Bible

Amos 7 - WEB (Hindi)

1 Thus the Lord Yahweh showed me: and, behold, he formed locusts in the beginning of the shooting up of the latter growth; and, behold, it was the latter growth after the king's harvest.परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया, और मैं क्या देखता हूं कि उसने पिछली घास के उगने के आरम्भ मे टिड्डियां उत्पन्न की; और वह राजा की कटनी के बाद की पिछली घास थीं।

2 It happened that, when they made an end of eating the grass of the land, then I said, "Lord Yahweh, forgive, I beg you! How could Jacob stand? For he is small."जब वे घास खा चुकीं, तब मैं ने कहा, हे परमेश्वर यहोवा, क्षमा कर! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कितना निर्बल है!

3 Yahweh relented concerning this. "It shall not be," says Yahweh.इसके विषय में यहोवा पछताया, और उस से कहा, ऐसी बात अब न होगी॥

4 Thus the Lord Yahweh showed me and, behold, the Lord Yahweh called for judgment by fire; and it dried up the great deep, and would have devoured the land.परमेश्वर यहोवा ने मुझे यह दिखाया: और क्या देखता हूं कि परमेश्वर यहोवा ने आग के द्वारा मुकद्दमा लड़ने को पुकारा, और उस आग से महासागर सूख गया, और देश भी भस्म हुआ चाहता था।

5 Then I said, "Lord Yahweh, stop, I beg you! How could Jacob stand? For he is small."तब मैं ने कहा, हे परमेश्वर यहोवा, थम जा! नहीं तो याकूब कैसे स्थिर रह सकेगा? वह कैसा निर्बल है।

6 Yahweh relented concerning this. "This also shall not be," says the Lord Yahweh.इसके विषय में भी यहोवा पछताया; और परमेश्वर यहोवा ने कहा, ऐसी बात फिर न होगी॥

7 Thus he showed me and, behold, the Lord stood beside a wall made by a plumb line, with a plumb line in his hand.उसने मुझे यह भी दिखाया: मैं ने देखा कि प्रभु साहुल लगाकर बनाईं हुई किसी भीत पर खड़ा है, और उसके हाथ में साहुल है।

8 Yahweh said to me, "Amos, what do you see?" I said, "A plumb line." Then the Lord said, "Behold, I will set a plumb line in the midst of my people Israel. I will not again pass by them any more.और यहोवा ने मुझ से कहा, हे आमोस, तुझे क्या देख पड़ता है? मैं ने कहा, एक साहुल। तब परमेश्वर ने कहा, देख, मैं अपनी प्रजा इस्राएल के बीच में साहुल लगाऊंगा।

9 The high places of Isaac will be desolate, the sanctuaries of Israel will be laid waste; and I will rise against the house of Jeroboam with the sword."मैं अब उन को न छोडूंगा। इसहाक के ऊंचे स्थान उजाड़, और इस्राएल के पवित्र स्थान सुनसान हो जाएंगे, और मैं यारोबाम के घराने पर तलवार खींचे हुए चढ़ाई करूंगा॥

10 Then Amaziah the priest of Beth El sent to Jeroboam king of Israel, saying, "Amos has conspired against you in the midst of the house of Israel. The land is not able to bear all his words.तब बेतेल के याजक अमस्याह ने इस्राएल के राजा यारोबाम के पास कहला भेजा, कि, आमोस ने इस्राएल के घराने के बीच में तुझ से राजद्रोह की गोष्ठी की है; उसके सारे वचनों को देश नहीं सह सकता।

11 For Amos says, 'Jeroboam will die by the sword, and Israel shall surely be led away captive out of his land.'"क्योंकि आमोस यों कहता है, कि, यारोबाम तलवार से मारा जाएगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बंघुआई में जाएगा॥

12 Amaziah also said to Amos, "You seer, go, flee away into the land of Judah, and there eat bread, and prophesy there:और अमस्याह ने आमोस से कहा, हे दर्शी, यहां से निकल कर यहूदा देश में भाग जा, और वहीं रोटी खाया कर, और वहीं भविष्यद्वाणी किया कर;

13 but don't prophesy again any more at Bethel; for it is the king's sanctuary, and it is a royal house!"परन्तु बेतेल में फिर कभी भविष्यद्वाणी न करना, क्योंकि यह राजा का पवित्र स्थान और राज-नगर है।

14 Then Amos answered Amaziah, "I was no prophet, neither was I a prophet's son; but I was a herdsman, and a farmer of sycamore trees;आमोस ने उत्तर देकर अमस्याह से कहा, मैं ने तो भविष्यद्वक्ता था, और न भविष्यद्वक्ता का बेटा; मैं तो गाय-बैल का चरवाहा, और गूलर के वृक्षों का छांटनेहारा था,

15 and Yahweh took me from following the flock, and Yahweh said to me, 'Go, prophesy to my people Israel.'और यहोवा ने मुझे भेड़-बकरियों के पीछे पीछे फिरने से बुला कर कहा, जा, मेरी प्रजा इस्राएल से भविष्यद्वाणी कर।

16 Now therefore listen to the word of Yahweh: 'You say, Don't prophesy against Israel, and don't preach against the house of Isaac.'इसलिये अब तू यहोवा का वचन सुन, तू कहता है कि इस्राएल के विरुद्ध भविष्यद्वाणी मत कर; और इसहाक के घराने के विरुद्ध बार बार वचन मत सुना।

17 Therefore thus says Yahweh: 'Your wife shall be a prostitute in the city, and your sons and your daughters shall fall by the sword, and your land shall be divided by line; and you yourself shall die in a land that is unclean, and Israel shall surely be led away captive out of his land.'"इस कारण यहोवा यों कहता है, तेरी स्त्री नगर में वेश्या हो जाएगी, और तेरे बेटे-बेटियां तलवार से मारी जाएंगी, और तेरी भूमि डोरी डाल कर बांट ली जाएगीं; और तू आप अशुद्ध देश में मरेगा, और इस्राएल अपनी भूमि पर से निश्चय बंधआई में जाएगा॥

Hindi Bible