुम इकट्ठे होते हो, तो हर एक के हृदय में भजन, या उपदेश, या अन्यभाषा, या प्रकाश, या अन्यभाषा का अर्थ बताना रहता है: सब कुछ आत्मिक उन्नति के लिये होना चाहिए।

1 कुरिन्थियों 12:28
और परमेश्वर ने कलीसिया में अलग अलग व्यक्ति नियुक्त किए हैं; प्रथम प्रेरित, दूसरे भविष्यद्वक्ता, तीसरे शिक्षक, फिर सामर्थ के काम करने वाले, फिर चंगा करने वाले, और उपकार करने वाले, और प्रधान, और नाना प्रकार की भाषा बोलने वाले।

रोमियो 5:5
और आशा से लज्ज़ा नहीं होती, क्योंकि पवित्र आत्मा जो हमें दिया गया है उसके द्वारा परमेश्वर का प्रेम हमारे मन में डाला गया है।

यूहन्ना 17:2
क्योंकि तू ने उस को सब प्राणियों पर अधिकार दिया, कि जिन्हें तू ने उस को दिया है, उन सब को वह अनन्त जीवन दे।

उत्पत्ति 6:12
और परमेश्वर ने पृथ्वी पर जो दृष्टि की तो क्या देखा, कि वह बिगड़ी हुई है; क्योंकि सब प्राणियों ने पृथ्वी पर अपनी अपनी चाल चलन बिगाड़ ली थी।

भजन संहिता 72:6
वह घास की खूंटी पर बरसने वाले मेंह, और भूमि सींचने वाली झाड़ियों के समान होगा।

नीतिवचन 1:23
तुम मेरी डांट सुन कर मन फिराओ; सुनो, मैं अपनी आत्मा तुम्हारे लिये उण्डेल दूंगी; मैं तुम को अपने वचन बताऊंगी।

यशायाह 2:2
अन्त के दिनों में ऐसा होगा कि यहोवा के भवन का पर्वत सब पहाड़ों पर दृढ़ किया जाएगा, और सब पहाडिय़ों से अधिक ऊंचा किया जाएगा; और हर जाति के लागे धारा की नाईं उसकी ओर चलेंगें।

यशायाह 32:15
जब तक आत्मा ऊपर से हम पर उण्डेला न जाए, और जंगल फलदायक बारी न बने, और फलदायक बारी फिर वन न गिनी जाए।

यशायाह 40:5
तब यहोवा का तेज प्रगट होगा और सब प्राणी उसको एक संग देखेंगे; क्योंकि यहोवा ने आप ही ऐसा कहा है॥

यशायाह 49:26
जो तुझ पर अन्धेर करते हैं उन को मैं उन्हीं का मांस खिलाऊंगा, और, वे अपना लोहू पीकर ऐसे मत वाले होंगे जैसे नये दाखमधु से होते हैं। तब सब प्राणी जान लेंगे कि तेरा उद्धारकर्ता यहोवा और तेरा छुड़ाने वाला, याकूब का शक्तिमान मैं ही हूं॥

यशायाह 66:23
फिर ऐसा होगा कि एक नये चांद से दूसरे नये चांद के दिन तक और एक विश्राम दिन से दूसरे विश्राम दिन तक समस्त प्राणी मेरे साम्हने दण्डवत करने को आया करेंगे; यहोवा का यही वचन है॥

यहेजकेल 11:19
और मैं उनका हृदय एक कर दूंगा; और उनके भीतर नई आत्मा उत्पन्न करूंगा, और उनकी देह में से पत्थर का सा हृदय निकाल कर उन्हें मांस का हृदय दूंगा,

यहेजकेल 36:25
मैं तुम पर शुद्ध जल छिड़कूंगा, और तुम शुद्ध हो जाओगे; और मैं तुम को तुम्हारी सारी अशुद्धता और मूरतों से शुद्ध करूंगा।

यहेजकेल 39:29
और उन से अपना मुंह फिर कभी न फेर लूंगा, क्योंकि मैं ने इस्राएल के घराने पर अपना आत्मा उण्डेला है, परमेश्वर यहोवा की यही वाणी है।

होशे 3:5
उसके बाद वे अपने परमेश्वर यहोवा और अपने राजा दाऊद को फिर ढूंढ़ने लगेंगे, और अन्त के दिनों में यहोवा के पास, और उसी उत्तम वस्तुओं के लिये थरथराते हुए आएंगे॥

मीका 4:1
अन्त के दिनों में ऐसा होगा कि यहोवा के भवन का पर्वत सब पहाड़ों पर दृढ़ किया जाएगा, और सब पहाडिय़ों से अधिक ऊंचा किया जाएगा; और हर जाति के लोग धारा की नाईं उसकी ओर चलेंगे।

लूका 3:6
और हर प्राणी परमेश्वर के उद्धार को देखेगा॥

प्रेरितों के काम 11:28
उन में से अगबुस नाम एक ने खड़े होकर आत्मा की प्रेरणा से यह बताया, कि सारे जगत में बड़ा अकाल पकेगा, और वह अकाल क्लौदियुस के समय में पड़ा।

दानिय्येल 10:14
और अब मैं तुझे समझाने आया हूं, कि अन्त के दिनों में तेरे लोगों की क्या दशा होगी। क्योंकि जो दर्शन तू ने देखा है, वह कुछ दिनों के बाद पूरा होगा॥