Bible

2 Timothy 2 - YLT (Hindi)

1 Thou, therefore, my child, be strong in the grace that `is' in Christ Jesus,इसलिये हे मेरे पुत्र, तू उस अनुग्रह से जो मसीह यीशु में है, बलवन्त हो जा।

2 and the things that thou didst hear from me through many witnesses, these things be committing to stedfast men, who shall be sufficient also others to teach;और जो बातें तू ने बहुत गवाहों के साम्हने मुझ से सुनी हैं, उन्हें विश्वासी मनुष्यों को सौंप दे; जो औरों को भी सिखाने के योग्य हों।

3 thou, therefore, suffer evil as a good soldier of Jesus Christ;मसीह यीशु के अच्छे योद्धा की नाईं मेरे साथ दुख उठा।

4 no one serving as a soldier did entangle himself with the affairs of life, that him who did enlist him he may please;जब कोई योद्धा लड़ाई पर जाता है, तो इसलिये कि अपने भरती करने वाले को प्रसन्न करे, अपने आप को संसार के कामों में नहीं फंसाता

5 and if also any one may strive, he is not crowned, except he may strive lawfully;फिर अखाड़े में लड़ने वाला यदि विधि के अनुसार न लड़े तो मुकुट नहीं पाता।

6 the labouring husbandman it behoveth first of the fruits to partake;जो गृहस्थ परिश्रम करता है, फल का अंश पहिले उसे मिलना चाहिए।

7 be considering what things I say, for the Lord give to thee understanding in all things.जो मैं कहता हूं, उस पर ध्यान दे और प्रभु तुझे सब बातों की समझ देगा।

8 Remember Jesus Christ, raised out of the dead, of the seed of David, according to my good news,यीशु मसीह को स्मरण रख, जो दाऊद के वंश से हुआ, और मरे हुओं में से जी उठा; और यह मेरे सुसमाचार के अनुसार है।

9 in which I suffer evil -- unto bonds, as an evil-doer, but the word of God hath not been bound;जिस के लिये मैं कुकर्मी की नाईं दुख उठाता हूं, यहां तक कि कैद भी हूं; परन्तु परमेश्वर का वचन कैद नहीं।

10 because of this all things do I endure, because of the choice ones, that they also salvation may obtain that `is' in Christ Jesus, with glory age-during.इस कारण मैं चुने हुए लोगों के लिये सब कुछ सहता हूं, कि वे भी उस उद्धार को जो मसीह यीशु में हैं अनन्त महिमा के साथ पाएं।

11 Stedfast `is' the word: For if we died together -- we also shall live together;यह बात सच है, कि यदि हम उसके साथ मर गए हैं तो उसके साथ जीएंगे भी।

12 if we do endure together -- we shall also reign together; if we deny `him', he also shall deny us;यदि हम धीरज से सहते रहेंगे, तो उसके साथ राज्य भी करेंगे: यदि हम उसका इन्कार करेंगे तो वह भी हमारा इन्कार करेगा।

13 if we are not stedfast, he remaineth stedfast; to deny himself he is not able.यदि हम अविश्वासी भी हों तौभी वह विश्वास योग्य बना रहता है, क्योंकि वह आप अपना इन्कार नहीं कर सकता॥

14 These things remind `them' of, testifying fully before the Lord -- not to strive about words to nothing profitable, but to the subversion of those hearing;इन बातों की सुधि उन्हें दिला, और प्रभु के साम्हने चिता दे, कि शब्दों पर तर्क-वितर्क न किया करें, जिन से कुछ लाभ नहीं होता; वरन सुनने वाले बिगड़ जाते हैं।

15 be diligent to present thyself approved to God -- a workman irreproachable, rightly dividing the word of the truth;अपने आप को परमेश्वर का ग्रहणयोग्य और ऐसा काम करने वाला ठहराने का प्रयत्न कर, जो लज्ज़ित होने न पाए, और जो सत्य के वचन को ठीक रीति से काम में लाता हो।

16 and the profane vain talkings stand aloof from, for to more impiety they will advance,पर अशुद्ध बकवाद से बचा रह; क्योंकि ऐसे लोग और भी अभक्ति में बढ़ते जाएंगे।

17 and their word as a gangrene will have pasture, of whom is Hymenaeus and Philetus,और उन का वचन सड़े-घाव की नाईं फैलता जाएगा: हुमिनयुस और फिलेतुस उन्हीं में से हैं।

18 who concerning the truth did swerve, saying the rising again to have already been, and do overthrow the faith of some;जो यह कह कर कि पुनरुत्थान हो चुका है सत्य से भटक गए हैं, और कितनों के विश्वास को उलट पुलट कर देते हैं।

19 sure, nevertheless, hath the foundation of God stood, having this seal, `The Lord hath known those who are His,' and `Let him depart from unrighteousness -- every one who is naming the name of Christ.'तौभी परमेश्वर की पड़ी नेव बनी रहती है, और उस पर यह छाप लगी है, कि प्रभु अपनों को पहिचानता है; और जो कोई प्रभु का नाम लेता है, वह अधर्म से बचा रहे।

20 And in a great house there are not only vessels of gold and of silver, but also of wood and of earth, and some to honour, and some to dishonour:बड़े घर में न केवल सोने-चान्दी ही के, पर काठ और मिट्टी के बरतन भी होते हैं; कोई कोई आदर, और कोई कोई अनादर के लिये।

21 if, then, any one may cleanse himself from these, he shall be a vessel to honour, sanctified and profitable to the master -- to every good work having been prepared,यदि कोई अपने आप को इन से शुद्ध करेगा, तो वह आदर का बरतन, और पवित्र ठहरेगा; और स्वामी के काम आएगा, और हर भले काम के लिये तैयार होगा।

22 and the youthful lusts flee thou, and pursue righteousness, faith, love, peace, with those calling upon the Lord out of a pure heart;जवानी की अभिलाषाओं से भाग; और जो शुद्ध मन से प्रभु का नाम लेते हैं, उन के साथ धर्म, और विश्वास, और प्रेम, और मेल-मिलाप का पीछा कर।

23 and the foolish and uninstructed questions be avoiding, having known that they beget strife,पर मूर्खता, और अविद्या के विवादों से अलग रह; क्योंकि तू जानता है, कि उन से झगड़े होते हैं।

24 and a servant of the Lord it behoveth not to strive, but to be gentle unto all, apt to teach, patient under evil,और प्रभु के दास को झगड़ालू होना न चाहिए, पर सब के साथ कोमल और शिक्षा में निपुण, और सहनशील हो।

25 in meekness instructing those opposing -- if perhaps God may give to them repentance to an acknowledging of the truth,और विरोधियों को नम्रता से समझाए, क्या जाने परमेश्वर उन्हें मन फिराव का मन दे, कि वे भी सत्य को पहिचानें।

26 and they may awake out of the devil's snare, having been caught by him at his will.और इस के द्वारा उस की इच्छा पूरी करने के लिये सचेत होकर शैतान के फंदे से छूट जाएं॥

Hindi Bible