Acts 13:25
और जब यूहन्ना अपना दौर पूरा करने पर था, तो उस ने कहा, तुम मुझे क्या समझते हो? मैं वह नहीं! वरन देखो, मेरे बाद एक आनेवाला है, जिस के पांवों की जूती मैं खोलने के योग्य नहीं।
And | ὡς | hōs | ose |
as | δὲ | de | thay |
ἐπλήρου | eplērou | ay-PLAY-roo | |
John | ὁ | ho | oh |
fulfilled | Ἰωάννης | iōannēs | ee-oh-AN-nase |
his | τὸν | ton | tone |
course, | δρόμον | dromon | THROH-mone |
he said, | ἔλεγεν | elegen | A-lay-gane |
Whom | Τίνα | tina | TEE-na |
think ye that | με | me | may |
I | ὑπονοεῖτε | hyponoeite | yoo-poh-noh-EE-tay |
am? | εἶναι | einai | EE-nay |
I | οὐκ | ouk | ook |
am | εἰμὶ | eimi | ee-MEE |
not | ἐγώ· | egō | ay-GOH |
But, he. | ἀλλ' | all | al |
behold, | ἰδού, | idou | ee-THOO |
there cometh one | ἔρχεται | erchetai | ARE-hay-tay |
after | μετ' | met | mate |
me, | ἐμὲ | eme | ay-MAY |
whose | οὗ | hou | oo |
οὐκ | ouk | ook | |
shoes | εἰμὶ | eimi | ee-MEE |
his of | ἄξιος | axios | AH-ksee-ose |
feet | τὸ | to | toh |
I am | ὑπόδημα | hypodēma | yoo-POH-thay-ma |
not | τῶν | tōn | tone |
worthy | ποδῶν | podōn | poh-THONE |
to loose. | λῦσαι | lysai | LYOO-say |
Cross Reference
Matthew 3:11
मैं तो पानी से तुम्हें मन फिराव का बपतिस्मा देता हूं, परन्तु जो मेरे बाद आनेवाला है, वह मुझ से शक्तिशाली है; मैं उस की जूती उठाने के योग्य नहीं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।
Acts 20:24
परन्तु मैं अपने प्राण को कुछ नहीं समझता: कि उसे प्रिय जानूं, वरन यह कि मैं अपनी दौड़ को, और उस सेवाकाई को पूरी करूं, जो मैं ने परमेश्वर के अनुग्रह के सुसमाचार पर गवाही देने के लिये प्रभु यीशु से पाई है।
Mark 1:7
और यह प्रचार करता था, कि मेरे बाद वह आने वाला है, जो मुझ से शक्तिमान है; मैं इस योग्य नहीं कि झुक कर उसके जूतों का बन्ध खोलूं।
Revelation 11:7
और जब वे अपनी गवाही दे चुकेंगे, तो वह पशु जो अथाह कुण्ड में से निकलेगा, उन से लड़ कर उन्हें जीतेगा और उन्हें मार डालेगा।
2 Timothy 4:7
मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूं मैं ने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैं ने विश्वास की रखवाली की है।
2 Corinthians 4:5
क्योंकि हम अपने को नहीं, परन्तु मसीह यीशु को प्रचार करते हैं, कि वह प्रभु है; और अपने विषय में यह कहते हैं, कि हम यीशु के कारण तुम्हारे सेवक हैं।
Acts 19:4
पौलुस ने कहा; यूहन्ना ने यह कहकर मन फिराव का बपतिस्मा दिया, कि जो मेरे बाद आनेवाला है, उस पर अर्थात यीशु पर विश्वास करना।
Acts 13:36
क्योंकि दाऊद तो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार अपने समय में सेवा करके सो गया; और अपने बाप दादों में जा मिला; और सड़ भी गया।
John 19:28
इस के बाद यीशु ने यह जानकर कि अब सब कुछ हो चुका; इसलिये कि पवित्र शास्त्र की बात पूरी हो कहा, मैं प्यासा हूं।
John 7:18
जो अपनी ओर से कुछ कहता है, वह अपनी ही बड़ाई चाहता है; परन्तु जो अपने भेजने वाले की बड़ाई चाहता है वही सच्चा है, और उस में अधर्म नहीं।
John 4:34
यीशु ने उन से कहा, मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजने वाले की इच्छा के अनुसार चलूं और उसका काम पूरा करूं।
John 3:27
यूहन्ना ने उत्तर दिया, जब तक मनुष्य को स्वर्ग से न दिया जाए तब तक वह कुछ नहीं पा सकता।
John 1:36
और उस ने यीशु पर जो जा रहा था दृष्टि करके कहा, देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है।
John 1:34
और मैं ने देखा, और गवाही दी है, कि यही परमेश्वर का पुत्र है॥
John 1:29
दूसरे दिन उस ने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप उठा ले जाता है।
John 1:26
यूहन्ना ने उन को उत्तर दिया, कि मैं तो जल से बपतिस्मा देता हूं; परन्तु तुम्हारे बीच में एक व्यक्ति खड़ा है, जिसे तुम नहीं जानते।
John 1:20
तो उस ने यह मान लिया, और इन्कार नहीं किया परन्तु मान लिया कि मैं मसीह नहीं हूं।
Luke 3:15
जब लोग आस लगाए हुए थे, और सब अपने अपने मन में यूहन्ना के विषय में विचार कर रहे थे, कि क्या यही मसीह तो नहीं है।
Mark 6:16
हेरोदेस ने यह सुन कर कहा, जिस यूहन्ना का सिर मैं ने कटवाया था, वही जी उठा है।