Bible

Acts 11 - BBE (Hindi)

1 Now the Apostles and the brothers who were in Judaea had news that the word of God had been given to the Gentiles.और प्रेरितों और भाइयों ने जो यहूदिया में थे सुना, कि अन्यजातियों ने भी परमेश्वर का वचन मान लिया है।

2 And when Peter came to Jerusalem, those who kept the rule of circumcision had an argument with him,और जब पतरस यरूशलेम में आया, तो खतना किए हुए लोग उस से वाद-विवाद करने लगे।

3 Saying, You went to men without circumcision, and took food with them.कि तू ने खतनारिहत लोगों के यहां जाकर उन से साथ खाया।

4 But Peter gave them an account of it all in order, saying to them,तब पतरस ने उन्हें आरम्भ से क्रमानुसार कह सुनाया;

5 I was in the town of Joppa, at prayer: and falling into a deep sleep, I saw in a vision a vessel like a great cloth let down from heaven, and it came down to me:कि मैं याफा नगर में प्रार्थना कर रहा था, और बेसुध होकर एक दर्शन देखा, कि एक पात्र, बड़ी चादर के समान चारों कोनों से लटकाया हुआ, आकाश से उतरकर मेरे पास आया।

6 And looking on it with attention I saw in it all sorts of beasts and birds.जब मैं ने उस पर ध्यान किया, तो पृथ्वी के चौपाए और बनपशु और रेंगने वाले जन्तु और आकाश के पक्षी देखे।

7 And a voice came to my ears saying, Come, Peter; take them for food.और यह शब्द भी सुना कि हे पतरस उठ मार और खा।

8 But I said, No, Lord; for nothing common or unclean has ever come into my mouth.मैं ने कहा, नहीं प्रभु, नहीं, क्योंकि कोई अपवित्र था अशुद्ध वस्तु मेरे मुंह में कभी नहीं गई।

9 But the voice, coming a second time from heaven, said, What God has made clean, do not you make common.इस के उत्तर में आकाश से दूसरी बार शब्द हुआ, कि जो कुछ परमेश्वर ने शुद्ध ठहराया है, उसे अशुद्ध मत कह।

10 And this was done three times, and they were all taken up again into heaven.तीन बार ऐसा ही हुआ; तब सब कुछ फिर आकाश पर खींच लिया गया।

11 And at that minute, three men, sent from Caesarea, came to the house where we were.और देखो, तुरन्त तीन मनुष्य जो कैसरिया से मेरे पास भेजे गए थे, उस घर पर जिस में हम थे, आ खड़े हुए।

12 And the Spirit gave me orders to go with them, doubting nothing. And these six brothers came with me; and we went into that man's house:तब आत्मा ने मुझ से उन के साथ बेखटके हो लेने को कहा, और ये छ: भाई भी मेरे साथ हो लिए; और हम उस मनुष्य के घर में गए।

13 And he gave us an account of how he had seen the angel in his house, saying, Send to Joppa, and get Simon, named Peter, to come to you;और उस ने बताया, कि मैं ने एक स्वर्गदूत को अपने घर में खड़ा देखा, जिस ने मुझ से कहा, कि याफा में मनुष्य भेजकर शमौन को जो पतरस कहलाता है, बुलवा ले।

14 Who will say words to you through which you and all your family may get salvation.वह तुम से ऐसी बातें कहेगा, जिन के द्वारा तू और तेरा सारा घराना उद्धार पाएगा।

15 And, while I was talking to them, the Holy Spirit came on them, as on us at first.जब मैं बातें करने लगा, तो पवित्र आत्मा उन पर उसी रीति से उतरा, जिस रीति से आरम्भ में हम पर उतरा था।

16 And the words of the Lord came into my mind, how he said, The baptism of John was with water, but you will have baptism with the Holy Spirit.तब मुझे प्रभु का वह वचन स्मरण आया; जो उस ने कहा; कि यूहन्ना ने तो पानी से बपतिस्मा दिया, परन्तु तुम पवित्र आत्मा से बपतिस्मा पाओगे।

17 If then God gave them, when they had faith in the Lord Jesus Christ, the same as he gave to us, who was I to go against God?सो जब कि परमेश्वर ने उन्हें भी वही दान दिया, जो हमें प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करने से मिला था; तो मैं कौन था जो परमेश्वर को रोक सकता

18 And hearing these things they said nothing more, but gave glory to God, saying, Then to the Gentiles as to us has God given a change of heart, so that they may have life.यह सुनकर, वे चुप रहे, और परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, तब तो परमेश्वर ने अन्यजातियों को भी जीवन के लिये मन फिराव का दान दिया है॥

19 Then those who had gone away at the time of the trouble about Stephen, went as far as Phoenicia and Cyprus, preaching to the Jews only.सो जो लोग उस क्लेश के मारे जो स्तिफनुस के कारण पड़ा था, तित्तर बित्तर हो गए थे, वे फिरते फिरते फीनीके और कुप्रुस और अन्ताकिया में पहुंचे; परन्तु यहूदियों को छोड़ किसी और को वचन न सुनाते थे।

20 But some of them, men of Cyprus and Cyrene, when they came to Antioch, gave the good news about the Lord Jesus to the Greeks.परन्तु उन में से कितने कुप्रुसी और कुरेनी थे, जो अन्ताकिया में आकर युनानियों को भी प्रभु यीशु का सुसमचार की बातें सुनाने लगे।

21 And the power of the Lord was with them, and a great number had faith and were turned to the Lord.और प्रभु का हाथ उन पर था, और बहुत लोग विश्वास करके प्रभु की ओर फिरे।

22 And news of them came to the ears of the church at Jerusalem: and they sent Barnabas as far as Antioch:तब उन की चर्चा यरूशलेम की कलीसिया के सुनने में आई, और उन्होंने बरनबास को अन्ताकिया भेजा।

23 Who, when he came and saw the grace of God, was glad; and he made clear to them the need of keeping near the Lord with all the strength of their hearts:वह वहां पहुंचकर, और परमेश्वर के अनुग्रह को देखकर आनन्दित हुआ; और सब को उपदेश दिया कि तन मन लगाकर प्रभु से लिपटे रहो।

24 For he was a good man and full of the Holy Spirit and of faith: and a great number were joined to the Lord.क्योंकि वह एक भला मनुष्य था; और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण था: और और बहुत से लोग प्रभु में आ मिले।

25 Then he went on to Tarsus, looking for Saul;तब वह शाऊल को ढूंढने के लिये तरसुस को चला गया।

26 And when he had come across him, he took him to Antioch. And they were with the church there for a year, teaching the people; and the disciples were first given the name of Christians in Antioch.और जब उन से मिला तो उसे अन्ताकिया में लाया, और ऐसा हुआ कि वे एक वर्ष तक कलीसिया के साथ मिलते और बहुत लोगों को उपदेश देते रहे, और चेले सब से पहिले अन्ताकिया ही में मसीही कहलाए॥

27 Now in those days prophets came from Jerusalem to Antioch.उन्हीं दिनों में कई भविष्यद्वक्ता यरूशलेम से अन्ताकिया में आए।

28 And one of them, named Agabus, said publicly through the Spirit that there would be serious need of food all over the earth: which came about in the time of Claudius.उन में से अगबुस नाम एक ने खड़े होकर आत्मा की प्रेरणा से यह बताया, कि सारे जगत में बड़ा अकाल पकेगा, और वह अकाल क्लौदियुस के समय में पड़ा।

29 And the disciples, everyone as he was able, made a decision to send help to the brothers living in Judaea:तब चेलों ने ठहराया, कि हर एक अपनी अपनी पूंजी के अनुसार यहूदिया में रहने वाले भाइयों की सेवा के लिये कुछ भेजे।

30 Which they did, sending it to the rulers of the church by the hand of Barnabas and Saul.और उन्होंने ऐसा ही किया; और बरनबास और शाऊल के हाथ प्राचीनों के पास कुछ भेज दिया॥

Hindi Bible