Acts 19:15
पर दुष्टात्मा ने उत्तर दिया, कि यीशु को मैं जानती हूं, और पौलुस को भी पहचानती हूं; परन्तु तुम कौन हो?
And | ἀποκριθὲν | apokrithen | ah-poh-kree-THANE |
the | δὲ | de | thay |
evil | τὸ | to | toh |
spirit | πνεῦμα | pneuma | PNAVE-ma |
τὸ | to | toh | |
answered | πονηρὸν | ponēron | poh-nay-RONE |
and said, | εἶπεν | eipen | EE-pane |
Τὸν | ton | tone | |
Jesus | Ἰησοῦν | iēsoun | ee-ay-SOON |
know, I | γινώσκω | ginōskō | gee-NOH-skoh |
and | καὶ | kai | kay |
τὸν | ton | tone | |
Paul | Παῦλον | paulon | PA-lone |
know; I | ἐπίσταμαι | epistamai | ay-PEE-sta-may |
but | ὑμεῖς | hymeis | yoo-MEES |
who | δὲ | de | thay |
are | τίνες | tines | TEE-nase |
ye? | ἐστέ | este | ay-STAY |
Cross Reference
Genesis 3:1
यहोवा परमेश्वर ने जितने बनैले पशु बनाए थे, उन सब में सर्प धूर्त था, और उसने स्त्री से कहा, क्या सच है, कि परमेश्वर ने कहा, कि तुम इस बाटिका के किसी वृक्ष का फल न खाना?
1 Kings 22:21
निदान एक आत्मा पास आकर यहोवा के सम्मुख खड़ी हुई, और कहने लगी, मैं उसको बहकाऊंगी: यहोवा ने पूछा, किस उपाय से?
Mark 1:24
उस ने चिल्लाकर कहा, हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम?क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूं, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्र जन!
Mark 1:34
और उस ने बहुतों को जो नाना प्रकार की बीमारियों से दुखी थे, चंगा किया; और बहुत से दुष्टात्माओं को निकाला; और दुष्टात्माओं को बोलने न दिया, क्योंकि वे उसे पहचानती थीं॥
Mark 5:9
उस ने उस से पूछा; तेरा क्या नाम है? उस ने उस से कहा; मेरा नाम सेना है; क्योंकि हम बहुत हैं।
Luke 4:33
आराधनालय में एक मनुष्य था, जिस में अशुद्ध आत्मा थी।
Luke 8:28
वह यीशु को देखकर चिल्लाया, और उसके साम्हने गिरकर ऊंचे शब्द से कहा; हे परम प्रधान परमेश्वर के पुत्र यीशु, मुझे तुझ से क्या काम! मैं तेरी बिनती करता हूं, मुझे पीड़ा न दे!
Acts 16:17
वह पौलुस के और हमारे पीछे आकर चिल्लाने लगी कि ये मनुष्य परमप्रधान परमेश्वर के दास हैं, जो हमें उद्धार के मार्ग की कथा सुनाते हैं।
Matthew 8:29
और देखो, उन्होंने चिल्लाकर कहा; हे परमेश्वर के पुत्र, हमारा तुझ से क्या काम? क्या तू समय से पहिले हमें दु:ख देने यहां आया है?